सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स कीमत एन्ड& वेरिएंट
Basalt के 14 वेरिएंट हैं, कीमत ₹8.55L से शुरू, इंजन में 1.2L PureTech पेट्रोल (82 PS) और 1.2L Turbo PureTech (110 PS / 190 Nm), 5MT और 6AT के साथ। यह Citroen की Aircross वाली SUV-coupe सिस्टर है, जिसकी ढलती हुई रूफलाइन इसे आम कॉम्पैक्ट SUV से ज़्यादा स्पोर्टी सिल्हूट देती है। You (₹8.55L AT) सेफ्टी बेस है, इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS, मैनुअल क्लाइमेट, फैब्रिक सीट्स और 16-inch स्टील व्हील्स मिलते हैं। Plus (₹9.99L) में जुड़ती है 25.6cm टचस्क्रीन (wireless CarPlay + Android Auto के साथ), स्मार्ट की पुश स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, इलेक्ट्रिक ORVMs, रियर AC वेंट्स और 16-inch अलॉय व्हील्स। Plus Turbo AT (₹12.82L) में 1.2L Turbo और 6AT ऑटोमैटिक जुड़ता है। Max Turbo X (₹12.62L) वो पॉइंट है जहां से यह बेसिक लगना बंद हो जाती है, इसमें कुल 6 एयरबैग्स, लेदरेट सीट्स, 360° कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग, 6-way इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, प्रीमियम ऑडियो और कॉन्ट्रास्ट रूफ ऑप्शन (DT) मिलता है। Max Turbo X AT (₹13.89L से) इसे टॉप करती है, इसमें 6-speed टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और dual-tone एक्सटीरियर मिलता है। ज़्यादातर बायर्स Max Turbo X MT (₹12.62L) पर आते हैं, 1.2L Turbo पंच, 6 एयरबैग्स, लेदरेट, 360° कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग और 6-way इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट के लिए, बिना Max Turbo X AT DT के 6-speed ऑटोमैटिक और dual-tone एक्सटीरियर के लिए ~₹1.48L एक्स्ट्रा चुकाए।
| बसॉल्ट एक्स यू(बेस मॉडल)1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर | ₹8.55 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स यू कंफर्ट एडिशन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर | ₹8.75 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स प्लस1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर | ₹9.99 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स प्लस कंफर्ट एडिशन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर | ₹9.99 लाख* | ||
हाल ही में पेश हुई बसॉल्ट यू टर्बो1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18 किमी/लीटर | ₹9.99 लाख* | ||
हाल ही में पेश हुई बसॉल्ट मैक्स1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.5 किमी/लीटर | ₹11.34 लाख* | ||
टॉप सेलिंग बसॉल्ट एक्स प्लस टर्बो1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.5 किमी/लीटर | ₹11.57 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स प्लस टर्बो कंफर्ट एडिशन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.5 किमी/लीटर | ₹11.57 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स मैक्स टर्बो1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.5 किमी/लीटर | ₹12.62 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स प्लस टर्बो एटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.7 किमी/लीटर | ₹12.82 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स प्लस टर्बो एटी कंफर्ट एडिशन1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.7 किमी/लीटर | ₹12.82 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स मैक्स टर्बो ड्यूल टोन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.5 किमी/लीटर | ₹12.84 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स मैक्स टर्बो एटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.7 किमी/लीटर | ₹13.89 लाख* | ||
| बसॉल्ट एक्स मैक्स टर्बो एटी ड्यूल टोन(टॉप मॉडल)1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.7 किमी/लीटर | ₹14.11 लाख* |
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1199 सीसी |
| पावर | 80 - 109 बीएचपी |
| टॉर्क | 115 एनएम - 205 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
| माइलेज | 18 से 19.5 किमी/लीटर |
बसॉल्ट एक्स 2026: लेटेस्ट updates
-
21 जुलाई 2026: सिट्रोएन इंडिया ने बसॉल्ट एक्स कंफर्ट एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें ऑप्शनल एसेसरीज पैकेज के साथ कुछ केबिन और फीचर अपग्रेड किए गए हैं।
-
22 सितंबर 2025: सिट्रोएन बसॉल्ट की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि इसमें जीएसटी लाभ पहले से शामिल है। इसकी कीमत 7.95 लाख रुपये से 13.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
-
17 सितंबर 2025: अगस्त में बसॉल्ट एसयूवी कूपे कार की केवल 7 यूनिट बिकी, जो जुलाई 2025 की तुलना में 96 प्रतिशत कम थी।
-
5 सितंबर 2025: सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स भारत में लॉन्च हो गई है। इसे नए ड्यूल-टोन केबिन थीम और कुछ नए फीचर जैसे आगे वेंटिलेटेड सीट, 360 डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल के साथ पेश किया गया है।
-
1 सितंबर 2025: सिट्रोएन ने पुष्टि की है कि वह बसॉल्ट एक्स को 5 सितंबर 2025 को लॉन्च करेगी।
बसॉल्ट एक्स expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- काफी ध्यान आकर्षित करता है इसका यूनीक कूपे एसयूवी डिजाइन
- बड़े बड़े सूटकेस भी रख सकते हैं इसके बड़े से बूट में
- काफी कंफर्टेबल है इसकी रियर सीट
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- लैदर सीट्स, पुश बटन इंजन स्टार्ट, पावर्ड ड्राइवर सीट और सनरूफ जैसे फीचर्स की लगती है कमी
- केबिन में नहीं किया गया है सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल
- दूसरी कारों के मुकाबले उतनी स्पोर्टी परफॉर्मेंस नहीं देता इसका इंजन
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स रिव्यू
ओवरव्यू
सिट्रोएन बसॉल्ट एक 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। इसमें स्लोपिग रूफलाइन दी गई है जिससे इसे एक अलग लुक मिलता है और इसलिए इसे एसयूवी कूपे कहा जाता है। सी3 और सी3 एयरक्रॉस के बाद भारत में ये सिट्रोएन की तीसरी अफोर्डेबल कार है।

