• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on sep, 2023

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023

    4.463 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 16.49 लाख - 20.04 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2023
    पुरानी टाटा नेक्सन ईवी कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in सितंबर 2023
    टाटा नेक्सन ईवी
    12.49 - 17.89 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    रेंज437 - 453 किमी
    पावर141.04 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी40.5 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी
    चार्जिंग टाइम एसी
    सीटिंग कैपेसिटी5

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 एक्सएम(बेस मॉडल)40.5 केडब्ल्यूएच, 453 किमी, 141.04 बीएचपी16.49 लाख* 
    नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 एक्सएम एफसी40.5 केडब्ल्यूएच, 453 किमी, 141.04 बीएचपी16.99 लाख* 
    नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 एक्सजेड प्लस40.5 केडब्ल्यूएच, 453 किमी, 141.04 बीएचपी17.49 लाख* 
    नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 एक्सजेड प्लस एफसी40.5 केडब्ल्यूएच, 453 किमी, 141.04 बीएचपी17.99 लाख* 
    नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 एक्सजेड प्लस लक्स40.5 केडब्ल्यूएच, 453 किमी, 141.04 बीएचपी18.79 लाख* 
    एक्सजेड प्लस लक्स डार्क एडिशन40.5 केडब्ल्यूएच, 453 किमी, 141.04 बीएचपी19.04 लाख* 
    नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 एक्सजेड प्लस लक्स एफसी40.5 केडब्ल्यूएच, 453 किमी, 141.04 बीएचपी19.29 लाख* 
    एक्सजेड प्लस लक्स एफसी डार्क एडिशन40.5 केडब्ल्यूएच, 453 किमी, 141.04 बीएचपी19.54 लाख* 
    एक्सजेड प्लस लक्स जेट एडिशन40.5 केडब्ल्यूएच, 437 किमी, 141.04 बीएचपी19.54 लाख* 
    एक्सजेड प्लस लक्स एफसी जेट एडिशन(टॉप मॉडल)40.5 केडब्ल्यूएच, 437 किमी, 141.04 बीएचपी20.04 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 रिव्यू

    इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे नए कस्टमर्स के लिए टाटा का एक और नया प्रोडक्ट नेक्सन ईवी मैक्स भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जो ज्यादा रेंज देगा। इस कार में रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा फीचर्स भी दिए गए हैं और इसका इंजन परफॉर्मेंस भी ज्यादा अच्छा है। इस कार को यदि कुछ समय तक ड्राइव करेंगे तो शायद हो सकता है कि आप इसे खरीदने का मन भी बना लें।

    चूंकि हम इससे पहले भी नेक्सन इलेक्ट्रिक को ड्राइव कर चुके हैं तो इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में हमने इसके मैक्स वेरिएंट की केवल एक्सक्लूसिव बातों पर ही अपना फोकस रखा है। रेगुलर नेक्सन इलेक्ट्रिक के मुकाबले नई टाटा नेक्सन ईवी मैक्स दिखने में बिल्कुल भी अलग नजर नहीं आती है। यहां तक की कंपनी ने इसमें ‘Max’ नाम की ब्रांडिंग तक नहीं दी है जिससे ये पता लग सके कि ये इसका लॉन्ग रेंज वर्जन है। हालांकि इसमें नए 16 इंच के अलॉय व्हील्स जरूर दिए गए हैं। गौर से देखने पर ईवी मैक्स में आपको रियर डिस्क ब्रेक का फीचर भी नजर आ जाएगा। इसके अलावा नए 'इंटेंसी टील' कलर का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट कलर की चॉइस भी दी गई है। ये सभी कलर कंट्रास्ट कलर रूफ के साथ स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    लुक और फील के मोर्चे पर इसके केबिन में आपको छोटे मोटे बदलाव नजर आएंगे। इसका बेसिक लेआउट तो रेगुलर नेक्सन जैसा ही है जहां 3 लेयर्ड डैशबोर्ड और फ्री फ्लोटिंग टचस्क्रीन दी गई है। टाटा ने इसकी प्लास्टिक ट्रिम पर ट्राय एरो ग्राफिक्स दी है जो पूरे डैशबोर्ड को कवर कर रही है। इसमें लाइट बैज कलर और नए डिजाइन का फ्लोर कंसोल भी दिया गया है। फ्लोर कंसोल को मिले डिजाइन अपडेट के बाद अब यहां आपको कप होल्डर का फीचर नहीं मिलेगा। मगर इसके बजाए कंपनी ने काफी अच्छे लुक वाला इल्यूमिनेटेड ड्राइव मोड सलेक्टर और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक का फीचर दे दिया है।

