हुंडई कैस्पर
हुंडई कैस्पर लेटेस्ट अपडेट
हुंडई की माइक्रो एसयूवी कैस्पर को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। पावरड्रीफ़्ट की रिपोर्ट के अनुसार यह कार केवल साउथ कोरिया में ही बेची जाएगी। साउथ कोरिया में इसमें 67पीएस 1.0 लीटर एमपीआई और 100पीएस 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। कैस्पर में 17 इंच अलॉय व्हील, सनरूफ और एलईडी लाइट्रिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कनेक्टैड कार टेक्नोलॉजी, 8.0 इंच टचस्क्रीन सिस्टम और ऑटो एसी जैसे फीचर भी मिल सकते हैं।


