• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या होती है रोडसाइड असिस्टेंस? कार इंश्योरेंस पॉलिसी में इन ऑप्शनल चीजों को क्यों कवर कराना है जरूरी, ऐसे समझिए

    ये ऑप्शनल रोडसाइड असिस्टेंस कवर आपको इमरजेंसी में काफी काम आ सकते हैं

    अमित
    अमित
    published on जुलाई 31, 2023 16:56 ist
    info icon
    published onJul 31, 2023 16:56 IST
    last updated onJul 31, 2023 16:56 IST
    204 Views
    • Write a कमेंट

    Roadside Assistance

    रोडसाइड असिस्टेंस एक ऐसी सर्विस है जो ड्राइवर के उस काम आती है जब उसकी गाड़ी का एक्सीडेट हो जाए या किन्हीं अन्य कारणों से गाड़ी बीच रास्ते बंद जा जाए। ऐसे में कार इंश्योरेंस पॉलिसी में रोडसाइड असिस्टेंस कवरेज शामिल होना आपके काफी काम आ सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे रोडसाइड असिस्टेंस क्या है और कुछ ऑप्शनल रोडसाइड असिस्टेंस कवर का भी जिक्र किया है जिन्हें आपको कार इंश्योरेंस पॉलिसी में शामिल करवाना चाहिए।

    रोडसाइड असिस्टेंस क्या है?

    जब आपकी गाड़ी किसी मैकेनिकल खामियों, टायर पंचर होने, बैटरी की समस्या या किन्हीं अन्य कारणों से बीच रास्ते बंद पड़ जाती है, तब इंश्योरेंस कंपनी या फिर विशेष सप्लायर द्वारा आपको रोडसाइड असिस्टेंस के तहत सर्विस दी जाती है। रोडसाइड असिस्टेंस के तहत ड्राइवर को यह गारंटी मिलती है कि आपकी गाड़ी जल्दी और सुरक्षित रोड़ पर चलने लगेगी जिससे उन्हें बीच रास्ते कहीं फंसने की चिंता नहीं सताती है।

    आपकी कार इंश्योरेंस पॉलिसी में शामिल होने चाहिए ये ऑप्शनल रोडसाइड असिस्टेंस कवरः

    Flat Tyre

    टोइंग सर्विस

    रोडसाइड असिस्टेंस में टोइंग सर्विस शामिल होनी चाहिए। अगर आपकी गाड़ी ऑन द स्पॉट सही नहीं हो सकती है तो नजदीकी ऑथोराइज्ड गैरेज या रिपेयर सेंटर पर आपकी गाड़ी को पहुंचाने का कवरेज इसमें शामिल होता है। इसमें इंश्योरेंस कंपनी आपकी गाड़ी को टो करके सर्विस सेंटर पर पहुंचाती है और आपको अपनी जेब से पैसे खर्च करने की चिंता नहीं रहती है।

    फ्लेट टायर असिस्टेंस 

    फ्लैट और खराब टायर को बदलने के लिए खरीदे गए स्पेयर टायर की कीमत फ्लेट टायर असिस्टेंस के तहत आती है। रोडसाइड असिस्टेंस में इंश्योरेंस कंपनी आपके पास स्पेयर टायर नहीं होने या आपको टायर बदलना नहीं आने पर प्रोफेशनल को आपकी मदद के लिए भेजती है। इस सर्विस के इस्तेमाल से आप खुद टायर बदलने और नजदीक में रिपयेर शॉप ढूंढने के सिरदर्द से बच सकते हैं।

    बैटरी जंप-स्टार्ट

    यदि आपकी गाड़ी में बैटरी से जुड़ी कोई समस्या आती है या बैटरी खराब हो जाती है तो आप बीच रास्ते फंस सकते हैं। ऐसी स्थिति में रोडसाइड असिस्टेंस में बैटरी जंप-स्टार्ट सर्विस की मदद से फिर से आपकी कार रोड़ पर दौड़ने लग जाएगी। इसमें सर्विस प्रोवाइडर आपकी कार की बैटरी को कुछ जरूरी टूल्स की मदद से जंप-स्टार्ट करते हैं और आप अपने गंतव्य स्थान तक जल्दी पहुंच सकते हैं।

    फ्यूल डिलीवरी

    अगर बीच रास्ते गाड़ी का फ्यूल खत्म हो जाए तो काफी निराशा और गुस्सा आता है। इस स्थिति में रोडसाइड असिस्टेंस सर्विस आपको कुछ फ्यूल देकर नजदीकी पेट्रोल स्टेशन पर पहुंचने में मदद कर सकती है। यदि आप इस सेवा का उपयोग करते हैं और बीच रास्ते में आपकी कार का फ्यूल खत्म हो जाता है तो आपको पेट्रोल पंप तक पहुंचने में कोई समस्या नहीं आएगी।

    लॉकआउट असिस्टेंस

    कई बार व्यक्ति कार को लॉक कर चाबी गाड़ी में ही भूल जाता है। ऐसे में रोडसाइड असिस्टेंस कंपनियां आपको लॉकआउट असिस्टेंस सर्विस के जरिए कार को अनलॉक करने में मदद करती है। इस सर्विस की मदद से आपको कुछ ही समय में अपनी कार की चाबी वापस अपने हाथों में मिल जाती है, वहीं दूसरे तरीकों से चाबी निकालने में आप गाड़ी को कुछ नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। 

    ऑन-साइट रिपेयर

    कुछ रोडसाइड असिस्टेंस प्लान में छोटी-मेटी समस्याओं के लिए ऑन-साइट रिपेयर भी शामिल होता है जिससे आपको कार टोइंग कर ले जाने की चिंता नहीं रहती। एक्सपर्ट मैकेनिक आपकी कार की छोटी-मोटी समस्या जैसे डेड बैटरी, लूज कनेक्शन और कुछ छोटी मैकेनिकल प्रोब्लम आदि का पता लगाकर उसे वहीं पर सही कर देते हैं, और कार को टो करने की जरूरत नहीं रहती है।

    निष्कर्ष

    आपकी कार इंश्योरेंस पॉलिसी में रोडसाइड असिस्टेंस कवरेज शामिल होना चाहिए। यह आपको आपातकालीन स्थिति या बीच रास्ते कहीं फंसने पर काफी काम आती है। आप अपने कवरेज को बढ़ा सकते हैं और सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी में टोइंग सर्विस, फ्लेट टायर असिस्टेंस, बैटरी जंप स्टार्ट, फ्यूल डिलीवरी, लॉकआउट असिस्टेंस और ऑन-साइड रिपेयर जैसी कुछ ऑप्शनल रोडसाइड असिस्टेंस कवर शामिल हों। आप अपनी ड्राइविंग स्टाइल, गाड़ी की कंडिशन और अलग-अलग कंपनियों द्वारा दिए जा रहे कवरेज को ध्यान में रखकर कार इंश्योरेंस पॉलिसी में रोड साइड असिस्टेंस शामिल कराएं।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    Y
    yogesh
    Jul 29, 2023, 6:22:56 PM

    Tyre ki spelling galat hai bhai

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है