    इसमें रेगुलर नेक्सन के काजीरंगा एडिशन की तरह कुछ नए फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर, परफोरेटेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री, हवादार फ्रंट सीट्स और क्रूज़ कंट्रोल शामिल हैं। मैक्स वेरिएंट के साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर भी इसमें दे दिया है। सेफ्टी के लिए नई ईवी मैक्स में रियर डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं।

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में एक बड़े बैटरी पैक को सेट करने के लिए कंपनी ने फ्लोर को थोड़ा ऊंचा किया है। ऐसे में आप को इसमें थोड़ी ऊंची सीटिंग पोजिशन मिलेगी। नतीजतन आपको कंफर्टेबल बैठने के लिए ड्राइवर की सीट को भी आगे करवाना पड़ेगा। फ्लोर पैन के भी ऊंचा होने से आपको अपने घुटनों को ऊंचा करके बैठना पड़ता है जिससे आपको अच्छा अंडरथाई सपोर्ट नहीं मिलता है। हालांकि नेक्सन ईवी अपने आप में ही काफी स्पेशियस कार है। तो कुल मिलाकर इन सब बदलावों के बावजूद ऐसा कुछ नहीं है कि जो आपको इस कार को खरीदने से रोके। इसमें रेगुलर मॉडल की तरह 350 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

    इस कार का सबसे बड़ा हाइलाइट अपडेट इसका पावरट्रेन है। इसमें अब 30 प्रतिशत ज्यादा बड़ा बैटरी पैक दे दिया गया है जो 40.5 केडब्ल्यूएच का है। रेगुलर मॉडल में 30 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है। ये नया बैटरी पैक 14 पीएस ज्यादा पावरफुल और 5 एनएम का ज्यादा टॉर्क आउटपुट देता है।

    ये भी बता दें कि एडिशनल पावर मिलने से नेक्सन ईवी मैक्स की ड्राइविंग में कोई दिन रात का अंतर नहीं आ गया है। ये ज्यादा पावर इस कार के बढ़े 100 किलोग्राम अतिरिक्त वजन को ढोने के लिए ही खर्च होगी।

    फैक्ट: बड़ा बैटरी पैक देने से रेगुलर मॉडल के मुकाबले इस नए वेरिएंट का वजन 70 प्रतिशत बढ़ा है!

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 9.1 सेकंड का समय लगता है। स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले ये इस मामले में काफी तेज है। इसकी इले​क्ट्रॉनिकली लिमिटेड टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे है जो स्टैंडर्ड वर्जन से 20 किलोमीटर प्रति घंटे ज्यादा है।

    फैक्ट: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को सिटी मोड पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में उतना ही समय लगता है जितना कि नेक्सन टर्बो पेट्रोल मॉडल को स्पोर्ट मोड पर!

