• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी में पांच नए सेफ्टी फीचर हुए शामिल, 20,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    यह फीचर इस इलेक्ट्रिक कार के केवल टॉप वेरिएंट ईएल में जोड़े गए हैं जिसकी कीमत अब 19.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

    स्तुति
    स्तुति
    modified on अगस्त 09, 2023 17:23 ist
    info icon
    published onAug 09, 2023 14:55 IST
    last updated onAug 09, 2023 17:23 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV400 EV

    महिंद्रा ने एक्सयूवी400 ईवी में नए सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। एक्सयूवी400 ईवी एक्सयूवी300 एसयूवी का ही इलेक्ट्रिक वर्जन है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट ईएल में पांच नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड असिस्ट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और फ्रंट फॉग लैंप्स शामिल हैं।

    कीमत

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    ईसी स्टैंडर्ड 

    15.99 लाख रुपये 

      15.99 लाख रुपये 

    कोई बदलाव नहीं 

    ईसी फास्ट चार्ज 

    16.49 लाख रुपये 

      16.49 लाख रुपये 

    कोई बदलाव नहीं 

    ईएल फास्ट चार्ज 

    18.99 लाख रुपये 

    19.19 लाख रुपये 

    + 20,000 रुपये 

    ईएल ड्यूल टोन फास्ट चार्ज 

    19.19 लाख रुपये 

    19.39 लाख रुपये 

    + 20,000 रुपये 

    नए फीचर्स शामिल होने के चलते इसके टॉप वेरिएंट ईएल की कीमतें 20,000 रुपये बढ़ गई है। एक्सयूवी400 ईवी के बेस वेरिएंट की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    अतिरिक्त फीचर

    Mahindra XUV400 EV Cabin

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी में पांच नए सेफ्टी फीचर के अलावा अब दो ट्वीटर, क्रूज़ कंट्रोल और बूट लैंप जैसे फीचर्स भी मिलने लगे हैं।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से 15 अगस्त को उठेगा पर्दा

    इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, छह एयरबैग, रेन-सेंसिंग वाइपर और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स पहले से मिलते हैं।

    पावरट्रेन

    Mahindra XUV400 EV Charging Port

    एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक की पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इस गाड़ी में अब भी दो बैटरी पैक ऑप्शन: 34.5 केडब्ल्यूएच और 39.4 केडब्डल्यूएच मिलते हैं। इन दोनों बैटरी पैक्स के साथ इसमें इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 150 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 34.5 केडब्ल्यूएच और 39.4 केडब्डल्यूएच बैटरी पैक्स के साथ क्रमशः 375 किलोमीटर और 456 किलोमीटर की रेंज तय करती है।

    कंपेरिजन

    Mahindra XUV400 EV

    भारत में महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की कीमत 15.99 लाख रुपये से 19.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी प्राइम और टाटा नेक्सन ईवी मैक्स से है। यह गाड़ी हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी ज़ेडएस ईवी के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है