• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी ने 15,000 यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा किया पार

    एमजी के अनुसार विंडसर ईवी की प्रत्येक दिन करीब 200 यूनिट बुक हो रही है

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 26, 2025 11:34 ist
    info icon
    published onFeb 19, 2025 17:56 IST
    last updated onFeb 26, 2025 11:34 IST
    489 Views
    • Write a कमेंट

    • एमजी विंडसर को भारत में सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था।

    • भारत में यह पहली इलेक्ट्रिक कार थी जिसे बैटरी एज ए सर्विस (बीएएएस) रेंटल स्कीम के तौर पर उतारा गया।

    • विंडसर ईवी को लगातार चार महीनों तक अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बताया गया।

    • यह तीन वेरिएंट: एक्साइट, एक्सक्लूसिव, और एसेंस में उपलब्ध है।

    • एमजी विंडसर ईवी की कीमत 10 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है।

    एमजी विंडसर ईवी को भारत में सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था और अब इस इलेक्ट्रिक कार ने 15,000 यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को पहले दिन 15,000 से ज्यादा बुकिंग मिली थी, जो भारत में किसी भी ईवी के लिए अब तक की सबसे ज्यादा बुकिंग थी। एमजी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक कार अभी भी डिमांड में है, और इसे प्रत्येक दिन करीब 200 यूनिट बुकिंग मिल रही है। यहां देखिए एमजी विंडसर ईवी में क्या कुछ खास मिलता है:

    एमजी विंडसर ईवी: ओवरव्यू

    एमजी विंडसर ईवी के डिजाइन में सबसे दिलचस्प चीजें इसकी उभरी हुई प्रोफाइल है, जिसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, और इल्लुमिनेटेड एमजी लोगो के साथ क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल शामिल है। इस इलेक्ट्रिक कार में 18-इंच अलॉय व्हील और फ्लश डोर हैंडल और बॉडी कलर ओआरवीएम दिए गए हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स, एक रूफ माउंटेड स्पॉइलर, और पूरी बंपर पर फैली क्रोम स्ट्रिप दी गई है।

    एमजी विंडसर ईवी की फीचर लिस्ट में एक 15.6-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, इनफिनिटी 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक पैनोरमिक ग्लास रूफ, रिक्लाइनिंग रियर सीट, और एक वायरलेस फोन चार्जर शामिल है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) नहीं दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: 2025 टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जीआर-एस भारत में लॉन्च, कीमत 2.41 करोड़ रुपये

    विंडसर ईवी तीन वेरिएंट: एक्साइट, एक्सक्लूसिव, और एसेंस में उपलब्ध है, और सभी वेरिएंट में एक समान बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    बैटरी पैक

    38 केडब्ल्यूएच

    पावर

    136 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज

    332 किलोमीटर

    इसकी बैटरी 45 किलोवॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे इसकी बैटरी महज 55 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।

    एमजी विंडसर ईवी: प्राइस और कंपेरिजन

    विंडसर ईवी को टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता से है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है।

    यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है