• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो काइगर की प्राइस में 1 अप्रैल से होगा इज़ाफा

    रेनॉल्ट काइगर की प्राइस में अप्रैल से इज़ाफा हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है।  मगर, कुछ डीलरशिप ने इस बात के संकेत दिए हैं। वर्तमान में इस गाड़ी की प्राइस 5.45 लाख रुपये से शुरू होकर 9.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 23, 2021 19:11 ist
    info icon
    published onMar 23, 2021 19:11 IST
    last updated onMar 23, 2021 19:11 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Kiger

    • डीलरशिप से जुड़े सूत्रों ने रेनॉल्ट काइगर की प्राइस में 1 अप्रैल से इज़ाफा करने की पुष्टि की है।
    • नई प्राइस 1 अप्रैल के बाद की डिलीवरी पर लागू होगी।
    • इस एसयूवी कार की कीमत 15,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच बढ़ सकती है।
    • काइगर में 1.0-लीटर पेट्रोल (72 पीएस) और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (100 पीएस) दिया गया है।
    • भारत में इसकी प्राइस 5.45 लाख रुपये से 9.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    रेनॉल्ट काइगर की प्राइस में अप्रैल से इज़ाफा हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है।  मगर, कुछ डीलरशिप ने इस बात के संकेत दिए हैं। वर्तमान में इस गाड़ी की प्राइस 5.45 लाख रुपये से शुरू होकर 9.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    डीलरों के अनुसार चाहे गाड़ी की बुकिंग डेट कुछ भी हो, इसकी नई प्राइस 1 अप्रैल के बाद की डिलीवरी पर मान्य होगी।  अनुमान है इसकी कीमतों में 15,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक का इज़ाफा हो सकता है।

    2021 Renault Kiger: First Drive Review

    वर्तमान में रेनॉल्ट काइगर एसयूवी कार पर 2 से 8 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन का पावर आउटपुट 72 पीएस और 96 एनएम है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं। वहीं, इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 100 पीएस की पावर और 160 एनएम तक का टॉर्क जरनेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं।

    इसकी फीचर लिस्ट में एलईडी हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, 7-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक एसी, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, क्रूज़ कंट्रोल, 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, चार एयरबैग्स और रियर एसी वेंट्स शामिल हैं।

    सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा अर्बन क्रूज़र, किया सोनेट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट और निसान मैग्नाइट से है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    subrat patnaik
    Mar 26, 2021, 3:29:55 PM

    After reading this blog I contacted my Dealer and he confirmed that, there is no such update from Renault regarding increase of price for Kiger model. But, There is a price increase on other models.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on रेनॉल्ट काइगर 2021-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है