    इसमें नया इको मोड भी दिया गया है जो इसकी रेंज को बढ़ाने में मदद करता है। जानकारी के लिए बता दें कि नेक्सन ईवी मैक्स की सर्टिफाइड रेंज 437 किलोमीटर बताई गई है। टाटा ने रियल वर्ल्ड कंडीशन का हवाला देते हुए बताया है कि इस कार से आप एक दिन में मुंबई से पुणे तक का सफर तय कर सकते हैं और वापस रिटर्न भी हो सकते हैं। तो यानी ये कार सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने में सक्षम है। हमनें जब टाटा नेक्सन ईवी के स्टैंडर्ड मॉडल का रियल वर्ल्ड कंडीशन में टेस्ट किया था तब इसे हम ​फुल चार्ज करने के बाद 250 किलोमीटर तक की दूरी तय कर पाए थे। ऐसे में आप नेक्सन ईवी मैक्स से 270 किलोमीटर से लेकर 320 किलोमीटर तक की रियल वर्ल्ड रेंज की उम्मीद तो कर ही सकते हैं। इस कार से प्रति केडब्ल्यूएच का सही इस्तेमाल करने के लिए नया सलेक्टेबल ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन सिस्टम दिया गया है। इसके लिए आपको बढ़ते क्रम में चार ऑप्शंस: ऑफ, लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 दिए गए हैं। हमें नेक्सन ईवी मैक्स में ड्राइव मोड बेस्ड रियल टाइम रेंज अपडेट और स्वयं द्वारा चुने गए रीजनरेशन लेवल जैसी चीजें ज्यादा पसंद आई। इस छोटी सी ड्राइव के दौरान हमनें इसकी डिस्टेंस टू एंप्टी को तेजी से गिरते हुए देखा जिससे इसकी एक्यूरेसी पर सवाल उठाया जा सकता है।

    दूसरी इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले अपनी सबसे स्ट्रॉन्ग सेटिंग पर भी इसका रीजनरेशन हमें ज्यादा स्ट्रॉन्ग महसूस नहीं हुआ। ये केवल तब ही एक्टिवेट होता है जब आप पूरी तरह से एक्सलरेटर से अपना पांव हटा लेते हैं। लेवल 3 पर तो मैक्स सिंगल पेडल ड्राइविंग के लिए बिल्कुल सक्षम नहीं दिखाई दी जबकि टाटा का दावा कुछ और ही था। इस लेवल पर ये 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ड्राइव हुई। इसके मुकाबले लेवल 1 और लेवल 2 रीजनरेशन थोड़े माइल्ड नजर आए। इसमें अच्छी बात ये है कि पहली बार कोई इलेक्ट्रिक कार चला रहा व्यक्ति भी इनसे फैमिलियर हो जाता है।

    बड़ा बैटरी पैक देने के लिए टाटा ने नेक्सन ईवी मैक्स की ओवरऑल हाइट को भी बढ़ाया है। हालांकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 10 मिलीमीटर से कम हुआ है जो 195 मिलीमीटर रह गया है। ज्यादा वजन और राइड हाइट में बदलाव होने के चलते नेक्सन ईवी मैक्स की राइड क्वालिटी भी इसी के पेट्रोल/डीजल वर्जन जैसी ही महसूस होती है। ये कार भी खराब रास्तों पर से आराम से गुजर सकती है और हाईवे पर इसे स्मूदली दौड़ाया जा सकता है।

    चार्जिंग टाइम

    चूंकि नई नेक्सन ईवी मैक्स में बड़ा बैटरी पैक दिया गया है ऐसे में जाहिर तौर पर इसे चार्ज होने में भी ज्यादा समय लगेगा। इसलिए टाटा ने इस कार को चार्ज करने के लिए 7.2 किलोवॉट का ऑप्शनल चार्जर भी दिया है। इससे ये कार 15 घंटे के बजाए मात्र 6.5 घंटे में चार्ज हो जाएगी। नेक्सन ईवी मैक्स को 50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है जिससे इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में मात्र 56 मिनट लगेंगे।

    हमारी राय में नेक्सन ईवी मैक्स में दो चीजों पर काम किया जा सकता था। पहला तो ये कि नेक्सन ईवी मैक्स के केबिन में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले कंपनी ने जो बदलाव किए हैं उससे इसके स्पेस पर काफी प्रभाव पड़ा है। दूसरा इसमें कंपनी 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स और केबिन क्वालिटी में सुधार करने का काम भी कर सकती थी। हालांकि ये सब बाते इसे खरीदने के निर्णय पर असर नहीं डालती दिखाई देती है।

