एमजी साइबरस्टर ईवी भारत में लॉन्च, कीमत 74.99 लाख रुपये
एमजी साइबरस्टर 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 3.2 सेकंड में पकड़ती है, जो इसे एक करोड़ से कम कीमत वाली भारत की सबसे तेज कार में से एक बनाती है
- Write a कमेंट

-
इस रोडस्टर को लॉन्च से पहले बुक करने वाले ग्राहकों के लिए प्राइस 72.49 लाख रुपये है।
-
इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट, एरो-शेप एलईडी टेल लाइट, सीजर डोर और 20-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं।
-
केबिन में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ चार स्क्रीन, स्पोर्ट सीटें और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम दिया गया है।
-
सुरक्षा के लिए 4 एयरबैग, ईएससी, लेवल-2 एडीएएस और टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
-
इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जिनका संयुक्त पावर आउटपुट 510 पीएस और 725 एनएम है।
-
इसे 0 से 100 की स्पीड पकड़ने में महज 3.2 सेकंड लगते हैं और इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है।
-
इसमें 77 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है और फुल चार्ज में रेंज 580 किलोमीटर बताई गई है।
एमजी साइबरस्टर ईवी भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 74.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है। एमजी साइबरस्टर भारत में कंपनी के प्रीमियम एमजी सिलेक्ट आउटलेट पर बेची जाने वाली दूसरी कार है, इससे पहले 21 जुलाई 2025 को लॉन्च हुई एमजी एम9 इस आउटलेट से बेची जा रही है। साइबरस्टर ईवी एक वेरिएंट में उपलब्ध है और ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक रोडस्टर है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि एमजी ने लॉन्च से पहले इस इलेक्ट्रिक कार को बुक करने वाले ग्राहकों के लिए साइबरस्टर की कीमत थोड़ी कम रखी गई है।
प्राइस
| कीमत |
|
| लॉन्च से पहले की गई बुकिंग के लिए |
72.49 लाख रुपये |
| लॉन्च के बाद की गई बुकिंग के लिए |
74.99 लाख रुपये |
कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।
हाल ही में लॉन्च हुई एमजी एम9 की तरह एमजी साइबरस्टर भी बैटरी रेंटल (बीएएएस) स्कीम के साथ नहीं आती है।
आइए अब एमजी साइबरस्टर कार की सभी विशेषताओं के बारे में जानें:
एक्सटीरियर

एमजी साइबरस्टर ईवी में काफी मॉडर्न, स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दी गई है जो सड़क पर निश्चित तौर पर सभी का ध्यान खींचती है। आगे इसमें एलईडी डीआरएल के साथ पेटल शेप एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और क्रोम एमजी लोगो दिया गया है। बंपर के नीचे वाले हिस्से में ब्लैक ग्रिल के साथ फंक्शनल एसी वेंट्स दिए गए हैं जो बैटरी और अन्य इलेक्ट्रिक पार्ट्स को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

साइड वाले हिस्से की बात करें तो यहां सबसे बड़ा आकर्षण दोनों तरफ लगे सिजर डोर हैं, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। साइबरस्टार इस डिजाइन टच वाली भारत में सबसे सस्ती कार है। राइडिंग के लिए इसमें 20-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। आउटसाइड रियरव्यू मिरर बॉडी कलर में है और बिल्ड-इन टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। साइबरस्टर 4 कलर: ब्लैक छत के साथ फ्लेयर रेड, ब्लैक छत के साथ न्यूक्लियर येलो, रेड छत के साथ मॉडर्न बैज और रेड छत के साथ एंडीज ग्रे में उपलब्ध है।

साइबरस्टर के पीछे वाले हिस्से की बात करें तो यहां बोल्ड डिजाइन एयरो शेप एलईडी टेल लाइट और उल्टे यू-शेप वाली एलईडी लाइट बार दी गई है। पीछे वाले बंपर पर डिफ्यूजर जैसे डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसके ओवरऑल डिजाइन को कॉम्प्लिमेंट देते हैं।
केबिन

नई एमजी साइबरस्टर का केबिन फ्यूचरिस्टिक दिख रहा है और इसका डैशबोर्ड डिजाइन फाइटर जेट के कॉकपिट से प्रेरित है। इसमें तीन स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें एक 7-इंच और एक 10.25-इंच डिस्प्ले ड्राइवर के लिए, और 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटनमेंट सिस्टम के लिए है। इसमें एसी को कंट्रोल करने के लिए सेंटर कंसोल के बीच में अलग से एक स्क्रीन भी दी गई है।

फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो और ड्राइवर डिस्प्ले के लिए बटन दिए गए हैं। इसमें लॉन्च कंट्रोल के लिए एक गोल डायल भी दिया गया है। रिजनरेशन ब्रेकिंग के लेवल को एडजस्ट करने के लिए पेडल शिफ्टर्स भी दिया गया है। केबिन में दो स्पोर्ट्स सीटें दी गई है जो कार को स्पोर्टी फील देती है।
फीचर और सेफ्टी
ऊपर बताए फीचर के अलावा एमजी साइबरस्टर में एक इलेक्ट्रिक ओपन और फोल्ड होने वाली रूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ 6 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली हीटेड सीटें, और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैस फीचर्स भी दिए गए हैं।

पैसेंजर की सुरक्षा के लिए भारत में साइबरस्टर में 4 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और कोलिशन मिटिगेशन असिस्ट जैसे फंक्शन मिलते हैं।
बैटरी पैक, मोटर और रेंज

एमजी साइबरस्टर में एक बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| बैटरी पैक |
77 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
2 (प्रत्येक एक्सल पर एक) |
| संयुक्त पावर |
510 पीएस |
| संयुक्त टॉर्क |
725 एनएम |
| फुल चार्ज में रेंज (एमआईडीसी सर्टिफाइड पार्ट 1+2) |
580 किलोमीटर |
| ड्राइव |
ऑल-व्हील-ड्राइव |
एमजी साइबरस्टर को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में महज 3.2 सेकंड लगते हैं। इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है।
कंपेरिजन

भारत में एमजी साइबरस्टर का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, हालांकि इसे बीएमडब्ल्यू जेड4 के इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में चुना जा सकता है।
एमजी साइबरस्टर ईवी के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।
यह भी देखें: एमजी साइबरस्टर ऑन रोड प्राइस














