• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में ये कदम उठाएगी वोल्वो, 5 लाख से 10 लाख रूपए तक सस्ती हो जाएंगी कारें

    एक्ससी90, भारत में एसेंबल होने वाली पहली वोल्वो कार होगी

    अकस
    अकस
    Published On मई 18, 2017 17:19 ist
    info icon
    published onMay 18, 2017 17:19 IST
    last updated onMay 18, 2017 17:19 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    सुरक्षित कारें बनाने के लिए मशहूर वोल्वो कार कंपनी की भारत में भी अच्छी पहचान है, यहां वोल्वो कारों को सीधे इंपोर्ट करके बेचा जाता है, जिस वजह से ये दूसरी कंपनियों की लग्ज़री कारों के मुकाबले महंगी होती हैं। कंपनी ने घोषाणा की है कि इसी साल से कंपनी अपनी कारों की भारत में ही एसेंबलिंग शुरू करेगी, जिससे इनकी कीमतें करीब 5 लाख से 10 लाख रूपए कम होंगी।

    वोल्वो कारों को बेंगलुरू स्थित कंपनी के प्लांट में एसेंबल किया जाएगा, शुरूआत में वोल्वो के एसपीए मॉड्यूलर व्हीकल आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर बनी कारों को एसेंबल किया जाएगा, भारत में एसेंबल होने वाली पहली वोल्वो कार एक्ससी90 होगी, इसके बाद एस90 को यहां एसंबेल किया जा सकता है। ये दोनों ही कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं।

    वोल्वो एक्ससी90 (डीज़ल/बेस वेरिएंट) की शुरुआती कीमत 71.97 लाख रूपए है, जो 1.28 करोड़ रूपए (प्लग-इन-हाइब्रिड मॉडल) तक जाती है।

    वोल्वो के अलावा यहां फिलहाल मर्सिडीज-बेंज, जगुआर, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसे दूसरी लग्ज़री कार कंपनियां भी अपनी कारों को एसेंबल करके बेच रही हैं, ऐसे में वोल्वो के लिए स्थानीय स्तर पर कारों को एसेंबल करके बेचना काफी फायदेमंद रहेगा।

    भारत के लग्ज़री सेगमेंट में फिलहाल वोल्वो का हिस्सा पांच फीसदी है, पिछले दो सालों में कंपनी की बिक्री में 32 फीसदी का इज़ाफा हुआ है। भारत में वोल्वो की 16 डीलरशिप हैं, जल्द ही लखनऊ और पुणे में भी नई डीलरशिप खोली जानी हैं।

    यह भी पढें : वोल्वो ने उठाया बड़ा कदम, नहीं बनाएगी नए डीज़ल इंजन

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है