• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मैक्लारेन 570जीटी, जेनेवा मोटर शो में दिखेगी

    स्पोर्ट्स कार बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी मैक्लारेन जेनेवा मोटर शो-2016 के लिए तैयार है। यहां कंपनी हाल ही में लॉन्च हुई 570जीटी को उतारेगी। मैक्लारेन स्पोर्ट्स कारों की रेंज में यह तीसरी टू-सीटर स्पोर्ट्स कार है। इससे पहले 570एस कूपे और 540सी कूपे मौजूद थीं।  

    सुमित
    सुमित
    Published On फरवरी 26, 2016 14:36 ist
    info icon
    published onFeb 26, 2016 14:36 IST
    last updated onFeb 26, 2016 14:36 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

     Mclaren 570GT

    570जीटी का डिजायन ऐसा है कि कोई भी स्पोर्ट्स कार फैन इसे मिस नहीं करना चाहेगा। इसमें स्टैंडर्ड ग्लास पैनारोमिक रूफ दी गई है। जिसमें से इसके शानदार केबिन की झलक मिलती है। इस तेज़ रफ्तार कार का केबिन काफी लग्जरी बनाया गया है। रेस ट्रैक हो या सिटी ड्राइविंग, इस कार को आराम से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

    Mclaren 570GT

    मैक्लारेन ने अपनी कारों के लिए पिरेली टायर्स के साथ करार किया हुआ है। 570जीटी में भी लेटेस्ट तकनीक वाले पी-जीरो टायर लगाए गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये टायर चलने के दौरान पैदा होने वाली आवाज को फिल्टर कर देते हैं ताकि कार के केबिन कम से कम आवाज जाए। इसमें पिरेली का नॉयज कैंसिलेशन सिस्टम लगा हुआ है। यह सिस्टम सारी सड़क की आवाज और वाइब्रेशन को अब्जॉर्ब कर लेता है।

    इस स्पोर्ट्स कार में 3799सीसी का वी8 ट्विन टर्बो इंजन लगा है जो 562बीएचपी पावर के साथ 600एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड 328 किमी प्रति घंटे की  है। 0 से100 की स्पीड तक पहुंचने में यह केवल 3.4 सेकंड का समय लेती है। इसमें 7-स्पीड एसएसजी ट्रांसमिशन लगा है।

     Mclaren 570GT

    मैक्लारेन 570जीटी की कीमत ब्रिटेन में 154,000 पाउंड (करीब 1.48 करोड़ रूपए) है। इस कार की डिलीवरी इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें : मर्सिडीज़-बेंज ने दिखाई एएमजी सी43 कूपे

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है