एमजी साइबरस्टर ईवी के एक्सटीरियर व इंटीरियर में क्या कुछ मिलता है खास, इन 15 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर
एमजी साइबरस्टर ईवी की एक्सटीरियर व इंटीरियर डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है
- Write a कमेंट
एमजी साइबरस्टर ईवी की एक्सटीरियर व इंटीरियर डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है

एमजी साइबरस्टर ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है, यह कंपनी की दूसरी कार है जिसे सिलेक्ट आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा। यह गाड़ी सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 75 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। इस गाड़ी की एक्सटीरियर डिजाइन स्पोर्टी है और इसमें एरोप्लेन कॉकपिट से इंस्पायर्ड इंटीरियर दिया गया है। एमजी साइबरस्टर कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या कुछ मिलता है खास, इन 15 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर :-
आगे की डिजाइन

एमजी साइबरस्टर की फ्रंट प्रोफाइल काफी फ्यूचरिस्टिक है। आगे की तरफ इसमें पेटल-शेप्ड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है जिसके पास में एलईडी डीआरएल्स पोजिशन की गई है। इसमें स्पोर्टी लुक के लिए उभरे हुए बोनट पर क्रीज लाइंस मिलती है और बोनट के बीच में एमजी बैजिंग को क्रोम कलर में दिया गया है।


आगे की साइड पर इसमें हेडलाइट के नीचे की तरफ ब्लैक कलर की लोअर ग्रिल दी गई है जिस पर फंक्शनल एयर वेंट्स मिलते हैं जो बैटरी और इलेक्ट्रिक कंपोनेंट को ठंडा करने के काम आते हैं। बेहतर एरोडायनमिक्स के लिए इसमें बंपर के निचले हिस्से पर कनार्ड दिया गया है।
साइड

साइड पर इसमें इलेक्ट्रिक ओपन होने वाले सीजर डोर दिए गए हैं जो दिखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। यह भारत की सस्ती कार है जिसमें यह फीचर दिया गया है।


राइडिंग के लिए इसमें बड़े 20-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो व्हील आर्क को अच्छी तरह से भर देते हैं और साइड प्रोफाइल को प्रोपोर्शनल दिखाते हैं। इसमें इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर के साथ बॉडी-कलर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर दिया गया है। इस गाड़ी में सॉफ्ट टॉप रूफ दी गई है जो पीछे की तरफ जाकर मिलती है। साइड प्रोफाइल पर इसमें बेहतर एरोडायनामिक्स के लिए शार्प क्रीज लाइंस भी दी गई है।

एमजी साइबरस्टर कार चार कलर ऑप्शन में आती है जो इस प्रकार है :-
-
ब्लैक रूफ के साथ फ्लेयर रेड
-
ब्लैक रूफ के साथ न्यूक्लियर येलो
-
रेड रूफ के साथ मॉडर्न बेज
-
रेड रूफ के साथ एंडेस ग्रे
पीछे की डिजाइन

साइबरस्टर कार की पीछे की डिजाइन बेहद आकर्षक है। पीछे की तरफ इसमें एरो-शेप्ड एलईडी टेललाइट दी गई है जिसके ऊपर की तरफ चौड़ा इन्वर्टेड यू-शेप्ड एलईडी लाइट बार दिया गया है जो रात के समय इस रोडस्टर कार को बेहद आकर्षक दिखाता है।

रियर बंपर के निचले हिस्से पर इसमें ब्लैक कलर फिनिश दी गई है और इसमें डिफ्यूजर जैसी डिजाइन मिलती है जो इसे स्पोर्टी लुक देती है। इसमें स्लोपिंग बूटलाइन दी गई है जो इसकी स्लीक डिजाइन को पूरा करती है।
इंटीरियर

नई एमजी साइबरस्टर कार के केबिन में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन थीम अपनाई गई है। इसका डैशबोर्ड लेआउट फाइटर जेट कॉकपिट से काफी इंस्पायर्ड लगता है। इस गाड़ी के केबिन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका ट्राई-स्क्रीन सेटअप है जिसके तहत 7-इंच और 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। एमजी ने इसमें एसी कंट्रोल्स के लिए भी अलग से स्क्रीन दी है जो इसके डैशबोर्ड को क्लीन लुक देती है।

साइबरस्टर कार में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील के साथ ऑडियो और ड्राइवर डिस्प्ले के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल्स दिए हैं जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसमें लॉन्च कंट्रोल के लिए राउंड डायल्स और रिजनरेटिव ब्रेकिंग को एडजस्ट करने के लिए पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। यह गाड़ी 2-सीटर लेआउट में आती है, जिसमें स्पोर्टी सीटें दी गई हैं जो इस कार के परफॉरमेंस-ओरिएंटेड नेचर को दर्शाती हैं।

अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें इलेक्ट्रिक ओपनेबल और फोल्डेबल रूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल हीटेड सीटें और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम दिया गया है।
सेफ्टी के लिए इसमें 4 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिया गया है। इसमें लेवल 2 एडीएएस भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और कोलिजन मिटिगेशन असिस्ट शामिल है।
बैटरी पैक, मोटर व रेंज

एमजी साइबरस्टर कार में सिंगल बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है जिसके जरिए यह गाड़ी 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। यहां इसके इसके स्पेसिफिकेशन :-
| बैटरी पैक |
77 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर |
2 |
| ड्राइवट्रेन |
ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) |
| पावर |
510 पीएस |
| टॉर्क |
725 |
| सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + 2) |
580 |
यह ऑल-इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटे है।
कीमत और मुकाबला

एमजी साइबरस्टर ईवी भारत की सबसे सस्ती रोडस्टर कार है जिसकी कीमत 75 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है। इसका सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, लेकिन यह बीएमडब्ल्यू जेड4 के मुकाबले अच्छा इलेक्ट्रिक ऑप्शन है।