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर, परफोरेटेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री, हवादार फ्रंट सीट्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें
    • नेक्सन प्राइम से 14 पीएस ज्यादा पावरफुल
    • नेक्सन प्राइम से ज्यादा अच्छी है इसकी एक्सलरेशन पावर

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • नेक्सन प्राइम से अलग दिखाने के लिए नेक्सन ईवी मैक्स की ब्रांडिंग नहीं
    • साइड और कर्टेन एयरबैग की कमी

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 न्यूज़

    • रोड टेस्ट
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू

      जब मैंने शुरुआती रिपोर्ट लिखी थी, तब ओडोमीटर 1,500 किलोमीटर से थोड़ा ही ज़्यादा था।

      तीर्थon जुलाई 17, 2026
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​

      चार हफ़्तों से कुछ ज़्यादा समय में ही यह मेरे साथ 1,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है, ऑफिस आने-जाने, शहर के कामों में मेरा साथ देने और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।

      तीर्थon मई 18, 2026
    • गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!
      गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!

      यह छोटी सी दमदार क्रॉसओवर गाड़ी हमेशा सबसे खराब ट्रैफिक जाम में भी आसानी से अपना रास्ता बना लेती है, और यहां तक ​​कि पुणे-मुंबई की कभी-कभार की यात्रा भी इसके साथ आसान, स्मूद और कंफर्टेबल हो जाती है।

      तीर्थon जनवरी 20, 2026
    • टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी
      टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी

      हाल ही में कारदेखो लॉन्ग टर्म टेस्ट फ्लीट में शामिल हुई पंच शायद आपको तुरंत प्रसन्न ना करे, लेकिन एक खरीदार के नजरिए से देखने पर यह हर तरह से खरी उतरती है।

      cardekhoon जनवरी 06, 2026
    • टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ
      टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ

      लगभग 2,000 किलोमीटर चलने के बाद, यह छोटी टाटा कार अब उस भरोसेमंद दोस्त जैसी लगने लगी है जो कभी देर नहीं करती और शायद ही कभी शिकायत करती है।

      तीर्थon अक्टूबर 24, 2025

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड63 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (63)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (11)
    • कंफर्ट (28)
    • माइलेज (2)
    • इंजन (2)
    • इंटीरियर (8)
    • स्पेस (3)
    • कीमत (10)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • i
      ishwarya के on मार्च 04, 2025
      5
      Luxurious Car, Feel Comfortable And Got Great Vibe
      Tata Nexon Luxurious car you can feel the vibe. Tata battery super powerful and less maintenance. Charging will complete within 30min. we can do charging in home as well. Safty wise tata given 5 star.
      और देखें
      4
    • n
      nidhi on सितंबर 29, 2023
      4
      Maximize Electric Thrills With Nexon EV Max
      The model's offer has fully won my estimation. I am attracted to this model because of all the great features it has. With a seat on authority and sustainability, the Tata Nexon EV Max elevates electric driving. It promotes environmental responsibility while furnishing a thrilling driving experience. This model's capability to supply has made a continuing sequel on me thanks to its potent interpretation and slice-bite features. The Nexon EV Max is a favourite among those appearing for an exhilarating lift since it impeccably represents a rush and knowledge.
      और देखें
      8
    • a
      angshuman on सितंबर 26, 2023
      4
      Electric Car The Future Of India
      Nowadays all people prefer Electric Car because Electric Vehicle is the future of India. Tata also runs on this principle and launched their amazing electric car TATA NEXON EV MAX. Nexon EV Max provides us with powerful motors with smooth Acceleration. Tata Nexon EV Max is very easy to drive for early drivers because the transmission Type of the car is Automatic. The range of the car is 465km/ full charge. If your budget is between 15 to 20 lakhs and you want to go with the electric car then this Tata car is perfect for you.
      और देखें
      6
    • m
      mary on सितंबर 22, 2023
      4.2
      Electrifying The Future
      The Tata Nexon EV Max transforms urban tour with its eco friendly stance. Its glossy design and advanced functions mirror a commitment to sustainability. With its electric powered powertrain, it offers emission loose driving and wonderful performance. The indoors blends top class materials with current era, making sure a snug and related power. As a top notch variant in the electric powered SUV range, the Nexon EV Max underscores Tata's innovation inside the EV realm. As an proprietor, I'm thrilled to make a contribution to a greener future whilst relishing the ease and thrill of the Nexon EV Max on each journey.
      और देखें
      3
    • हसन on सितंबर 18, 2023
      4.2
      Tata Nexon EV Max Electric Future
      The Tata Nexon EV Max is a glimpse into the electric future. It combines the popular Nexon design with an electric powertrain. The cabin is well-appointed, and the ride is quiet and smooth. The electric motor provides instant torque for quick acceleration. The range is decent for daily commuting, and charging is convenient. The only downside is the limited charging infrastructure. If you're ready to embrace the electric revolution with style and practicality, the Nexon EV Max is a solid choice.
      और देखें
    • सभी नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 रिव्यूज देखें

