• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट हुआ लॉन्च: 12.25 लाख रुपये रखी गई कीमत, 85,000 रुपये ज्यादा अफोर्डेबल हुआ बड़े बैटरी पैक वाला मॉडल

    एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट में बड़ा 52.9 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है जो कि हाल ही में लॉन्च हुए एसेंस प्रो वेरिएंट के साथ सबसे पहले पेश किया गया था।

    भानु
    भानु
    Published On मई 21, 2025 17:41 ist
    info icon
    published onMay 21, 2025 17:41 IST
    last updated onMay 21, 2025 17:41 IST
    240 Views
    • Write a कमेंट

     

    MG Windsor EV Exclusive Pro

    • एसेंस और एसेंस प्रो वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है विंडसर ईवी के एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट को
    • इस वेरिएंट की बुकिंग हुई शुरू और जून 2025 से मिलेगी डिलीवरी
    • 449 किलोमीटर की दावाकृत रेज देने वाला 52.9 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है इसमें
    • पर्ल व्हाइट,स्टारी ब्लैक औ टर्कॉइज ग्रीन कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं इस वेरिएंट में 
    • 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 9 स्पीकर वाला इनफिनिटी साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • फिक्स्ड ग्लास रूफ और एडीएएस जैसे फीचर्स नहीं है मौजूद
    • 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर के बैटरी रेंटल फी के साथ 12.25 लाख रुपये है इसकी कीमत 
    • 17.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है इस पूरे व्हीकल की कीमत

    एमजी विंडसर ईवी का एक और नया वेरिएंट लॉन्च हुआ है जिसे ‘एक्सक्लूसिव प्रो’ नाम से पेश किया गया है। एमजी के बैटरी रेंटल स्कीम के तहत इसकी कीमत 12.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बड़ा बैटरी पैक चुनने वाले ग्राहकों को ये नया सेकंड टॉप वेरिएंट ज्यादा सस्ता पड़ेगा। 

    विंडसर ईवी के ​इस नए वेरिएंट के बारे में आगे जानिए सब कुछ:

    एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो: कीमत

    इस नए एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट को एसेंस और एसेंस प्रो वेरिएंट के बीच में पोजिशन किया गया है। कीमत के अनुसार ये एमजी विंडसर ईवी के लाइन पर इसे ऐसे किया गया है पोजिशन:

    वेरिएंट

    कीमत (बैटरी रेंटल स्कीम के साथ)

    कीमत (पूरे व्हीकल की)

    एक्साइट

    10 लाख रुपये + 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर

    14 लाख रुपये

    एक्सक्लूसिव

    11 लाख रुपये + 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर

    15.05 लाख रुपये

    एसेंस

    12 लाख रुपये + 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर

    16.15 लाख रुपये

    एक्सक्लूसिव प्रो (नया)

    12.25 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर

    17.25 लाख रुपये

    एसेंस प्रो

    13.10 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर

    18.10 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम, पैन इंडिया के अनुसार

    • टॉप वेरिएंट एसेंस प्रो के मुकाबले विंडसर इलेक्ट्रिक का ये नया एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट 85,000 रुपये ज्यादा सस्ता है। 
    • यदि आप बैटरी रेंटल स्कीम नहीं लेते हैं तो 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाले एसेंस वेरिएंट के मुकाबले एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट 1.10 लाख रुपये महंगा है। 
    • यदि आप एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट को बैटरी रेंटल स्कीम के तहत खरीदते हैं तो एसेंस वेरिएंट के मुकाबले आपको महज 25000 रुपये ही अतिरिक्त खर्च करने होगे। 

    एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो: क्या कुछ दिया गया है इसमें?

    MG Windsor EV Exclusive Pro
    MG Windsor EV Exclusive Pro Rear

    एमजी विंडसर ईवी के एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट में 3 कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें पर्ल व्हाइट,स्टारी ब्लैक और टर्कॉइज शामिल है। इसमें क्ले बैज और किसी दूसरे नए कलर का ऑप्शन नहीं दिया गया है जिनका डेब्यू एसेंस प्रो वेरिएंट के साथ हुआ था। 

    MG Windsor EV Exclusive Pro Cabin

    इसके इंटीरियर में नई आइवरी व्हाइट और ब्लैक केबिन थीम दी गई है जो कि एसेंस प्रो वेरिएंट में भी मिलती है। बाकी इसके ओवरऑल एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

    एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 9 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो कि इसके टॉप वेरिएंट में भी मिलते हैं।

    इस कार की पूरी ​फीचर लिस्ट से अभी पर्दा नहीं उठा है। इसमें फिक्सड ग्लास रूफ भी नहीं दी गई है जो कि तस्वीर में नजर नहीं आ रही है। साथ ही इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम भी नहीं दिया गया है क्योंकि इसके टेलगेट पर एडीएएस की बैजिंग नजर नहीं आ रही है। 

    एमजी विंडसर ईवी: पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन

    विंडसर ईवी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 38 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है वहीं प्रो वेरिएंट्स में बड़े बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    बैटरी पैक 

    52.9 केडब्ल्यूएच 

    38 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    136 पीएस 

    136 पीएस 

    टॉर्क 

    200 एनएम 

    200 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    449 किलोमीटर 

    331 किलोमीटर 

    कंपेरिजन

    एमजी विंडसर ईवी का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 से है। कीमत के मोर्चे पर (बैटरी रेंटल स्कीम के साथ) इसकी टक्कर टाटा पंच ईवी से भी रहेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है