• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर : प्रीमियम फीचर्स वाली ये है पैसा वूसल कार

    अक्सर ऐसा माना जाता है कि जो चीज़ प्रीमियम होती है वह अफोर्डेबल नहीं होती। 'प्रीमियम' शब्द का अर्थ उस चीज़ को दर्शाता है जो किसी सामान्य चीज़ से ज्यादा हाई क्वॉलिटी की हो। इसलिए, जब क्वॉलिटी प्रीमियम हो सकती है तो कीमत प्रीमियम कैसे नहीं हो सकती? अगर बात एमजी हेक्टर एसयूवी की करें तो ये धारणा एकदम गलत साबित होती है। यह कार कई प्रीमियम फीचर्स से तो लैस है, मगर इसकी प्राइस इतनी ज्यादा नहीं है।

    प्रायोजित
    प्रायोजित
    published on नवंबर 06, 2020 13:17 ist
    info icon
    published onNov 06, 2020 13:17 IST
    last updated onNov 06, 2020 13:17 IST
    83 Views
    • Write a कमेंट

    अक्सर ऐसा माना जाता है कि जो चीज़ प्रीमियम होती है वह अफोर्डेबल नहीं होती। 'प्रीमियम' शब्द का अर्थ उस चीज़ को दर्शाता है जो किसी सामान्य चीज़ से ज्यादा हाई क्वॉलिटी की हो। इसलिए, जब क्वॉलिटी प्रीमियम हो सकती है तो कीमत प्रीमियम कैसे नहीं हो सकती? अगर बात एमजी हेक्टर एसयूवी की करें तो ये धारणा एकदम गलत साबित होती है। यह कार कई प्रीमियम फीचर्स से तो लैस है, मगर इसकी प्राइस इतनी ज्यादा नहीं है।

    कनेक्टेड वर्ल्ड के लिए एक कनेक्टेड कार 

    हेक्टर में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो इसी प्राइस में आने वाली दूसरी कारों और इससे ऊपर वाले व्हीकल्स में नहीं मिलते हैं। इस एसयूवी का केबिन एकदम एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें बड़ा 10.4-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जिसे वर्टिकल पोज़िशन में फिट किया गया है। यह सेगमेंट का सबसे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

    यह डिवाइस एमजी हेक्टर की लंबी फीचर लिस्ट के लिए एक कंट्रोल पैड की तरह काम करती है। इनमें एम्बेडेड 5जी रेडी सिम, ओटीए (ओवर द एयर) सॉफ्टवेयर अपडेट्स, वॉइस असिस्ट, एंटरटेनमेंट कंटेंट लाइब्रेरी और ऑनलाइन नेविगेशन लाइव अपडेट्स के साथ शामिल हैं।

    हेक्टर कार में दी गई आई-स्मार्ट टेक्नोलॉजी अट्रैक्टिव होने के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी है। उदाहरण के तौर पर इसका रिमोट व्हीकल कंट्रोल फीचर मोबाइल ऐप के जरिये एसी के स्विच को रिमोटली ऑन/ऑफ करने में मदद करता है। इस फीचर के जरिये सनरूफ, टेलगेट, डोर लॉक/अनलॉक को भी कंट्रोल किया जा सकता है। चाहे गर्मियों के दिनों में हेक्टर के केबिन को पहले से ही प्री-कूल करना हो या फिर डोर लॉक को दोबारा चेक करना हो, इन दोनों ही कंडीशन में आप यह चीज़ें एमजी की मोबाइल ऐप के जरिये ऑपरेट कर सकेंगे।

    लग्ज़री से भरपूर

    एमजी हेक्टर में दी गई एडवांस टेक्नोलॉजी ना सिर्फ इस कार को ख़ास बनाती है, बल्कि इसमें लैदर का भी अच्छा-ख़ासा इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते यह बेहद प्रीमियम दिखाई पड़ती है। सीटों से लेकर डोर ट्रिम तक और ड्राइवर आर्मरेस्ट से लेकर स्टीयरिंग व्हील तक इसमें अच्छा-ख़ासा लैदर का इस्तेमाल किया गया है। इस कार का ग्लास एरिया काफी बड़ा है और केबिन बेहद स्पेशियस है। यही कारण है कि हेक्टर 15 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच की प्राइस में आने वाली सबसे कम्फर्टेबल और प्रीमियम कार साबित होती है।

    इस कार में एडजस्टेबल ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट, रिक्लाइनिंग रियर पैसेंजर सीट, 587 लीटर का बड़ा बूट, 8-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, रिमोट की-लेस एंट्री, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और स्मार्ट स्टोरेज स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं जिसके चलते इसका केबिन बेहद प्रैक्टिकल लगता है।

    अच्छे सेफ्टी फीचर्स

    एमजी हेक्टर अफोर्डेबल कार होने के बावजूद भी इसमें अच्छे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स में प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इनमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), टीसीएस (ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम), हिल होल्ड कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, डिस्क ब्रेक, रियर पार्किंग सेंसर्स और डिफॉगर, चाइल्ड सीट एंकर्स, ऑटो डोर लॉक और स्पीड वार्निंग अलर्ट शामिल हैं। कुल मिलाकर, यह कार एक बेहतरीन सेफ्टी पैकेज है।

    प्रीमियम व वैल्यू फॉर मनी कार

    किसी भी व्हीकल में प्रीमियम फीचर्स को शामिल करना बेहद आसान होता है। लेकिन, सबसे चुनौतीपूर्ण चीज़ जो होती है वह फीचर्स को ग्राहकों के लिए एक्सेसिबल बनाना होती है। एमजी ने हेक्टर एसयूवी में इस बात का पूरा ख्याल रखा है। यह एसयूवी कार एकदम प्रीमियम अहसास दिलाती है चाहे बात फिर कार के केबिन के अंदर बैठने की हो या फिर इसके बाहरी लुक्स की। कुल मिलाकर, इस प्राइस पर एमजी हेक्टर एक बेहतरीन कार साबित होती है। यह गाड़ी प्रीमियम होने के साथ-साथ एक पैसा वसूल कार भी है।

    यह भी पढ़ें : एमजी हेक्टर : स्टाइलिश होने के साथ-साथ पॉकेट फ्रेंडली भी है ये कार

    was this article helpful ?

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी हेक्टर 2019-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है