• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बजट 2021: पुराने और अनफिट व्हीकल्स को लेकर नई स्क्रैपिंग पॉलिसी की गई घोषित

    इस नई पॉलिसी के मुताबिक पुराने और अनफिट वाहनों को कबाड़ में तब्दील किया जाएगा। इस पॉलिसी का सबसे ज्यादा फायदा ऑटोमोबाइल कंपनियों को होगा।   

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 01, 2021 15:03 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2021 14:58 IST
    last updated onFeb 01, 2021 15:03 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    Vehicle scrappage policy

    • नई स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत पुराने और अनफिट व्हीकल्स को कबाड़ में कर दिया जाएगा तब्दील
    • यूनियन बजट 2021 में इस पॉलिसी को मिली मंजूरी और 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी रूप से कर दी जाएगी लागू 
    • 20 साल से ज्यादा पुराने निजी वाहनों का किया जाएगा फिटनैस टेस्ट
    • इस फैसले के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियों की सेल्स को मिलेगी नई रफ्तार

    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021 पेश करते हुए व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी की घोषणा की। इस नई पॉलिसी के मुताबिक पुराने और अनफिट वाहनों को कबाड़ में तब्दील किया जाएगा। इस पॉलिसी का सबसे ज्यादा फायदा ऑटोमोबाइल कंपनियों को होगा। 

    नई स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पुराने और अनफिट वाहनों को अब सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं मिलेगी। इस पॉलिसी को प्रभावी रूप से 1 अप्रैल 2021 से लागू कर दिया जाएगा। वहीं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इस पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। 

    Vehicle scrappage policy

    जहां व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी ऑटोमोबाइल कंपनियों को फायदा पहुंचाएगी तो वहीं इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा। 20 साल से ज्यादा पुराने पैसेंजर व्हीकल्स और 15 साल से ज्यादा पुराने कमर्शियल व्हीकल्स का फिटनैस टेस्ट किया जाएगा। यदि ऐसे व्हीकल्स अनफिट या ज्यादा प्रदू​षण फैलाने वाले पाए जाते हैं तो फिर उन वाहनों के मालिकों को उन्हें ड्राइव करने की परमिशन नहीं मिलेगी। अपने पुराने वाहनों को कबाड़ में बेचकर एक नई कार खरीदने में मदद करने के लिए लोगों को कुछ राहत भत्ते भी दिए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: पुरानी कारों पर अब सरकार लगाएगी नया ग्रीन टैक्स, जानिए क्या है ये और क्या है इसके प्रति लोगों की प्रतिक्रिया

    व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा था। इस पॉलिसी से कारों की कीमतें भी कम हो सकती है। इस बारे में हम आपसे और भी जानकारियां शेयर करते रहेंगे। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    4 कमेंट्स
    1
    H
    hazel arora
    Feb 3, 2021, 11:58:35 PM

    Hi kindly tell me can I drive my diesal car in delhi know till its RC expiry date

    जवाब
    Write a Reply
    2
    P
    pankaj kaushik
    Feb 5, 2021, 7:35:11 AM

    Yes according to new Budget By BJP govt.You can play Diesel car until its given age in RC and more will be described soon By Motor Vehicle department soon if 5 years will be added in your RC as it is PV

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      kuber alagh
      Feb 2, 2021, 6:06:12 PM

      I have a Petrol car(registered in Delhi) completing the 15 years in Aug 2021, will i be able to run the car for 20 years with this new policy

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        anupam varma
        Feb 1, 2021, 5:39:07 PM

        Does this mean that RC's of private petrol and diesel cars completing 15 or 10 years in 2021 will be renewed for up to 20 years depending on their fitness?

        जवाब
        Write a Reply
        2
        P
        pankaj kaushik
        Feb 5, 2021, 7:38:20 AM

        More clarifications are awaited.As per article written above.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है