• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    5 जुलाई को लॉन्च होगी मर्सिडीज़ जीएलए फेसलिफ्ट

    फेसलिफ्ट जीएलए में कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 20, 2017 13:37 ist
    info icon
    published onJun 20, 2017 13:37 IST
    last updated onJun 20, 2017 13:37 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज 5 जुलाई को जीएलए का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च करेगी, इसे जनवरी में हुए डेट्रॉयट मोटर शो-2017 में दिखाया गया था। फेसलिफ्ट जीएलए को कंपनी के पुणे स्थित चाकन प्लांट में एसेंबल किया जाएगा, संभावना है कि इसे मौजूदा जीएलए वाली कीमत पर उतारा जा सकता है।

     

    अपडेट सीएलए और ए-क्लास की तरह फेसलिफ्ट जीएलए में भी कुछ नए बदलाव और कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं। इस में ऑल-एलईडी हैडलैंप्स, नई ग्रिल और नए बंपर, फॉग लैंप्स के साथ दिए गए हैं। साइड में नए अलॉय व्हील के अलावा कोई बदलाव नहीं हुआ है।

     

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां नई ग्राफिक्स वाले एलईडी टेललैंप्स और नए बंपर दिए गए हैं। केबिन में नया 8 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और नेविगेशन सपोर्ट करता है। इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नया है।

     

    इंजन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है, संभावना है कि इस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन आएंगे। मौजूदा जीएलए के पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है, जो 183 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 2.1 लीटर का इंजन लगा है, जो 136 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे।

    यह भी पढें : फॉक्सवेगन टिग्वॉन लॉन्च, कीमत 27.98 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मर्सिडीज जीएलए क्लास पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है