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 की रेंज 437 - 453 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक437 - 453 किमी के बीच

    सवाल और जवाब

    Devyanisharma asked on 11 Sep 2023
    Q ) What is the price of the Tata Nexon EV Max in Jaipur?
    By CarDekho Experts on 11 Sep 2023

    A ) The Tata Nexon EV Max is priced from ₹ 16.49 - 19.54 Lakh (Ex-showroom Price in ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 18 Apr 2023
    Q ) What are the safety features of the Tata Nexon EV Max?
    By CarDekho Experts on 18 Apr 2023

    A ) On the safety front, it gets all-wheel disc brakes, hill hold control, hill desc...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 11 Apr 2023
    Q ) What are the offers available in Tata Nexon EV Max?
    By CarDekho Experts on 11 Apr 2023

    A ) Offers and discounts are provided by the brand or the dealership and may vary de...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Johnson asked on 11 Apr 2023
    Q ) Which is better, Tata Nexon EV Max or Mahindra XUV 400 EV?
    By CarDekho Experts on 11 Apr 2023

    A ) Both vehicles are great in their own forte. Tata Nexon EV Max comes with stronge...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Ankit asked on 2 Apr 2023
    Q ) What about the battery warranty?
    By CarDekho Experts on 2 Apr 2023

    A ) For this, we'd suggest you please visit the nearest authorized service cente...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग टाटा कारें

    • अपकमिंग
    सितंबर ऑफर देखें

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 2022-2023 लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स के रेगुलर टॉप वेरिएंट को नया फीचर अपग्रेड मिला है।

    प्राइस: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स की कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 19.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    वेरिएंट: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स तीन वेरिएंट एक्सएम, एक्सजेड प्लस और एक्सजेड प्लस लक्स में उपलब्ध है। यह गाड़ी डार्क एडिशन में भी आती है जो इसके टॉप वेरिएंट एक्सजेड प्लस के साथ मिलता है।

    सीटिंग केपेसिटी: यह एक 5-सीटर कार है जिसमें पांच पैसेंजर बैठ सकते हैं।

    बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर व रेंज: नेक्सन ईवी मैक्स में 40.5 किलोवाट आवर का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज अब 453 किलोमीटर है।

    चार्जिंग: इस गाड़ी के साथ दो चार्जिंग ऑप्शंस: 3.3 किलोवॉट और 7.2 किलोवॉट दिए गए हैं जिसके जरिये इसे चार्ज होने में क्रमशः 15 घंटे और 6 घंटे का समय लगता है। इसे 50 किलोवॉट के फास्ट चार्जर से 56 मिनट से कम समय में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

    फीचर: यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, एयर प्यूरीफायर और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसके अलावा इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और क्रूज़ कंट्रोल, इल्यूमिनेटेड ड्राइव मोड सिलेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक फीचर भी दिए गए हैं।

    सेफ्टी फीचर: पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रोल ओवर मिटिगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    कंपेरिजन: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है