• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जेनोसोल ईवी का टीजर हुआ जारीः फुल चार्ज में 200 किलोमीटर की देगी रेंज, मार्च 2024 में होगी शोकेस

    इस 2-सीटर अल्ट्रा कॉम्पेक्ट कार में चार पहिए नहीं लगे हुए हैं!

    स्तुति
    स्तुति
    published on दिसंबर 15, 2023 18:23 ist
    info icon
    published onDec 15, 2023 18:23 IST
    last updated onDec 15, 2023 18:23 IST
    944 Views
    • Write a कमेंट

    • इस नई सिटी-फोकस्ड इंडियन ईवी को मार्च 2024 में शोकेस किया जाएगा।

    • इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर और एलईडी डीआरएल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

    • इस गाड़ी की पावरट्रेन डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है। जेनसोल ईवी की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

    Gensol EV teaser

    जल्द भारत में अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। जेनसोल कंपनी भारत में अपनी पहली ईवी उतारने की तैयारी कर रही है जिसका नया टीज़र भी जारी हो गया है। इस अपकमिंग ईवी से मार्च 2024 में पर्दा उठेगा। जेनसोल की इस अपकमिंग ईवी में क्या कुछ मिलेगा ख़ास इसके बारे में जानेंगे आगे:

    सिटी ड्राइव के लिए तैयार - साइज व रेंज

    अपकमिंग जेनसोल ईवी एक 2-डोर, 2-सीटर कार है जिसे खासकर सिटी ड्राइव के लिए तैयार किया गया है। इस गाड़ी की रेंज 200 किलोमीटर बताई गई है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे है।

    Gensol EV teaser front

    टीज़र से संकेत मिले हैं कि यह एक 4-व्हीलर नहीं बल्कि यह एक 3-व्हीलर है, जिसके पीछे की तरफ सिंगल व्हील दिया गया है। इसकी राोड प्रजेंस काफी अच्छी हो सकती है।

    प्रीमियम फीचर्स से लैस

    Gensol EV teaser interior
    Gensol EV moonroof

    एमजी कॉमेट ईवी की तरह ही जेनसोल की यह 2-सीटर ईवी प्रीमियम केबिन एक्सपीरिएंस देगी। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। जेनसोल ईवी में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल) और नए स्टाइल के व्हील्स दिए गए हैं।

    भारत में होगी तैयार

    जेनसोल ईवी को कंपनी के पुणे स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किया जाएगा, जिसमें इन-प्लांट टेस्टिंग ट्रैक भी मौजूद है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर को कितना लोकलाइज किया जाएगा, हालांकि इससे निश्चित रूप से गाड़ी की कीमत कम रखने में मदद मिलेगी।

    अपकमिंग जेनसोल ईवी किसी कन्वेंशनल कार का रिप्लेसमेंट नहीं है, लेकिन यह शहर में रोज़ाना के आवागमन के लिए एक अच्छा इलेक्ट्रिक व्हीकल जरूर साबित होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    M
    mohanchand v kanneganti
    Aug 31, 2024, 10:11:16 PM

    Price please

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है