• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा जीरो अल्फा इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की टेस्टिंग शुरू, जानिए कब तक लॉन्च होगी और क्या कुछ खास मिलेगा

    होंडा जीरो अल्फा को कॉम्पैक्ट ईएसयूवी सेगमेंट में पेश किया जाएगा, जहां इसका मुकाबला मारुति ई विटारा और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से रहेगा

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 16, 2026 19:36 ist
    info icon
    published onMar 16, 2026 19:36 IST
    last updated onMar 16, 2026 19:36 IST
    234 Views
    • Write a कमेंट

    Honda 0 Alpha

    होंडा ने घोषणा की है कि उसने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी होंडा जीरो अल्फा की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह एक कॉम्पैक्ट ईएसयूवी होगी और 2027 में लॉन्च होगी। जीरो अल्फा असल में एलिवेट के साइज की इलेक्ट्रिक कार है।

    कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि जीरो अल्फा को भारत में तैयार किया जाएगा और यहां से इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। यहां देखिए पहली होंडा इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी हर वो बात जो आप जानना चाहते हैं:

    होंडा जीरो अल्फा: क्या उम्मीद करें?

    होंडा जीरो अल्फा कॉन्सेप्ट को जापान मोबिलिटी शो 2025 (टोक्यो मोटर शो) में शोकेस किया गया था। होंडा जीरो अल्फा एसयूवी टेस्ट मॉडल को अच्छे से कवर से ढ़का गया है लेकिन इसकी बनावट काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही है।

    Honda Zero Alpha

    दूसरी होंडा ईवी भी आने वाली है:

    जीरो अल्फा कॉन्सेप्ट के अलावा, होंडा ने ज्यादा प्रीमियम जीरो ईएसयूवी को भी शोकेस किया था, जिसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। इस ईवी सीरीज में होंडा जीरो सलून भी शामिल होगी जो एक सेडान कार होगी।

    Honda 0 Alpha

    कॉन्सेप्ट मॉडल के अनुसार इसका डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है जिसमें सामने एक स्मूद ग्लॉस-ब्लैक पेनल है। सामने की पूरी चौड़ाई में एक एलईडी लाइट बार लगी है, जिसके बीच में चमकीला होंडा लोगो दिया गया है। हेडलाइट दो एलईडी पोड से बनी है जिन्हें अच्छे से ब्लैक पेनल में फिट किया गया है। बंपर का लुक लेयर्ड है, जिसमें ग्लॉस-ब्लैक और बॉडी कलर सेक्शन हैं, साथ ही नीचे की तरफ एक चौड़ी ग्रिल और दोनों तरफ होरिजोंटल एयर इनटेक हैं।

    साइड से देखने पर कॉन्सेप्ट का शेप काफी अलग है। इसकी मुख्य खासियतों में से एक मोटा सी-पिलर है, जिसमें क्वार्टर ग्लास का कोई हिस्सा नहीं है। रूफ लाइन पीछे की तरफ धीरे-धीरे स्लोप में है और ब्लैक पिलर फलोटिंग रूफ इफेक्ट देते हैं। आगे वाले दरवाजों पर फ्लश-टाइप डोर हैंडल का इस्तेमाल किया गया है, जबकि पीछे वाले डोर हैंडल को सी-पिलर के पास पोजिशन किया गया है। राइडिंग के लिए स्टाइलिश 5-स्पोक ड्यूल-टोन अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। एक ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लेडिंग व्हील आर्क पर जा रही है जो एसयूवी कार को रफ एंड टफ लुक देती है।

    Honda 0 Alpha

    पीछे का डिजाइन भी काफी यूनिक है। ईएसयूवी में वर्टिकल टेलगेट के साथ बड़ा ग्लॉस-ब्लैक सरफेस है। एलईडी टेललाइट पीछे की विंडशील्ड के चारों ओर यू शेप की आउटलाइन बनाती है। पीछे के बंपर में शार्प, एंगुलर लाइन के साथ कंट्रास्टिंग ब्लैक और ब्लू एलिमेंट्स शामिल हैं।

    नोट:

    बैटरी पैक और मोटर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि होंडा जीरो सीरीज अल्फा एसयूवी कॉन्सेप्ट को एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और इसमें फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप मिल सकता है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    होंडा जीरो अल्फा ईवी के प्रोडक्शन वर्जन की कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका मुकाबला विनफास्ट वीएफ6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई 6, मारुति ई विटारा और आगामी टोयोटा एबेला से रहेगा।

    was this article helpful ?

    होंडा zero अल्फा पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा zero अल्फा

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है