ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस की गई टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों पर डालिए एक नज़र
यदि आप 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई इलेक्ट्रिक कारों के बारे नहीं जानते तो हमने यहां उन कारों की एक लिस्ट दी है जिनसे एक्सपो में पर्दा उठाया गया है
- Write a कमेंट

ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में कई जाने-माने कार मेकर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को शोकेस किया है। इस इंडियन मोटर शो में शोकेस किए गए कुछ इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को देखकर लगता है कि वह अपने प्रोडक्शन स्टेज के काफी करीब है। यदि आप 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई इलेक्ट्रिक कारों के बारे नहीं जानते तो हमने यहां उन कारों की एक लिस्ट दी है जिनसे एक्सपो में पर्दा उठाया गया है, आईये बारीकि से डालें नज़र इन सभी पर :-
टाटा सिएरा कॉन्सेप्ट (Tata Sierra Concept)

90 के दौर में टाटा की ओर से पेश की गई इस थ्री डोर डिज़ाइन वाली एसयूवी के ज़रिए भारतीय ग्राहकों को पहली बार इलेक्ट्रिक विंडो और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स का अनुभव प्राप्त करने का मौका मिला था। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में इस एसयूवी को उतारने की योजना बना रही है और यह पहले की तरह ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और बॉक्सी शेप डिज़ाइन लिए हुए होगी। बॉक्सी डिज़ाइन के साथ इसमें कई मॉडर्न एलिमेंट्स जैसे स्लिम एलईडी लाइट्स दी गई हैं। ऑटो एक्स्पो 2020 में टाटा सिएरा कॉन्सेप्ट काफी आकर्षक मॉडल्स में से एक था जिसे देखने दर्शकों की भारी भीड़ जुटी है।
सिएरा ईवी कॉन्सेप्ट टाटा के नए अल्फा एआरसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जिसपर आने वाले समय में काफी सारी कॉम्पैक्ट कारें तैयार की जाएंगी। ऐसे में कंपनी का कहना है कि इसे प्रॉडक्शन फॉर्म में तैयार करने के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी कस्टमर के रिस्पॉन्स पर भी बारीकि से नज़र रख रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यदि वो इस प्रोडक्ट को लॉन्च करती है तो वो उनके लिए फायदे का सौदा साबित होता भी है कि नहीं।
देश की सड़कों पर एक बार फिर से दौड़ती दिखाई दे सकती है सिएरा एसयूवी: टाटा मोटर्स
टाटा अल्ट्रोज़ ईवी (Tata Altroz EV)

पिछले साल हमने जिनेवा मोटर शो में अल्ट्रोज़ ईवी के कॉन्सेप्ट मॉडल को देखा। मगर, इस बार इंडियन ऑटो एक्सपो में कंपनी ने जिस अल्ट्रोज़ ईवी के जिस मॉडल को शोकेस किया है वो इसका प्रोडक्शन फॉर्म है। सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी यह कार भारत में लॉन्च की जाएगी तो ये टाटा की दूसरी सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार होगी। माना जा रहा है कि इसे 2020 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। नेक्सन ईवी और इसके आईसीई वर्जन की तरह टाटा अल्ट्रोज़ ईवी भी इसके रेग्यूलर मॉडल जैसी ही दिखाई देती है। अल्ट्रोज़ ईवी में टाटा के सिग्नेचर टील ब्लू कलर से फिनिशिंग की गई है जो सबसे पहले नेक्सन ईवी में देखने को मिली थी।
अल्ट्रोज़ की इलेक्ट्रिक पावरट्रेन नेक्सन ईवी की पावरट्रेन पर ही बेस्ड है। तो ऐसे में अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह हैचबैक 300 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक अवतार में भी आएगी टाटा एचबीएक्स, जल्द होगी लॉन्च
मारुति फ्यूचूरो ई-कॉन्सेप्ट (Maruti Futuro-e Concept)

ऑटो एक्सपो ईवेंट में मारुति फ्यूचूरो ने अपने कूपे कार जैसे डिज़ाइन के कारण काफी सुर्खियां बंटोरी है। मारुति द्वारा तैयार किया गया है ये अब तक का सबसे अलग कॉन्सेप्ट है। इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट है की रेंज का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है।
मारुति आने वाले कुछ सालों के अंदर फ्यूचूरो ई-कॉन्सेप्ट पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कार ला सकती है। अब देखने वाली बात यह होगी क्या मारुति कि यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार दिखने में फ्यूचूरो ई-कॉन्सेप्ट जैसी ही होती है कि नहीं।
रेनो के-ज़ेडई (Renault K-ZE)

