एमजी साइबरस्टर ईवी vs बीएमडब्ल्यू जेड4: तस्वीरों में देखिए दोनों कार के एक्सटीरियर और केबिन का कंपेरिजन
साइबरस्टर और जेड4 दोनों कन्वर्टिबल रोडस्टर है, पहली अपने सिजर डोर के साथ अलग दिखती है जबकि जेड4 में पारपंरकि ओपनिंग डोर दिए गए हैं
- Write a कमेंट
साइबरस्टर और जेड4 दोनों कन्वर्टिबल रोडस्टर है, पहली अपने सिजर डोर के साथ अलग दिखती है जबकि जेड4 में पारंपरिक ओपनिंग डोर दिए गए हैं

2025 एमजी साइबरस्टर ईवी की हाल ही में भारत के कार बाजार में नई एंट्री हुई है, और इसे सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक रोडस्टर के तौर पर पेश किया गया है। वहीं बीएमडब्ल्यू जेड4 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध एक और प्रमुख रोडस्टर है, जिसमें 3-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि इनके अलग-अलग पावरट्रेन को देखते हुए इनका सीधा कंपेरिजन नहीं है, लेकिन हमने दोनों रोडस्टर का एक्सटीरियर डिजाइन और केबिन लेआउट के मोर्चे पर तुलना की है, जिसके बारे में जानेंगे आगे:
आगे का डिजाइन


साइबरस्टर ईवी और जेड4 दोनों में पंखुड़ी के आकार की हेडलाइट दी गई है, हालांकि साइबरस्टर में ज्यादा घुमावदार डिजाइन है, जबकि जेड4 आगे से फ्लैट है। जेड4 में बीएमडब्ल्यू कार की पहचान रही किडनी ग्रिल दी गई है, जबकि साइबरस्टर एक इलेक्ट्रिक कार है, ऐसे में इसमें ग्रिल की जगह एक बंद पेनल और बंपर पर एक एयर डैम दिया गया है।
दोनों कार में बंपर के दोनों तरफ एयर डक्ट्स दिए गए हैं। साइबरस्टर ईवी में ब्लैक फिनिश में फंक्शनल एयर वेंट्स दिए गए हैं, जबकि जेड4 में ग्रिल और एयर डक्ट्स पर साटिन क्रोम आउटलाइन दी गई है।
साइड प्रोफाइल


एमजी साइबरस्टर ईवी में राइडिंग के लिए 20-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि जेड4 में 19-इंच व्हील स्टैंडर्ड दिए गए हैं और 20-इंच व्हील का विकल्प भी रखा गया है। साइबरस्टर में आगे लाल कलर के ब्रेक क्लिपर्स दिए गए हैं, जबकि जेड4 में चारों क्लिपर के लिए नीले और लाल कलर का विकल्प दिया गया है। दोनों कार में टर्न-इंकिडकेटर को ओआरवीएम में फिट किया गया है।
एमजी साइबरस्टर ईवी को इसके सिजर डोर अलग लुक देते हैं, जबकि बीएमडब्ल्यू जेड4 में पारंपरिक डोर ओपनिंग दी गई है।
पीछे का डिजाइन


बीएमडब्ल्यू जेड4 में रैपअराउंड एलईडी टेल लाइट दी गई है, वहीं एमजी साइबरस्टर ईवी में तीर के आकार की एलईडी टेल लाइट के साथ उल्टे यू आकार की कनेक्टेड लाइट बार दी गई है।
बीएमडब्ल्यू रोडस्टर को और ज्यादा स्पोर्टी बनाने के लिए इसमें ड्यूल एग्जॉस्ट दिए गए हैं, जबकि साइबरस्टर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी है, ऐसे में इसमें इस फीचर का अभाव है।
केबिन


एमजी साइबरस्टर ईवी में हवाई जहाज से प्रेरित केबिन लेआउट दिया गया है और काले व लाल कलर की थीम दी गई है, वहीं बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई में सिंपल लेकिन स्पोर्टी डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है और इसमें ब्लैक व बैज थीम दी गई है।

साइबरस्टर ईवी में कर्व्ड तीन स्क्रीन सेटअप (एक 7-इंच, एक 10.25-इंच डिस्प्ले और एक 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम) दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जेड4 में दो 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप (एक ड्राइवर डिस्प्ले के लिए और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए) दिया गया है।

एमजी साइबरस्टर ईवी के केबिन में लाल लेदरेट चढ़ा स्टीयरिंग दिया गया है, जिस पर ऑडियो सिस्टम व ड्राइवर डिस्प्ले के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें लॉन्च कंट्रोल के लिए एक रोटरी डायल्स और रिजनरेटिव ब्रेकिंग के लिए पेडल शिफ्टर भी दिया गया है। बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई की बात करें तो इसमें एम स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील, पेडल शिफ्टर, और ड्राइवर डिस्प्ले व इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए मल्टीफंक्शनल कंट्रोल्स दिए गए हैं।

फीचर लिस्ट की बात करें तो एमजी साइबरस्टर ईवी में इलेक्ट्रिक ओपन और फोल्ड होने वाली छत, मेमोरी फंक्शन के साथ 6 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली हीटेड सीटें, और 8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम दिया गया है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 4 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिया गया है। इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और कोलिशन मिटिगेशन असिस्ट जैसे फंक्शन मिलते हैं।
वहीं बीएमडब्ल्यू जेड4 में ज्यादा प्रीमियम 12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 4 एयरबैग, पार्क असिस्ट और लेवल 2 एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
पावरट्रेन
एमजी साइबरस्टर ईवी एक इलेक्ट्रिक रोडस्टर है, जबकि जेड4 एम40आई एक इनलाइन 6 टर्बो-पेट्रोल इंजन से चलती है। यहां देखिए दोनों कार के स्पेसिफिकेशन:
एमजी साइबरस्टर ईवी

| बैटरी पैक |
77 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
2 |
| ड्राइव |
ऑल-व्हील-ड्राइव |
| पावर |
510 पीएस |
| टॉर्क |
725 एनएम |
| एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटा) |
3.2 सेकंड |
| फुल चार्ज में रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2) |
580 किलोमीटर |
बीएमडब्ल्यू जेड4

| इंजन |
3-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल |
| पावर |
340 पीएस |
| टॉर्क |
500 एनएम |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड मैनुअल, 8-स्पीड एटी |
| ड्राइव |
रियर-व्हील-ड्राइव |
| एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटा) |
4.6 सेकंड (मैनुअल), 4.5 सेकंड (ऑटो) |
एमजी साइबरस्टर ईवी जेड4 एम40आई की तुलना में 170 पीएस की ज्यादा पावर और 225 एनएम का ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है। साइबरस्टर 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड भी जेड4 एम40आई से 1.3 सेकंड जल्दी पकड़ती है।
प्राइस
| एमजी साइबरस्टर ईवी |
बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई |
| 75 लाख रुपये |
92.90 लाख रुपये से 97.90 लाख रुपये |
सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।
साइबरस्टर ईवी की कीमत बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई से 22.9 लाख रुपये कम है। आप इनमें से कौनसी कार लेना पसंद करेंगे और क्यों? हमें नीचे कमेंट में बताएं।














