• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से 15 अगस्त को उठेगा पर्दा

    थार ईवी दुनिया में मौजूद उन चुनिंदा मॉडल्स में से एक होगी जिसमें लैडर ऑन फ्रेम चेसिस के अंदर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 07, 2023 11:23 ist
    info icon
    published onAug 07, 2023 11:23 IST
    last updated onAug 07, 2023 11:23 IST
    151 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar EV

    महिंद्रा ने एक टीजर के जरिए थार एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन की झलक दिखाई है जिससे 15 अगस्त 2023 के दिन पर्दा उठाया जाएगा। इसे थार.ई नाम से शोकेस किया जा सकता है और इसके साथ साथ ही नए पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठाया जाएगा। 

    टीजर में क्या आ रहा है नजर?

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    टीजर में सबसे पहले  ‘आरई.बॉर्न इलेक्ट्रिक’ की ब्रांडिंग नजर आ रही है जिससे ऐसा लग रहा है कि महिंद्रा के नए 'बॉर्न ईवी' इनग्लो प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। थार.ई के इस कॉन्सेप्ट को येलो कलर में दिखाया गया है और इसमें वर्टिकल एलईडी टेललाइट्स के लिए कई स्क्वायर सर्किल एलिमेंट्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर इसे मौजूदा थार के डिजाइन के मुकाबले अपडेट किया गया है। 

    कुछ ऐसी हो सकती है थार ईवी?

    Mahindra Thar EV

    महिंद्रा के नए प्लेटफॉर्म पर 60 केडब्ल्यूएच और 80 केडब्ल्यूएच के बैटरी पैक्स और 4x4 ड्राइवट्रेन रखे जा सकते हैं। यदि थार.ई एक 3 डोर कार होगी तो इसमें कम कैपेसिटी का बैटरी पैक ही दिया जा सकता है और इसमें आईसीई वर्जन की तरह रियर व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव के ऑप्शंस रखे जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने नए पिकअप कॉन्सेप्ट का टीजर किया जारी, स्कॉर्पियो एन जैसा है इसका स्टाइल

    इसके अलावा एक्सयूवी400 की तरह इलेक्ट्रिक थार में बड़े बैटरी पैक भी दिया जा सकता है और यहां तक कि 4x4 के साथ भी ये 400 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। 

    संभावित कीमत 

    Mahindra Thar

    महिंद्रा थार.ई की कीमत 25 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक ऑफ रोडर का मुकाबला वैसे तो किसी दूसरी कार से नहीं होगा मगर ये अपकमिंग टाटा सिएरा ईवी से अलग एक लाइफस्टाइल इलेक्ट्रिक कार ऑप्शन बन सकती है और ये इलेक्ट्रिक जीप रैंगलर का एक अफोर्डेबल विकल्प भी बन सकती है जो कि ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार की जा रही है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार ई पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार ई

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है