• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉकडाउन हटने के तुरंत बाद 38 प्रतिशत भारतीय खरीदेंगे कार: सर्वे

    सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण यात्रियों का एक बड़ा हिस्सा पर्सनल व्हीकल से दूर चला गया था, लेकिन अब एक नया दौर शुरू हो सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 08, 2020 15:51 ist
    info icon
    published onMay 08, 2020 15:51 IST
    last updated onMay 08, 2020 15:51 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    कारें आधुनिक समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं, लेकिन हाल ही में कारदेखो द्वारा किए गए सर्वे की मानें तो कारें जल्द ही एक अपरिहार्य कद हासिल कर सकती हैं। कोरोना महामारी के गुजर जाने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग की लंबे समय तक पालना की जाएगी, जिससे पर्सनल मोबिलिटी को बढ़ावा मिल सकता है। इसे ही लेकर हमने एक सर्वे किया है जिसके नतीजे आप आगे जानेंगे। 

    लॉकडाउन खुल जाने के बाद इस सर्वे में भाग लेने वाले 38 प्रतिशत लोगों की योजना नई या पुरानी कार खरीदने की है। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि 5 से 12 लाख रुपये, 13 लाख से 30 लाख रुपये और 35 लाख रुपये से ज्यादा की कार खरीदने वाली कैटेगरी के ग्राहकों की एकमत राय देखने को मिली। 

    यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद ज्यादातर भारतीय पर्सनल गाड़ी लेना पसंद करेंगे: सर्वे

    • एंट्री लेवल कार सेगमेंट के 36 फीसदी ग्राहक लॉकडाउन हटने के बाद जल्द से जल्द कार खरीद लेना चाहते हैं, जबकि 37 फीसदी ने अपने इस फैसले को फिलहाल टाल दिया है। वहीं 19 फीसदी अभी तक इस नतीजे पर पहुंचे ही नहीं है कि उन्हें कार लेनी चाहिए या नहीं।

    यह भी पढ़ें:कोरोनावायरस के बाद कार हाइजीन को सबसे ज्यादा तव्वजो देंगे भारतीय: सर्वे

    • 13 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये की कार सेगमेंट वाले ग्राहकों में से 38 प्रतिशत ने कार खरीदने का मन बनाया है जबकि 37 प्रतिशत फिलहाल इंतजार करने के पक्ष में है और 17 प्रतिशत भ्रम की स्थिति में है। 
    • 30 लाख रुपये से ज्यादा की कार खरीदने की चाह रखने वाला तबका भी पर्सनल कार लेने के पक्ष में है। इनमें से 41 प्रतिशत बाज़ार के रवैये को देखने के बाद ही कोई फैसला लेना चाहते हैं। 16 प्रतिशत अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। 

    इसके अलावा, सभी सेगमेंट के ग्राहकों ने कारों के डोरस्टेप टेस्ट ड्राइव में भी रुचि दिखाई है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद अधिकांश भारतीय डोरस्टेप टेस्ट ड्राइव को देंगे अहमियत: सर्वे

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    R
    reset call
    May 8, 2020, 6:53:14 PM

    Post lock down don't rush to buy any costly things as market will not support and we will be help less to meet the sales in our own business so where is the extra profit to buy luxuries things so holdrevive

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है