बसॉल्ट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और टाटा कर्व से है। कीमत के मोर्चे पर ये कार कुछ सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को भी कड़ी टक्कर दे सकती है।
तो क्या लेनी चाहिए सिट्रोएन बसॉल्ट?
एक्सटीरियर

सिट्रोएन बसॉल्ट का डिजाइन काफी आकर्षक है क्योंकि इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां से इसका लुक बैलेंस्ड नजर आता है और इसकी लंबाई और व्हीलबेस सेगमेंट में बेस्ट है। हालांकि इसमें 16 इंच के ही अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो बसॉल्ट के साइज के हिसाब से छोटे नजर आते हैं।

बैक पोर्शन की बात करें तो यहां बसॉल्ट का अपीयरेंस काफी यूनीक है। पीछे की तरफ इसमें एंगुलर टेललैंप्स दिए गए हैं जिससे ये सड़क पर मौजूद दूसरे व्हीकल्स से अलग नजर आती है।

इसका फ्रंट डिजाइन सी3 एयरक्रॉस जैसा नजर आता है और इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं जिससे इसे एक प्रीमियम अपील मिलती है। इसमें दिए गए फ्लैप टाइप डोर हैंडल्स प्रीमियम नजर नहीं आती है।

बसॉल्ट में 5 कलर: पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, कॉस्मो ब्लू और गार्नेट रेड के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें गार्नेट रेड और पोलर व्हाइट के साथ ड्युअल टोन कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ दी गई है।

इंटीरियर

बसॉल्ट के डोर काफी बड़े हैं और अच्छे से खुलते हैं, जिससे इसके केबिन में दाखिल होना और उससे बाहर निकलना काफी आसान है। इसकी सीटों की ऊंचाई के कारण भी बुजर्ग पैसेंजर्स तक आराम से इस कार में बैठ सकते हैं और उतर सकते हैं।

बसॉल्ट का डैशबोर्ड डिजाइन सी3 एयरक्रॉस के जैसा है जो बुरी बात नहीं है। इसका डिजाइन स्मार्ट और सिंपल है। हालांकि इसका इंटीरियर ज्यादा आकर्षक नहीं है, मगर इसमें अच्छा टेक्सचर और बेहतर कलर की चॉइस दी गई है। इसके ग्लवबॉक्स के पैनल के ऊपर एक आकर्षक टेक्सचर और एयरकॉन वेंट्स और कंट्रोल्स पर क्रोम फिनिशिंग दी गई है, जिससे इसे प्रीमियम अपील मिल रही है। इसके डैशबोर्ड के लोअर हाफ और अपहोल्स्ट्री में लाइट कलर का इस्तेमाल किया गया है जिससे बसॉल्ट का इंटीरियर खुला खुला और अच्छा नजर आता है।

इसकी फ्रंट सीटें काफी कंफर्टेबल है जिनमें हाइट एडजस्टमेंट का फीचर दिया गया है जो कि टॉप वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आना आसान है, मगर ड्राइवर को स्टीयरिग व्हील अपने से दूर लग सकता है, क्योंकि इसमें केवल हाइट एडजस्टमेंट का ही फंंक्शन ही दिया गया है।

इसकी रियर सीटें काफी स्पेशियस और कंफर्टेबल है और ये सेगमेंट में बेस्ट भी है। यहां अच्छा खासा नीरूम और फुटरूम दिया गया है जहां 6 फुट तक के लंबे पैसेंजर्स भी आराम से बैठ सकते हैं। इसका बैकरेस्ट एडजस्टेबल नहीं है, मगर इसका एंगल कंफर्टेबल है और रियर सीट के लिए एडजस्टेबल अंडरथाई सपोर्ट भी दिया गया है। स्लोपिंग रूफलाइन होने के बावजूद भी इसमें अच्छा खासा हेडरूम स्पेस मिल जाता है।

प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर बसॉल्ट में आपको मुश्किल से ही कोई कमी नजर आएगी। इसमें बड़े डोर पॉकेट्स, सेंटर कंसोल में वॉलेट रखने के लिए स्पेस, इसके नीचे वायरलेस फोन चार्जर, दो कपहोल्डर्स और स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे कबी होल्स भी दिए गए हैं। इसके रियर में आपको सीटबैक पॉकेट्स, डोर पॉकेट्स दिया गया है जिसमें 1 लीटर की बॉटल रखी जा सकती है। साथ ही इसमें दो कपहोल्डर्स के साथ फोल्डिंग आर्मरेस्ट और फोन रखने के लिए जगह दी गई है।
फीचर

फीचर्स की बात करें तो बसॉल्ट में 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटज ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
| फीचर्स | नोट्स |
| 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले | इस कार के साइज के हिसाब से इसकी ड्राइवर डिस्प्ले छोटी नजर आती है। इसमें कस्टमाइजेशन के लिए ज्यादा ऑप्शंस मौजूद नहीं है और डिस्प्ले पर इंफॉर्मेशन भी ज्यादा दिखाई नहीं देती है। |
| 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम | इसका टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इस्तेमाल करने में आसान है और इसके आइकन भी बड़े है और इसके साथ एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो भी दिया गया है। |
| 6 स्पीकर साउंड सिस्टम | इसके साउंड सिस्टम की क्वालिटी ठीक ठाक लगती है मगर ये किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा और टाटा कर्व में दिए गए ब्रांडेड सिस्टम को मैच नहीं करती है। |
| रिवर्स कैमरा | इसमें 360 डिग्री कैमरा का फीचर नहीं दिया गया है और यहां तक कि इसमें दिए गए रियरव्यू कैमरा की क्वालिटी भी अच्छी नहीं है। इसकी फीड धुंधली नजर आती है और इसमें डायनैमिक गाइडलाइंस भी नहीं दी गई है। |

बसॉल्ट में कुछ फीचर की कमी भी है जो कि इस प्रकार से है:
| क्रूज कंट्रोल | पावर्ड ड्राइवर सीट्स |
| सीट वेंटिलेशन | पुश बटन इंजन स्टार्ट |
| रियर सनब्लाइंड्स | सनरूफ |

सुरक्षा

बसॉल्ट में 6 एयरबैग, 3 पॉइन्ट सीट बेल्ट्स और सीट बेल्ट वॉर्निंग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। दूसरी कारों की तरह इसमें रियर सीट्स के लिए लोड सेंसर नहीं दिया गया है। सिट्रोएन का कहना है कि उन्होंने इसके स्ट्रक्चर में बदलाव किए हैं जिससे सिट्रोएन के सभी मॉडल्स क्रैश टेस्ट में अच्छी रेटिंग ला सके। बसॉल्ट की क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग अभी सामने आनी बाकी है।

बूट स्पेस

बसॉल्ट में 470 लीटर का बूट दिया गया है जो काफी बड़ा है और इसमें सामान रखने में कोई दिक्कत नहीं आती है। इसका लगेज एरिया काफी चौड़ा है और इसकी गहराई भी अच्छी खासी है। ऐसे में इसमें कई बड़े सूटकेस रखे जा सकते हैं। ज्यादा स्पेस के लिए आप इसकी रियर सीट को फोल्ड भी कर सकते हैं, मगर इसमें 60:40 स्प्ल्टि फोल्ड फंक्शन नहीं दिया गया है।
परफॉरमेंस

नई सिट्रोएन बसॉल्ट में दो 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके बेस मॉडल में नॉन टर्बो इंजन दिया गया है जो 82 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में 1.2 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट 205 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। हमनें इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट को ड्राइव किया है।

क्रेटा और सेल्टोस के मुकाबले बसॉल्ट में पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं दिया गया है। हालांकि रेगुलर ड्राइविंग के हिसाब से इस कार में पावर की कमी नहीं महसूस नहीं होती है। इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और इंजन का रिस्पॉन्स अच्छा है और ये भारी ट्रैफिक में स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं। हालांकि ओवरटेकिंग या क्विक एक्सलरेशन के मामले में ये स्लो है और कभी कभी ये सही गियर पर भी नहीं रहती है।

हाई स्पीड परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके इंजन में इतनी पावर तो रहती है कि ये कार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे पर आराम से ड्राइव की जा सकती है। इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर नहीं दिया गया है जो सख्त ट्रैफिक नियमों के कारण काफी जरूरी हो गया है। कम स्पीड और हाई स्पीड ओवरटेकिंग के मामले में आपको पहले से प्लानिंग करनी पड़ती है, क्योंकि इसका गियरबॉक्स स्लो है जो डाउनशिफ्टिंग में अपना समय लेता है।

एक और एरिया जहां बसॉल्ट में कमी नजर आती है वो है इसका इंजन रिफाइनमेंट लेवल है। इसके इंजन से साउंड आता है और यहां तक कि कम स्पीड में भी ये सुनाई देता है। 3 सिलेंडर इंजन होने के कारण इसमें पैडल्स और स्टीयरिंग व्हील्स में वाइब्रेशंस भी महसूस होता है।
राइड और हैंडलिंग
हमनें सिट्रोएन बसॉल्ट को गोवा में ड्राइव किया था जहां भारी बारिश हो रही थी, मगर सड़के काफी स्मूद थी। ऐसे में हम बसॉल्ट की राइड क्वालिटी को ठीक से टेस्ट नहीं कर पाए। हालांकि हम इस ब्रांड की सी3 और सी3 एयरक्रॉस को ड्राइव कर चुके हैं जिनकी रफ रोड पर राइड क्वालिटी काफी अच्छी है और बसॉल्ट की भी राइड क्वालिटी ऐसी ही हो सकती है। इसमें साउंड इंसुलेशन बेहतर हो सकती थी, मगर सी3 एयरक्रॉस के मुकाबले इसमें रोड और विंड नॉइस कम आती है।

निष्कर्ष

सी3 एयरक्रॉस की तरह बसॉल्ट की अपनी कुछ कमियां है जिनमें प्रीमियम फीचर्स शामिल है। मगर अच्छी बात ये है कि इसमें बेसिक फीचर्स दिए गए हैं जो कि सी3 एयरक्रॉस में मौजूद नहीं है। बसॉल्ट की सबसे बड़ी खूबी ये है कि यह एसयूवी कूपे डिजाइन वाली कार है जो काफी यूनीक है और ये आकर्षित करती है। ये प्रैक्टिकैलिटी और राइड कंफर्ट के मोर्चे पर भी प्रभावित करती है।

दो मोर्चों पर बसॉल्ट ने एक बेंचमार्क सेट किया है और वो है इसका रियर सीट एक्सपीरियंस और बूट स्पेस। इस सेगमेंट में बसॉल्ट में सबसे ज्यादा रियर सीट कंफर्ट और अच्छा स्पेस मिलता है। इसमें एडजस्टेबल अंंडरथाई सपोर्ट दिया गया है जो कि अब दूसरे कार मैन्यूफैक्चरर्स को भी देना चाहिए। ज्यादा बूट स्पेस के कारण ये एक शानदार फैमिली कार साबित होती है।

सिट्रोएन ने इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है जो इसके बेस नॉन टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की है।
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स कलर
भारत में सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
गैलेक्सी ब्लू
पेरला नेरा ब्लैक
पोलर व्हाइट
स्टील ग्रे
गार्नेट रेड
गार्नेट रेड with पेरला नेरा ब्लैक roof
पोलर व्हाइट with पेरला नेरा ब्लैक roof
comparing सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स rivals
Rs.8.55 - 14.11 लाख* | Rs.11.49 - 21.59 लाख* | Rs.6 - 10.68 लाख* | Rs.10.71 - 19.20 लाख* | Rs.7.79 - 15.04 लाख* | Rs.17.19 - 19.69 लाख* | Rs.6.90 - 12.03 लाख* | Rs.10 - 19 लाख* |
| रेटिंगUser Review (43) | User Review (349) | User Review (183) | User Review (487) | User Review (425) | User Review (141) | User Review (810) | User Review (448) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1199 सीसी | 1497 सीसी - 1498 सीसी | 1197 सीसी | 999 सीसी - 1498 सीसी | 1197 सीसी - 1498 सीसी | लागू नहीं | 998 सीसी - 1197 सीसी | 1199 सीसी - 1497 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल |
| पावर80 - 109 बीएचपी | 105 - 158 बीएचपी | 82 - 87 बीएचपी | 113.98 - 147.51 बीएचपी | 109.96 - 128.73 बीएचपी | 165 बीएचपी | 76.43 - 98.69 बीएचपी | 116 - 123 बीएचपी |
| माइलेज18 से 19.5 किमी/लीटर | - | 16 से 20 किमी/लीटर | 18.12 से 20.8 किमी/लीटर | 21.2 किमी/लीटर | - | 20.01 से 22.89 किमी/लीटर | - |
| बूट स्पेस470 लीटर | 622 लीटर | 311 लीटर | 521 लीटर | 364 लीटर | 500 लीटर | 308 लीटर | 500 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | बसॉल्ट एक्स बनाम सिएरा | बसॉल्ट एक्स बनाम आई20 | बसॉल्ट एक्स बनाम वर्टस | बसॉल्ट एक्स बनाम एक्सयूवी 3एक्सओ | बसॉल्ट एक्स बनाम कर्व ईवी | बसॉल्ट एक्स बनाम फ्रॉन्क्स | बसॉल्ट एक्स बनाम कर्व |
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

सिट्रोएन बसॉल्ट X - Kuch Naya Hai?

