• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर इंडिया और अटेरो ने पहला बैट्री रीसाइक्लिंग प्रोसेस किया पूरा

     कंपनी के अनुसार इससे निकलने वाले मैटल और दूसरी कमोडिटी से नई बैट्रियां तैयार की जा सकेंगी। 

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 21, 2021 19:02 ist
    info icon
    published onDec 21, 2021 19:02 IST
    last updated onDec 21, 2021 19:02 IST
    4.2K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर इंडिया और अटेरो रीसाइक्लिंग के बीच मई 2021 में करार हुआ था। दोनों कंपनियों ने मिलकर अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल बैट्री को ​रीसाइकिल कर लिया है। कंपनी के अनुसार इससे निकलने वाले मैटल और दूसरी कमोडिटी से नई बैट्रियां तैयार की जा सकेंगी। 

    यहां तक की एमजी ने एक डॉक्यूमेंट भी शेयर किया है जिसमें कहा गया था कि 310 किलोग्राम ईवी बैटरी स्क्रैप को अटेरो रीसाइक्लिंग द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में अपने एक डीलर से एकत्र किया गया था।

    यह भी पढ़ें: टाटा नेक्सन ईवी की टक्कर में एमजी लाएगी एक इलेक्ट्रिक कार, 2023 में होगी लॉन्च

    इस उपलक्ष में एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव छाबा ने कहा कि “हम एमजी के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तैयार करने के लिए एक एक जरूरी चीज पर काम करने के लिए उत्साहित हैं। चूंकि बैटरी वेस्ट सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए एक चुनौती है, हमारा मानना ​​है कि बैटरी रीसाइक्लिंग करके इस चुनौती से निपटा जा सकता है। हम इस चीज पर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और आने वाले समय में ईवी सेगमेंट में इसका प्रभाव भी देखने को मिलेगी। ”। 

    यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक व्हीकल फास्ट चार्जर तैयार करेगी ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया

    MG ZS EV

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमजी मोटर इंडिया ने अटेरो ​रीसाइक्लिंग से भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी - जेडएस ईवी में दी जाने वाली ली आयन बैट्री के रीसाइकिल और रीयूज को लेकर हाथ मिलाया था। एक इको फ्रेंडली माहौल तैयार करने पर के लिए एमजी ने हाल ही में अपने गुजरात स्थित हलोल प्लांट के लिए 4.85 एमडब्ल्यू विंड-सोलर हाइब्रिड बिजली की आपूर्ति करने के लिए क्लीनमैक्स के साथ सहयोग भी किया है। इस ऐतिहासिक कदम के बूते एमजी 15 साल प्रदुषण का स्तर कम करने में 13 लाख पेड़ लगाने के बराबर जितना सहयोग कर चुकी होगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है