• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बेस्ट कार इंश्योरेंस के साथ सही ऐड-ऑन स्कीम्स चुनने के लिए आजमाएं ये 7 टिप्स

    बाज़ार में काफी सारे विकल्प मौजूद है जिससे बेस्ट इंश्योरेंस स्कीम चुनना मुश्किल हो जाता है।

    अमित
    अमित
    published on जुलाई 31, 2023 19:35 ist
    info icon
    published onJul 31, 2023 19:35 IST
    last updated onJul 31, 2023 19:35 IST
    271 Views
    • Write a कमेंट

    किसी अप्रिय घटना से खुद के व्हीकल को बचाने के लिए एक सही ऑटो इंश्योरेंस प्लान का चुनाव करना बेहद जरूरी है। हालांकि, आप उचित ऐड-ऑन स्कीम्स को ध्यान में रखकर अपने कवरेज में और सुधार कर सकते हैं। उचित ऐड-ऑन स्कीम्स के साथ बेस्ट ऑटो इंश्योरेंस पॉलिसी चुनने में आपकी मदद करने के लिए हमनें यहां 7 टिप्स दी है जिनके बारे में आप विस्तार से जानेंगे आगे:

    1. अपने कवरेज की जरूरतों का आकलन करें 

    बाजार में उपलब्ध कई व्हीकल इंश्योरेंस पैकेजों में से किसी एक को चुनने से पहले अपनी कवरेज की आवश्यकताओं को समझें। आप उम्र,कीमत और कार के इस्तेमाल के साथ साथ पर्सनल ड्राइविंग स्टाइल जैसी बातों पर भी गौर करें। उदाहरण के लिए बता दें कि यदि आप आप एक नए व्हीकल के ओनर बनें है तो कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज के साथ साथ जीरो डेप्रिसिएशन और इंजन प्रोटेक्शन जैसे ऐड-ऑन आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

    2. कई तरह के इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स के बारे में जानें

    बेस्ट ऑटो इंश्योरेंस स्कीम्स का चयन करने के लिए कई तरह की इंश्योरेंस कंपनियों की पॉलिसियों के बारे में रिसर्च और उनका कंपेरिजन करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको एक ऐसे इंश्योरेंस प्रोवाइडर को चुनना चाहिए जो नामचीन हो जो पूरा कवरेज देता हो और उसका कस्टमर सपोर्ट बहुत अच्छा हो और उसका क्लेम प्रोसेस भी सिंपल हो। आज ऑनलाइन इंश्योरेंस एग्रीगेटर्स की मदद से पॉलिसियों और उनके फायदों की एक साथ तुलना करना आसान हो गया है।

    3.ऐड-ऑन ऑप्शंस को समझें 

    ज्यादा प्रोटेक्शन के लिए, आप अपनी ऑटो इंश्योरेंस पॉलिसी में ऐड-ऑन या राइडर्स के साथ बेस कवरेज को बढ़ा सकते हैं। ऑप्शनल ऐड-ऑन के बारे में जानें, जिनमें जीरो डेप्रिसिएशन, इंजन प्रोटेक्शन, रोड साइड असिस्टेंस, कंज्यूमेबल कवरेज और पैसेंजर्स के लिए पर्सनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस शामिल है। ये आप तय करें कि आपकी जरूरत और फाइनेंशियल कंडीशन के हिसाब से कौनसा बेस्ट रहेगा। 

    4. डिडक्टेबल्स और प्रीमियम्स पर भी गौर करें 

    ऑटो इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित डिडक्टेबल्स और कॉस्ट का एनालिसिस करें। डिडक्टेबल वो पैसा होता है जो आपको अपने इंश्योरेंस कवरेज से पहले चुकाना पड़ता है। डिडक्टेबल्स को कम कराने से प्रीमियम भी कम हो जाता है मगर आपको फिर क्लेम करने के बाद आपको ज्यादा पैसा चुकाना पड़ सकता है। अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के हिसाब से अपने डिडक्टेबल्स और प्रीमियम्स को बैलेंस रखें। 

    5. गैराज नेटवर्क और कैशलैस सुविधाएं भी देखें 

    इंश्योरेंस करने वाले के गैराज नेटवर्क और कैशलेस क्लेम्स की सुविधा के बारे में पता करें। बड़ा नेटवर्क होने से रिपेयरिंग की सुविधा ज्यादा मिलेगी और रिपेयरिंग का खर्चा भी कम आएगा। वहीं कैशलेस सुविधा से क्लेम की प्रक्रिया भी आसान हो जाती है। 

    6.फाइन प्रिंट को ध्यान से पढ़ें 

    इंश्योरेंस स्कीम्स के नियम और शर्तों, कवरेज के दायरे में आने वाली चीजें और उससे बाहर की चीजों , क्लेम प्रोसेस और क्लेम सेटलमेंट्स को अच्छी तरह से पढ़ें और समझें। हिडन क्लॉज और लिमिटेशंस पर ध्यान दें जो आपके कवरेज को प्रभावित कर सकते हैं। यदि आपको कुछ बातें समझ नहीं आ रही है तो इस बारे में इंश्योरर या एजेंट से संपर्क करें। 

    7. जानकारों से सलाह जरूर लें

    सुझाव के लिए अपने उन दोस्तों, परिवार के सदस्यों या अन्य विश्वसनीय लोगों से पूछें जिन्होंने पहले व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसियों का उपयोग किया है। इससे आपको किसी किसी इंश्योरर के क्लेम मैनेजमेंट प्रोसेस, कस्मटर सपोर्ट के बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा। इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता निर्धारित करने के लिए कस्टमर्स के रिव्यू और रेटिंग्स ऑनलाइन जरूर देखें। 

    बेस्ट कार इंश्योरेंस स्कीम्स चुनने में आपकी कवरेज आवश्यकताओं पर सावधानीपूर्वक विचार, गहन रिसर्च और ऐड-ऑन ऑप्शंस की समझ जैसी बातें शामिल होती है। अपनी आवश्यकताओं का आकलन करके, पॉलिसियों को कंपेयर  करके और डिडक्टिबल्स, नेटवर्क गैरेज और रिव्यू जैसे फैक्टर्स पर विचार करके, आप एक अच्छा फैसला ले सकते हैं। याद रखें, उपयुक्त ऐड-ऑन स्कीम्स के साथ केवल सही कार इंश्योरेंस स्कीम ही आपको लंबे समय तक सड़क पर आवश्यक सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान कर सकती है।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है