सिट्रोएन बसॉल्ट X launched!

सुरक्षा

सिट्रोएन बसॉल्ट - Features

सिट्रोएन बसॉल्ट Rear Seat Experience
18:422025 Citroen Basalt X Review: Der Aye Durust Aye!9 महीने पहले27.8K व्यूज
12:21Citroen Basalt Review in Hindi: Style Bhi, Practical Bhi!2 साल पहले29.5K व्यूज
7:32Citroen Basalt Variants Explained | Which Variant Is The Best For You?2 साल पहले35.2K व्यूज
14:38Citroen Basalt vs Kia Sonet: Aapke liye ye बहतर hai!1 साल पहले71.1K व्यूज
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स दूसरा hand कारें
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स यूज़र रिव्यू
- सभी (43)
- स्टाइलिंग से जुड़े (22)
- कंफर्ट (20)
- माइलेज (6)
- इंजन (12)
- इंटीरियर (12)
- स्पेस (9)
- कीमत (15)
- और...
- नई
- उपयोगी
- I Love This CarI like this car very much and its look is also very wonderful. If we talk about the interior then it is even more fun and it is also very smooth to drive. It is considered perfect for long drives, seats are also very comfortable and its boot space is very good, very open which is perfect for carrying your luggage.और देखें1
- We Can Super In Segment Or Class Like Verna.Comfort & luxury segment vehicle, mileage good, enough spacious, not pocket friendly cost slightly higher side, Safety is good, only thing is that availablity of service centres is less small town or not available at state district level. Smooth driving experience, legroom nice but headroom slightly reduced for taller.और देखें
- Sabse Pehli Baat Behtreen ComfortSabse pehli baat, behtreen comfort ke sath gaadi budget mein hai. Power or performance bahut hi laajwaab hai. Iske features bhi bahut acche hai or middle class family ke liye bahut hi badiya gaadi hai. Car ke looks bahut ache hai or iski safety rating bhi bahut achchi hai. Bahut hi achchi family car hai or iska fuel per average bhi bahut badiya hai.और देखें
- Good MilageI am very happy. This is a best car for a family and a good mileage, features to bhar bhar ke diye hai is car ke andar. I am personly use this car. This car is best choice for us. Ye car lene se phale mene kafi cars dekhi mujhe jadatar confusions ho raha tha konsi car humare liye best hogi fir mene basalt dekhi and uske bad mujhe koi or car dekhne se jururat hi ni hui mene basalt hi purchase kr li.और देखें1
- Fun To Drive , Comfortable CarIt's a super stylish comfortable car, having best in class suspension, also maintanence cost is under budget, good customer service. Must consider for a comfortable and fun to drive car. Fuel economy is also good, choose turbo petrol engine for better driving experience, also it will give a very good road presence nice head turner car.और देखें2
- अधिक देखें
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स माइलेज
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स का माइलेज 18 किमी/लीटर से 19.5 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | मैनुअल | 19.5 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 18.7 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Citroën Basalt is attractively priced and stands out with its rugged design ...और देखें
A ) The Citroen Basalt is equipped with a 10.25-inch touchscreen infotainment system...और देखें
A ) The Citroën Basalt has a fuel tank capacity of 45 litres.

सिट्रोएन बसॉल्ट एक्स में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग सिट्रोएन कारें
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्सRs.8.89 - 14.72 लाख*
सिट्रोएन सी3 एक्सRs.4.99 - 10.21 लाख*
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉसRs.37.32 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
हुंडई बेयोनRs.10 - 18.15 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.90 - 12.03 लाख*
- न्यू वैरिएंट
जीप कंपासRs.18.29 - 30.95 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*