जो लोग एक बजट फ्रैंडली इलेक्ट्रिक कार की प्रतिक्षा कर रहे हैं उनके लिए ऑटो एक्सपो 2020 में रेनो के पवेलियन में एक कार नज़र आई है। कंपनी ने यहां क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन को शोकेस किया है। रेनो के-ज़ेडई चाइनीज़ मार्केट में पहले से ही उपलब्ध है और ये क्विड के इंडियन वर्जन जैसी ही दिखाई देती है। रेनो इंडिया 2022 तक भारत में अपने सीएमएफ ए/ए+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसी प्लेटफॉर्म पर क्विड और ट्राइबर को भी तैयार किया गया है।
रेनो के-ज़ेडई की इलेक्ट्रिक मोटर, बैट्री पैक, पावर आउटपुट और रेंज के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें
रेनो जोए ईवी (Renault Zoe EV)

ऑटो एक्सपो 2020 में रेनो द्वारा शोकेस की गई दूसरी इलेक्ट्रिक कार जोए ईवी है। इससे पहले जोए ईवी को 2018 ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था मगर, कंपनी ने इसे कुछ अपडेट देकर दोबारा से पेश किया है। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रति ग्राहकों के बढ़ते रूझान को देखते हुए कंपनी कुछ समय बाद जोए ईवी को यहां लॉन्च कर सकती है।
आप यहां क्लिक कर इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज, परफॉर्मेंस और बाकि तमाम जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
महिंद्रा ई-केयूवी100 (Mahindra e-KUV100)

ऑटो एक्सपो 2018 में महिंद्रा ने ई-केयूवी100 को शोकेस किया था और अब कंपनी ने फिर से 2020 ऑटो एक्सपो में इसे शोकेस किया है। इस इलेक्ट्रिक कार को 2018 ऑटो एक्सपो के बाद ही लॉन्च किया जाना था मगर, बाज़ार में इलेक्ट्रिक कारों की बेहद कम मांग होने के कारण कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग टाल दी। आखिरकार अब इसे ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च कर दिया गया है और ई-केयूवी100 की प्राइस 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है।
इसकी नई इलेक्ट्रिक कार की रेंज और परफॉर्मेंस के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें
महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक (Mahindra XUV300 Electric)

महिंद्रा ने 2019 की शुरूआत में एक्सयूवी 300 को भारत में लॉन्च करने के साथ साथ इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की भी घोषणा की थी। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में इसे शोकेस भी कर दिया है। हालांकि, कंपनी द्वारा इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया गया था जो दिखने में तो महिंद्रा एक्सयूवी300 के रेगुलर मॉडल जैसा ही था, मगर कंपनी ने इसे कुछ अपडेट दिए थे। उम्मीद है कि महिंद्रा, एक्सयूवी300 ईवी को 2021 तक लॉन्च कर देगी।
महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक की रेंज, परफॉर्मेंस के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: कुछ ऐसी हो सकती है महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट
महिंद्रा फनस्टर इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट (Mahindra Funster Electric Concept)

महिंद्रा ने ऑटो एक्सपो 2020 में फनस्टर इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को शोकेस किया है। सच कहें तो महिंद्रा के पवेलियन में नज़र आया ये अब तक का सबसे अच्छा कॉन्सेप्ट है। दिखने में फनस्टर इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट काफी आकर्षक तो है ही साथ में कंपनी का कहना है कि इसे 0 से 100 किमी घंटे की रफ्तार हासिल करने में महज़ 5 सेकंड लगते हैं।
आखिर फनस्टर इलेक्ट्रिक में ऐसी कौनसी पावरट्रेन दी गई है जो यह इतना अच्छा परफॉर्मेंस देती है और क्या यह अपने प्रोडक्शन फॉर्म में नज़र आएगी भी या नहीं? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे यहां
जीडब्ल्यूएम आर1 (GWM R1)

भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स ने इंडियन ऑटो एक्सपो में काफी सारी कारों को शोकेस किया है। इनमें आर1 इलेक्ट्रिक भी शामिल है जो साइज़ में काफी छोटी है मगर इसकी रेंज 350 किलोमीटर तक बताई गई है। इसका डिज़ाइन भी ग्राहकों को पसंद आने वाला है और यह सड़कों पर अलग ही दिखाई देगी।
इस छोटी इलेक्ट्रिक कार के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें
हायमा बर्ड इलेक्ट्रिक ईवी1 (Haima Bird Electric EV1)

ऑटो एक्सपो 2020 में शिरकत करने वाली हायमा चीन की दूसरी कंपनी है। इस कंपनी ने बर्ड ग्रुप के साथ हाथ मिलाते हुए यहां बर्ड इलेक्ट्रिक ईवी1 को शोकेस किया है। यह एक छोटी इलेक्ट्रिक कार है भारत में 10 लाख रुपये से कम प्राइस रेंज में उतारा जा सकता है। यह एक स्मॉल साइज़ हैचबैक है जो भारत में लॉन्च के बाद ई-केयूवी100 को टक्कर देती नज़र आ सकती है।
इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की रेंज और परफॉर्मेंस के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें














