• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 के साथ मिलेंगे चार कस्टमाइज एसेसरी पैक, 20 जुलाई को होगी लॉन्च

    सिट्रोएन सी3 कार चार एसेसरी पैक वाइब, एलिगेंस, एनर्जी और कन्वीनिएंस के साथ आएगी। वाइब पैक में फॉग लैंप किट और फॉग लैंप और रियर रिफ्लेक्टर के पास ऑरेंज सराउंड मिलेंगे। एलिगेंस पैक में आउटसाइड क्रोम डोर हैंडल और बॉडी साइड मोल्डिंग पर क्रोम इंसर्ट दिए जाएंगे। एनर्जी पैक के साथ डोर वाइज़र, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट और रियर रूफ स्पॉइलर दिए जाएंगे।  कन्वीनिएंस पैक के तहत मड फ्लैप और फ्लोर मैट मिलेंगे। इस कार के साथ एयर प्यूरीफायर, 2-डीन म्यूज़ सिस्टम और कार कवर जैसे इंडिविजुअल आइटम भी मिलेंगे। भारत में सिट्रोएन सी3 कार 20 जुलाई को लॉन्च होगी। वहीं, इसकी बुकिंग 1 जुलाई से शुरू होगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 13, 2022 14:38 ist
    info icon
    published onJun 13, 2022 14:38 IST
    last updated onJun 13, 2022 14:38 IST
    462 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    • सिट्रोएन सी3 कार चार एसेसरी पैक वाइब, एलिगेंस, एनर्जी और कन्वीनिएंस के साथ आएगी।

    • वाइब पैक में फॉग लैंप किट और फॉग लैंप और रियर रिफ्लेक्टर के पास ऑरेंज सराउंड मिलेंगे।

    • एलिगेंस पैक में आउटसाइड क्रोम डोर हैंडल और बॉडी साइड मोल्डिंग पर क्रोम इंसर्ट दिए जाएंगे।

    • एनर्जी पैक के साथ डोर वाइज़र, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट और रियर रूफ स्पॉइलर दिए जाएंगे। 

    • कन्वीनिएंस पैक के तहत मड फ्लैप और फ्लोर मैट मिलेंगे।

    • इस कार के साथ एयर प्यूरीफायर, 2-डीन म्यूज़ सिस्टम और कार कवर जैसे इंडिविजुअल आइटम भी मिलेंगे।

    • भारत में सिट्रोएन सी3 कार 20 जुलाई को लॉन्च होगी। वहीं, इसकी बुकिंग 1 जुलाई से शुरू होगी।

    सिट्रोएन सी3 हैचबैक से भारत में पर्दा उठ चुका है। इस गाड़ी की बुकिंग जुलाई 2022 से शुरू होगी। कंपनी ने शोकेसिंग के दौरान इस कार के साथ मिलने वाले चार एसेसरी पैक्स: वाइब, एलिगेंस, एनर्जी और कन्वीनिएंस को भी शोकेस किया था। सिट्रोएन ने यह भी कहा है कि वह इस हैचबैक कार के साथ 56 कस्टमाइज़ेशन ऑप्शंस और 70 से ज्यादा एसेसरीज़ देगी।  

    सिट्रोएन सी3 कस्टमाइज़ेशन पैक्स 

    Exclusive: Citroen To Offer Four Packs To Customise Your C3

    1) वाइब : यह सी3 कार के साथ मिलने वाला सबसे बेसिक एक्सेसरी पैक है। इसके तहत फॉग लैंप्स के आसपास ऑरेंज सराउंड, फॉग लैंप किट, रियर रिफ्लेक्टर के पास ऑरेंज सराउंड और बॉडी साइड मोल्डिंग जैसे आइटम मिलेंगे। 

    Exclusive: Citroen To Offer Four Packs To Customise Your C3

    2) एलिगेंस : एलिगेंस पैक में फॉग लैंप के पास क्रोम सराउंड, रिफर रिफ्लेक्टर और साइड इंडिकेटर, टेललाइट और विंडो बेल्टलाइन के लिए क्रोम गार्निश, क्रोम आउटसाइड डोर हैंडल्स, रियर बंपर पर क्रोम फिनिश और बॉडी साइड मोल्डिंग के साथ क्रोम इंसर्ट दिए जाएंगे।

    Exclusive: Citroen To Offer Four Packs To Customise Your C3

    3) एनर्जी : इस पैक के साथ रियर रूफ स्पॉइलर, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, डोर वाइज़र और व्हील आर्क क्लैडिंग जैसे एसेसरी आइटम मिलेंगे।

    Exclusive: Citroen To Offer Four Packs To Customise Your C3

    4) कन्वीनिएंस : कन्वीनिएंस पैक के तहत मड फ्लैप, सीट बेल्ट कवर, लैदर स्टीयरिंग व्हील कवर, बूट मैट, सभी विंडो पर सन ब्लाइंड (रियर विंडशील्ड), सीट कुशन और नैक पिलो मिलेंगे। 

    इस कार के साथ और कौनसे आइटम मिलेंगे? 

    Exclusive: Citroen To Offer Four Packs To Customise Your C3

    सिट्रोएन की इस सब-4 मीटर हैचबैक कार के साथ कई सारे काम के आइटम्स मिलेंगे जिनमें एयर प्यूरीफायर, 2-डीन म्यूज़िक सिस्टम, रियर सीट ऑर्गेनाइज़र, जंप स्टार्टर, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर, डोर एज और सिल गार्ड शामिल होंगे। 

    कंपनी ने फिलहाल सी3 कार के साथ मिलने वाले इन एक्सेसरी पैक्स की प्राइस की डिटेल्स साझा नहीं की है। अनुमान है कि कंपनी इन पैक्स की बाकी डिटेल्स लॉन्चिंग के दौरान साझा करेगी। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सिलेरियो, वैगन आर, इग्निस और टाटा टियागो से होगा।

    यह भी पढ़ें :  भारत में सिट्रोएन सी3 में लॉन्च के वक्त नहीं मिलेगा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    viral
    Jul 9, 2022, 10:29:59 PM

    Hight,, wait,,intirier

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on सिट्रोएन सी3 एक्स

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है