• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में टेस्ला का पहला शोरूम 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा

    डिस्प्ले के लिए रखी जाने वाली पहली कार टेस्ला मॉडल 3 और टेस्ला मॉडल वाय हो सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 11, 2025 18:37 ist
    info icon
    published onJul 11, 2025 18:37 IST
    last updated onJul 11, 2025 18:37 IST
    197 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में टेस्ला कार चाहने वालों के लिए हमारे पास एक अच्छी खबर है। अमेरिकन इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला भारत में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स में 15 जुलाई 2025 को अपना पहला शोरूम खोलने वाली है। हमें उम्मीद है कि इस शोरूम में टेस्ला मॉडल 3 और टेस्ला मॉडल वाय को शोकेस किया जा सकता है। हालांकि यह देखना बाकी है कि इस दौरान इनकी कीमत की घोषणा होगी या नहीं।

    Tesla Indian Dealerships Will Have This MAJOR Difference

    इससे पहले, हमनें बताया कि टेस्ला ने मुंबई में अपने पहले डीलरशिप के लिए नौकरियां निकाली है। नौकरियों से पता चलता है कि टेस्ला डीलरशिप पूरी तरह कंपनी-ऑपरेटेड आउटलेट (सेल्स, सर्विस और स्पेयर) के रूप में काम करेगी। अन्य ब्रांडों की तुलना में यह काफी अलग है, क्योंकि दूसरे ब्रांड डीलरशिप चलाने के लिए एक डीलर पार्टनर नियुक्त करते हैं।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत में टेस्ला की एंट्री काफी समय से पेंडिंग थी, क्योंकि कार कंपनी और सरकार के बीच लंबे से बात चल रही थी। कंपनी ने शुरूआत में यहां के बाजार के रूझानों का टेस्ट करने के लिए गाड़ियों को आयात करने की योजना बनाई थी और इसके लिए टैक्स में छूट देने का अनुरोध किया था। अंतत: भारत सरकार कुछ नियम और शर्तों के साथ इसके लिए सहमत हो गई, जिसमें 500 मिलियन डॉलर का निवेश और तीन साल के अंदर एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाना शामिल है।

    Tesla Indian Dealerships Will Have This MAJOR Difference

    बहरहाल, भारत में टेस्ला का पहला शोरूम खुलना उन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जो इस ब्रांड का बेशब्री से इंतजार कर रहे थे। हमें उम्मीद है कि कंपनी निकट भविष्य में दूसरे प्रमुख शहरों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी के पांच मॉडल: मॉडल 3, मॉडल वाय, मॉडल एस, मॉडल एक्स और साइबरट्रक बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    was this article helpful ?

    टेस्ला मॉडल 3 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है