• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर डिफेंडर सेडोना एडिशन से उठा पर्दा, ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन के साथ किया पेश

    इस लिमिटेड एडिशन मॉडल को डिफेंडर 110 वेरिएंट के साथ पेश गया है, इसमें कॉन्ट्रास्ट ब्लैक एलिमेंट्स के साथ नए रेड पेंट ऑप्शन दिए गए हैं

    रोहित
    रोहित
    Published On मई 09, 2024 11:29 ist
    info icon
    published onMay 09, 2024 11:29 IST
    last updated onMay 09, 2024 11:29 IST
    348 Views
    • Write a कमेंट

    Land Rover Defender Sedona Edition

    लैंड रोवर ने अंतराष्ट्रीय मार्केट में अपनी पॉपुलर लग्जरी ऑफ रोडिंग कार डिफेंडर के नए सेडोना एडिशन से पर्दा उठाया है। इस नए लिमिटेड एडिशन वर्जन को डिफेंडर 110 वेरिएंट के साथ पेश किया गया है जिसमें सेकंड रो में कैप्टन सीटें दी गई है। 

    डिफेंडर सेडोना एडिशन

    Land Rover Defender Sedona Edition bonnet decal

    लैंड रोवर ने नए सेडोना एडिशन को डिफेंडर 110 वेरिएंट के साथ पेश किया है और यह केवल एक साल के लिए उपलब्ध रहेगा। इसमें नया रेड एक्सटीरियर कलर दिया गया है। यह नया लिमिटेड एडिशन डिफेंडर 110 के टॉप मॉडल एक्स एक्स-डायनामिक एचएसई पर बेस्ड है।

    Land Rover Defender Sedona Edition side-mounted gear carrier

    इसे नए रेड शेड में पेश किया गया है जिस पर जगह-जगह ब्लैक ट्रीटमेंट दिए गए हैं, जिनमें ब्लैक ‘डिफेंडर’ बैजिंग, 20-इंच अलॉय व्हील, साइडस्टेप और ब्लैक ग्रिल शामिल है। इसमें टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील के कवर पर एक्सटीरियर शेड वाली रेड फिनिश दी गई है।

    लैंड रोवर ने सेडोना एडिशन में नए ऑप्शनल बोनट स्टीकर दिए हैं। इसके अलावा इसमें साइड माउंटेड गियर कैरियर भी दिया गया है जिससे आप ऑफ रोडिंग इक्यूपमेंट को आसानी से ले जा सकते हैं।

    Land Rover Defender Sedona Edition cabin

    केबिन में बड़े अपडेट के तौर पर केवल नई ग्रे थीम और सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इस लिमिटेड एडिशन में फ्रंट पैसेंजर के लिए स्मार्ट स्टोरेज कंपार्टमेंट भी दिए गए हैं। इसके अलावा फीचर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें: नई रोल्स रॉयस कलिनन से उठा पर्दा, भारत में 2024 के आखिर तक हो सकती है लॉन्च

    डिफेंडर 130 में कैप्टन सीटें

    Captain chairs for Land Rover Defender 130

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च से ही लैंड रोवर डिफेंडर 130 में 3-रो सीटिंग लेआउट दिया गया है, जिसमें आठ पैसेंजर बैठ सकते हैं। अब इसमें सेकंड रो में कैप्टन सीटें भी शामिल कर दी गई है, जिनके साथ हीटिंग और कूलिंग फंक्शन भी मिलता है। 

    अपडेट डीजल इंजन

    अपडेट डिफेंडर में नया डी350 डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन दिया गया है जिसे डी300 माइल्ड-हाइब्रिड डीजल पावरट्रेन से रिप्लेस किया गया है। यह 3-लीटर डीजल इंजन 350 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जो पहले से 50 पीएस और 50 एनएम ज्यादा है। इसमें पहले की तरह 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन दिया गया है।

    इसके अलावा लैंड रोवर डिफेंडर में 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (300 पीएस), 5-लीटर वी8 पेट्रोल इंजन (425 पीएस), और 5-लीटर सुपरचार्ज्ड वी8 पेट्रोल इंजन (525 पीएस) की चॉइस भी मिलती है।

    संभावित लॉन्च और प्राइस

    Land Rover Defender Sedona Edition rear

    लैंड रोवर डिफेंडर सेडोना एडिशन को भारत में उतारने की संभावनाएं नहीं है। हमारा मानना है कि यहां इसमें कैप्टन चेयर का ऑप्शन दिया जा सकता है। वर्तमान में भारत में डिफेंडर की कीमत 97 लाख रुपये से 2.35 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। यह जीप रैंगलर का प्रीमियम विकल्प है।

    was this article helpful ?

    रोहित
    Rohit Shah is a Content Writer with the CarDekho Group and an automotive journalist with nearly seven years of experience covering the automotive industry. He holds a Bachelor\'s degree in Business Management (International Business) and a Post Graduate Diploma in Business Management. Over the course of his career, Rohit has authored more than 2,500 articles for CarDekho, covering topics ranging from new car launches to the latest developments in the Indian and global automotive industries. His interest in cars began in childhood when he started collecting scale models, and he unwinds by taking a car out for a spin. When he\'s not talking or writing about cars, you can find him watching new movies and series or learning new languages.और देखें

    लैंड रोवर डिफेंडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है