• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इलेक्ट्रिक व्हीकल फास्ट चार्जर तैयार करेगी ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया

    मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित ‘Round Table To Promote Electric Mobility’ इवेंट के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 06, 2021 18:28 ist
    info icon
    published onDec 06, 2021 18:28 IST
    last updated onDec 06, 2021 18:28 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    हैवी इंडस्ट्री मिनिस्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा है कि एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए फास्ट चार्जिंग सॉल्युशन पर काम कर रही है।  

    पांडे के अनुसार चार्जर का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है और अक्टूबर 2022 तक फाइनल प्रोडक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। दिसंबर 2022 से सरकार इन फास्ट चार्जर्स को इंस्टॉल करना शुरू करेगी। ऐसे फास्ट चार्जर इंस्टॉल करने से देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अभी स्लो चार्ज टाइम और कम चार्जिंग स्टेशंस होने के चलते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ कम ग्राहक आ​कर्षित हो रहे हैं। 

    हालांकि मंत्रालय ने ये नहीं बताया कि ये चार्जर कितनी देर में किसी इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज कर देगा। लेकिन ये जरूर कहा गया है कि इस विषय पर रिसर्च चल रही है और रिसर्च एंड डेवलपमेंट फेज पूरा होने के बाद डेटा उपलब्ध करा दिया जाएगा। 'फास्ट चार्जर' के लिए मौजूदा स्टैंडर्ड के अनुसार डीसी चार्जिंग से 50 केडब्ल्यू की चार्जिंग ऑफर की जा रही है जबकि,कुछ विकसित देशों में तो 150 केडब्ल्यू तक की चार्जिंग मिलना शुरू हो चुकी है। 

    इसके अलावा पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मंत्रालय भी देश के 70,000 ​पेट्रोल पंप्स में से 22,000 पेट्रोल पंप्स पर ईवी चार्जर इंस्टॉल करने के लिए हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री से लगातार बातचीत कर रही है। पहली प्राथमिकता देश के हाईवे और एक्सप्रेस वे पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना होगी जहां हर 25 किलोमीटर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर मौजूद होगा। शहरों में भी हर 3 किलोमीटर पर ईवी चार्जर लगाने का लक्षय रखा गया है। 

    यह भी देखें: भारत में इलेक्ट्रिक कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है