• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एपल आईओएस15 में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स और अपडेटेड कारप्ले एवं मैप्स

    इस साल एपल मैप्स का अपडेटेड वर्जन अमेरिका,यूके,आयरलैंड,कनाडा,स्पेन,पुर्तगाल,इटली और ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स काम में ले सकेंगे। भारत में अभी इसे शुरू किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

    भानु
    भानु
    Published On जून 09, 2021 20:02 ist
    info icon
    published onJun 09, 2021 20:02 IST
    last updated onJun 09, 2021 20:02 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    एपल कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 15 से पर्दा उठ गया है। इसमें नए फीचर्स और कुछ जरूरी सुधार के साथ ही कंपनी ने मैप एप्लिकेशन और और कारप्ले में कुछ फंक्शन भी जोड़े हैं। ये दोनों एप आईफोन और कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम के बीच स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का काम करती हैं। 

    जब एपल कारप्ले के जरिए जब आप अपनी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से अपना फोन कनेक्ट करेंगे तो ब्रांड की डिजिटल असिस्टेंट सीरी आपके इनकमिंग मैसेज को अनाउंस करेगी। मैसेज पढ़ लेने के बाद यूजर अनाउंसमेंट को ऑन या ऑफ भी कर सकेगा और इसका डिजिटल असिस्टेंट आपकी प्रीफरेंस को याद भी रखेगा वहीं यूजर सेटिंग्स के जरिए फीचर्स को कंट्रोल भी कर सकेगा। 


    एपल मैप्स का लेटेस्ट वर्जन कुछ चुनिंदा देशों में ही पेश किया गया है और इसको आईओएस15 के साथ अपडेट किया गया है जिससे ड्राइव करते वक्त नेविगेट करना पहले से आसान बन जाएगा। अब इसके जरिए यूजर आपके द्वारा तय किए रूट पर ट्रैफिक की अपडेट और जेब्रा क्रॉसिन्ग,बस लेन,टर्न लेन और मीडियंस जैसी जानकारी भी बताएगा। ये फीचर बाद में एपल कारप्ले में भी पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: क्या एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले एक जरूरी फीचर है, जानिए यहां

    इसके अलावा नए एपल आईओएस में फोकस नाम का फीचर भी जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर अपनी चॉइस के हिसाब से जरूरी नोटिफिकेशन को सलेक्ट करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा फोकस सेटिंग्स के जरिए यूजर को डायरेक्शन और फोन कॉल्स जैसी ही नोटिफिकेशंस मिलेगी और इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान डिस्टर्ब करने वाली किसी भी नोटिफिकेशन का अलर्ट नहीं मिलेगा। 

    आईओएस15 अपडेट सितंबर तक यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा और ये आईफोन एसई के फर्स्ट जनरेशन मॉडल और नए मॉर्डन एपल फोन में काम करेगा। इसके सभी फीचर्स और अपडेट्स के बारे में यूजर्स को उनके देश के अनुसार अपडेट्स कंपनी की ही ओर से जल्द दे दी जाएंगी। 

    यह भी पढ़ें:अब एप्पल की डिजिटल कार कीज़ का इस्तेमाल करने के लिए पॉकेट से आईफोन निकालने की नहीं पड़ेगी जरूरत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है