• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट ने भारत में मिनियो ग्रीन ईवी की डिजाइन करवाई पेटेंट

    3-मीटर लंबी मिनियो ग्रीन ईवी का सीधा मुकाबला एमजी कॉमेट ईवी से हो सकता है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 20, 2025 11:49 ist
    info icon
    published onAug 20, 2025 11:49 IST
    last updated onAug 20, 2025 11:49 IST
    77 Views
    • Write a कमेंट

    विनफास्ट ने भारत में अपनी आगामी स्मॉल इलेक्ट्रिक कार मिनियो ग्रीन की डिजाइन पेटेंट करवाई है। यदि यह 3-डोर कॉम्पेक्ट सिटी ईवी भारत में लॉन्च होती है तो इसे मौजूदा एमजी कॉमेट ईवी वाले सेगमेंट में पोजिशन किया जाएगा और यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है। यहां देखें मिनियो ग्रीन से जुड़ी जानकारी :- 

    विनफास्ट मिनियो ग्रीन : क्या कुछ मिलेगा खास? 

    पेटेंट की गई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि इसकी प्रोफाइल बॉक्सी होगी, हालांकि इसमें राउंडेड एजेज मिलेंगे। इसमें 13-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं जो काफी साधारण लगते हैं, लेकिन ब्लैक फिनिश की वजह से बिलकुल भी अपनी जगह से अलग नहीं दिखते। 

    अनुमान है कि यह एक 4-सीटर कार हो सकती है और इसका केबिन लेआउट मिनिमल हो सकता है। केबिन के अंदर इसमें ब्लैक और ब्लू कलर थीम, ड्राइवर डिस्प्ले, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 2-स्पीकर साउंड सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। 

    मिनियो ग्रीन ईवी में 14.7 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ रियर मोटर सेटअप (27 पीएस/65 एनएम) दिया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटे हो सकती है और यह सिंगल चार्ज पर 170 किलोमीटर की रेंज तय कर सकती है। मिनियो ग्रीन इलेक्ट्रिक कार 12 किलोवाट एसी चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

    विनफास्ट मिनियो ग्रीन : संभावित मुकाबला 

    वर्तमान में एमजी कॉमेट ईवी का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है। विनफास्ट मिनियो ग्रीन के लॉन्च होने पर इसका मुकाबला कॉमेट ईवी से रहेगा। मिनियो ग्रीन की कीमत फिलहाल सामने आनी बाकी है, जबकि कॉमेट ईवी की मौजूदा कीमत 3.1 प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त बैटरी रेंटल फीस के साथ 4.99 लाख रुपये से 7.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है