• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड भारत में फिर शुरू करेगी कारों की मैन्युफैक्चरिंग, कारें बेचने का नहीं किया ऐलान

    संशोधित: सितंबर 13, 2024 05:12 pm | भानु

    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    इंटरनेट पर बहुत सारी अटकलों के बाद आखिरकार फोर्ड ने भारत में वापसी करने का फैसला कर लिया है। मगर कंपनी यहां केपल अपने चेन्नई स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट को ही फिर से शुरू करेगी और यहां से कंपनी कारें एक्सपोर्ट करेगी। साल 2021 में अपनी घटती सेल्स और वित्तिय घाटे के कारण फोर्ड भारत से चली गई थी। हालांकि इसके बाद फरवरी 2022 में भारत सरकार की पीएलआई इंसेटिव स्कीम में शामिल होने के बाद ये अटकले लगाई जाने लगी कि फोर्ड भारत में फिर से वापसी कर सकती है। इसके बाद ये चीज ​और भी पुख्ता हो गई जब कंपनी की फोर्ड एवरेस्ट एसयूवी को यहां बिना कवर के स्पॉट किेया गया। 

    इस बारे ज्यादा बात करते हुए फोर्ड इंटरनेशनल मार्केट ग्रुप के प्रेसिडेंट की हार्ट ने कहा “ हम नए ग्लोबल मार्केट्स को तमिलनाडू की मैन्यूफैक्चरिंग में महारथ का फायदा देने के लिए भारत में वापसी कर रहे हैं। ”

    क्या भारत में फिर से कारें बेेचेगी फोर्ड?

    यदि आप भरत में फोर्ड की कार खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इसके लिए एक लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फोर्ड ने तमिलनाडू सरकार को चेन्नई में दोबार से मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने के लिए एक लैटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) सौंपा है। इसके लिए फोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन के बीच मुलाकात भी हुई थी। फोर्ड की ओर से जल्द ही ये भी ऐलान किया जाएगा ​कि वो यहां किन मॉडल्स की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करेेगी। 

    बता दें कि फिलहाल इस ब्रांड का फोकस अभी केवल कारें एक्सपोर्ट करने पर रहेगा। कंपनी ने भारत में फिर से कारें बेचने को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया है। 

    भारत में वर्कफोर्स बढ़ाएगी कंपनी

    Ford Everest

    वर्तमान में फोर्ड के चेन्नई स्थित प्लांट में ग्लोबल ऑपरेशन के लिए 12,000 लोग कार्यरत हैं और आने वाले तीन साल के भीतर कंपनी यहां 2500 से 3000 ​कर्मचारियों की और भर्ती करेगी। इयके अलावा गुजरात के सानंद में फोर्ड का इंजन मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट भी मौजूद है जिसमें कामकाज होता रहेगा। 

    फोर्ड ने इससे पहले क्या दिया था बयान

    Ford Mustang Mach-E

    2021 में भारत में प्रोडक्शन बंद करने के बाद फोर्ड ने ऐलान किया था कि वो भारत में अपनी मस्टैंग स्पोर्ट्स कूपे,मस्टैंग मैक ई इलेक्ट्रिक एसयूवी और रेंजर पिकअप को इंपोर्ट कर बेचेगी। हाल ही में फोर्ड एवरेस्ट (एंडेवर एसयूवी) और रेजर पिकअप को भारत में स्पॉट किया गया था जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि फोर्ड इन्हें यहां जल्द पेश कर सकती है। 

    क्या आपको लगता है फोर्ड को भारत में लॉन्च करनी चाहिए अपनी कारें? कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    फोर्ड एंडेवर पर अपना कमेंट लिखें

    6 कमेंट्स
    1
    J
    jakir khan
    Jul 5, 2025, 10:15:17 PM

    I am using 2 ford fiesta in 2009 model.running in 200000 km I am waiting for ford new car

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mazid khan
      May 19, 2025, 2:31:17 PM

      Men Ford figo used kar raha hu Ford is best car compnoi ko bharat me firse aana chayia

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        1
        M
        mparmar
        May 1, 2025, 7:08:24 PM

        They must come back and start their sale in Bharat ASAP. it is Golden time to start their Operations.

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • लेटेस्ट
          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है