• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ‘विटारा ब्रेज़ा’ के नाम से आएगी मारूति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, ऑटो एक्सपो में होगी शो-केस

    मारूति सुजु़की ने अपनी आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के नाम की घोषणा कर दी है। इसे ‘विटारा ब्रेज़ा’ नाम दिया गया है। ‘विटारा ब्रेज़ा’ को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा। ऑटो एक्सपो के कुछ हफ्तों बाद ही इसे लॉन्च भी कर दिया जाएगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 08, 2016 20:08 ist
    info icon
    published onJan 08, 2016 20:05 IST
    last updated onJan 08, 2016 20:08 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    ‘विटारा ब्रेज़ा’ की टीज़र इमेज भी जारी की गई है। कार के एक्सटीरियर पर एक नज़र डालें तो ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, स्कवायर व्हील आर्च और पूरा लुक इस कार को खास बनाते हैं। कार का बोनट थोड़ा सपाट है। कार में बाई-जेनन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और शार्प डिज़ायन के टेललैंप्स दिए गए हैं। वहीं फ्रंट ग्रिल में एस क्रॉस जैसी ही क्रोम फिनिशिंग दी गई है।

    इमेज सोर्स: इंडियनआॅटोब्लाॅग

    केबिन के अंदर की बात करें तो जैसा कि पहले स्पाई शाॅट्स में दिखाया गया था, इसमें 7-इंच स्मार्ट-प्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कार प्ले फीचर आने की उम्मीद है। स्टीयरिंग व्हील बलेनो/स्विफ्ट/सियाज़ जैसा हो सकता है। इसमें एस-क्रॉस की तरह क्रूज़ कंट्रोल भी दिया जा सकता है।
    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ‘विटारा ब्रेज़ा’ को दो पेट्रोल व एक डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है। पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर व 1.4-लीटर के इंजन और डीज़ल में 1.3-लीटर डीडीआईएस इंजन दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। ‘विटारा ब्रेज़ा’ को मारूति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए ही बेचा जाएगा। वैसे तो कंपनी ने इसकी कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिन्द्रा टीयूवी-300 से मिलने वाली टक्कर को देखते हुए माना जा रहा है कि मारूति इसे काफी प्रतिस्पर्धी दाम पर बाज़ार में उतारेगी।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Maruti Suzuki XA Alpha पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है