• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर प्लस के दो नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च, कीमत 19.72 लाख रुपये से शुरू

    नए सलेक्ट प्रो पेट्रोल सीवीटी और स्मार्ट प्रो डीजल वेरिएंट्स की कीमत रखी गई है क्रमश: 19.72 लाख रुपये और 20.65 लाख रुपये

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 07, 2024 19:00 ist
    info icon
    published onNov 07, 2024 18:59 IST
    last updated onNov 07, 2024 19:00 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector Gets Two New Variants, Prices Start From Rs 19.72 Lakh

    • 7 सीटर लेआउट में उपलब्ध है ये दोनों नए वेरिएंट्स
    • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 18 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स जैसे  फीचर्स दिए गए हैं इनके एक्सटीरियर में
    • 14-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर और एक पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं इनके इंटीरियर में
    • 17.50 लाख रुपये से लेकर 23.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है इसके दूसरे वेरिएंट्स की कीमत 

    भारत में एमजी हेक्टर प्लस के वेरिएंट लाइनअप में दो नए वेरिएंट्स शामिल हुए हैं। पहला है सलेक्ट प्रो वेरिएंट जिसमे 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और इसमें सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। दूसरा नया वेरिएंट है स्मार्ट प्रो वेरिएंट है जो पहले 6 सीट कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है और अब ये 7 सीटर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। इस वेरिएंट में 2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिसके साथ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। पूरी डीटेल के साथ इन नए वेरिएंट की कीमत पर डालिए एक नजर:

    वेरिएंट 

    कीमत

    सलेक्ट प्रो पेट्रोल सीवीटी (7-सीटर)

    19.72 लाख रुपये

    स्मार्ट प्रो डीजल (7-सीटर)

    20.65 लाख रुपये

    कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया के अनुसार

    अब डालिए नजर इन दो नए वेरिएंट्स की डीटेल पर:

    क्या दिया गया है इन वेरिएंट्स में?

    MG Hector Plus

    पहले केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हेक्टर प्लस सलेक्ट प्रो पेट्रोल वेरिएंट में अब सीवीटी गियरबॉक्स का ही ऑप्शन दिया गया है। इसे 7 सीटर सलेक्ट प्रो पेट्रोल मैनुअल और डीजल मैनुअल वेरिएंट्स के बीच पोजिशन किया गया है जिससे सीवीटी के साथ सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट बन गया है। 

    MG Hector Plus

    इसी तरह पहले 6 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध नया स्मार्ट प्रो वेरिएंट अब 7 सीटर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। इसे 7 सीटर सलेक्ट प्रो डीजल वेरिएंट और 6 सीटर शार्प प्रो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है। 

    MG Hector Plus touchscreen

    दोनों वेरिएंट्स में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स जैसे एक्सटीरियर फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इनके इंटीरियर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 14-इंच टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एक वायरलेस फोन चार्जर और एक पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं । इसके अलावा इनमें इंटीरियर में डुअल-टोन थीम और  सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2-लीटर डीजल

    पावर

    143 पीएस

    170 पीएस

    टॉर्क

    250 

    350 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल सीवीटी

    6-स्पीड मैनुअल

    जैसा कि टेबल में नजर आ रहा है जहां इसके टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है तो वहीं डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

    कीमत और कंपेरिजन

    MG Hector Plus Rear

    एमजी हेक्टर प्लस कार की कीमत 17.50 लाख रुपये से लेकर 23.41 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। एमजी हेक्टर प्लस का मुकाबला टाटा सफारी,हुंडई अल्कजार और महिंद्रा एक्सयूवी700 के 6 और 7 सीटर वेरिएंट्स से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर प्लस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है