
यदि आपको सी क्लास का एक्सटीरियर काफी प्लेन नजर आया तो फिर निराश होने की कोई बात नहीं है क्योंकि इसके इंटीरियर में आपके लिए बहुत कुछ है। एस क्लास से इंस्पायर्ड सी क्लास में वैसी ही स्टाइल का सेंटर कंसोल दिया गया है जिसके साथ 11.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इसका ओवरऑल डिजाइन काफी ज्यादा आकर्षक है और इस प्राइस पॉइन्ट पर आने वाली और किसी सेडान का केबिन इतना आकर्षक नहीं है।

इसमें लेयर्ड डिजाइन का डैशबोर्ड दिया गया है जो काफी लग्जरी नजर आता है। इसमें वुड का इस्तेमाल हुआ है और यहां फाइटर जेट जैसे एयरकॉन वेंट्स भी दिए गए हैं जो कि ना सिर्फ बड़े खूबसूरत ढंग से डिजाइन किए गए हैं बल्कि इनकी फंक्शनिंग भी काफी कमाल की लगती है।

नई सी क्लास में एस क्लास की तरह सिएना ब्राउन अपहोल्स्ट्री दी गई है जिससे केबिन का ओवरऑल एम्बिएंस काफी अच्छा नजर आता है। हालांकि मर्सिडीज ने इसके केबिन में कॉस्ट कटिंग करने के लिए कुछ चीजों से समझौता भी किया है। केबिन के लोअर पोर्शन में कंपनी ने हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है।

इसमें लेटेस्ट एस क्लास की तरह 11.9 इंच हाई रेजोल्यूशन इंफोटेनमेंट सिस्टम में लेटेस्ट एमबीयूएक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बड़े आइकन के साथ इसकी डिस्प्ले की ब्राइटनैश काफी अच्छी है और इसकी प्रोसेसिंग स्पीड भी काफी शानदार है। इस सिस्टम में आप ड्राइवर की प्रोफाइल भी सेव कर सकते हैं जहां ये ड्राइवर के कंफर्ट के हिसाब से उसकी सीट पोजिशनिंग, साउंड सेटिंग, एयर कॉन सेटिंग्स, और सनशेड पोजिशन जैसी चीजों को अपनी मेमोरी में सेव कर लेता है। '‘Hey Mercedes’ कहकर आप इसके वॉइस कमांड सिस्टम को एक्टिवेट कर सकते हैं जो कार के कई फंक्शंस को कंट्रोल करता है।

इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का फीचर भी दिया गया है जो काफी सारी इंफोर्मेशन को शो करता है और आप इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड भी कर सकते हैं। एस क्लास की तरह नई सी क्लास में अब काफी सारे कंट्रोल्स टच बेस्ड कर दिए गए हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हील माउंटेड बटन, ओआरवीएम एडजस्ट बटन और सनरूफ को ओपन करने के लिए स्वाइप फंक्शन जैसे कैपेसिटिव टच कंट्रोल्स दिए गए हैं।

कंफर्ट की बात करें तो इसकी फ्रंट सीट्स काफी बड़ी और सर्पोटिव है जो लंबे सफर के दौरान भी आपको पूरा कंफर्ट देती है। स्पोर्टी ड्राइविंग पोजिशन पर आने के लिए आप इसकी ड्राइवर सीट को नीचे भी ला सकते हैं या फिर हैवी ट्रैफिक में ड्राइव करते वक्त सामने का बेहतर व्यू देखने के लिए सीट को ऊपर भी रख सकते हैं। हालांकि इस कार में फ्रंट सीट वेंटिलेशन की एक बहुत बड़ी कमी नजर आई जो इसकी कीमत को देखते हुए सही चीज नहीं है।

इसके रियर में भी काफी बड़ा बदलाव हुआ है। अब नई सी क्लास की बैक सीट काफी स्पेशियस हो गई है जहां अच्छा नीरूम और हेडरूम स्पेस मिलता है। इसकी सीटें भी काफी सपोर्टिव है जहां अच्छा बैक सपोर्ट मिलता है और अच्छा अंडर थाई सर्पोट मिलता है। चूंकि इसकी सीटें काफी नीची है ऐसे में केबिन में एंट्री लेना या उससे बाहर निकल पाना उतना आसान नहीं रहता है।

प्रैक्टिकैलिटी की बात करें तो नई सी क्लास इस मामले में काफी अच्छी कार है। इसके फ्रंट में काफी सारे स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं और ये चीज रियर में भी नजर आती है। हालांकि रियर सीटों पर फोन चार्जिंग पोर्ट्स की कमी जरूर खलती है।
फीचर्स

सी क्लास के अवंतगार्डे ट्रिम की बात करें तो मेमोरी फंक्शन के साथ फ्रंट सीटें, पावर्ड स्टीयरिंग एडजस्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 11.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑनबोर्ड 3 डी मैप्स और कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। इसके सी300डी एएमजी लाइन वेरिएंट में एलईडी हेडलैंप, 18 इंच के बड़े अलॉय, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और बर्मेस्टर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एक्टिव ब्रेकिंग असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।