• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस इंटीरियर पैकेज से और भी आलीशान नज़र आएगा टोयोटा फॉर्च्यूनर का केबिन

    बता दें कि टोयोटा फॉर्च्यूनर की प्राइस 28.18 लाख रुपये से लेकर 33.95 लाख रुपये  के बीच है जो बीएस6 पेट्रोल और डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। 

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 19, 2020 14:15 ist
    info icon
    published onApr 19, 2020 14:15 IST
    last updated onApr 19, 2020 14:15 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) भारत की टॉप सेलिंग फुल साइज़ एसयूवी में से एक है। इस 7-सीटर प्रीमियम कार में आलीशान अपहोल्स्ट्री और बहुत सारे कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसकी लोकप्रियता ने डीसी2 को इस बार कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया है। इस कंपनी को पहले डीसी डिज़ाइन के नाम से जाना जाता था, जो इसके इंटीरियर के लिए कई अपग्रेड पैकेज बनाती है।

    हाल ही में फेसबुक पोस्ट के ज़रिए डीसी2 (DC-2) ने डीसी फर्स्ट नाम से फॉर्च्यूनर के लिए नए केबिन डिज़ाइन आइडिया को शेयर किया है। इसमें फ्रंट पैसेंजर सीट को हटाकर फर्स्ट क्लास केबिन एक्सपीरियंस देने की कोशिश की गई है। ड्राइवर की सीट को बाकी हिस्सों से लगभग अलग रखा गया है। इससे काफ सपोर्ट और फुटरेस्ट की मदद से पावर्ड मिडिल सीट पूरी तरह रिक्लाइन हो जाएगी। ड्राइव सीट के पीछे वाले एरिया में कर्वी स्ट्रक्चर बनाया गया है जहां फोल्ड आउट टीवी, फोल्ड आउट टेबल, कप होल्डर, सिगरेट लाइटर के साथ एशट्रे और यूएसबी ऑक्स इनपुट दिए गए हैं। तस्वीर में दिखाए गए कर्वी टेबल जैसे सेक्शन में छोटा टैबलेट डिवाइस भी दिया गया है और मेन स्क्रीन फोल्ड आउट टीवी में ही है। 

    यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक एम्बेसडर को मिला नया लुक, क्या वापस आ रही है ये कार?

    ड्राइवर साइड के ठीक पीछे मौजूद मिडिल रो सीट में अलग से एंटरटेनमेंट सेटअप दिया गया है। यहां 10 इंच की स्क्रीन, यूएसबी ऑक्स पोर्ट के साथ बिल्ट इन कप होल्डर्स और उसके नीचे मैग्जीन होल्डर दिया गया है। इसमें नॉर्मल थर्ड-रो सीटें दी गई हैं मगर इस डीसी2 इंटीरियर पैकेज से मैचिंग के लिए अपहोल्स्ट्री के मैटिरियल और कलर मैचिंग के ही रखे गए हैं। 

    इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर में डीसी2 के इंटीरियर पैकेज के तहत शामिल किए गए फीचर्स में आई-लाउंज (i-Lounge) और एम-स्टाइल (M-Style) भी शामिल है जिससे कस्टमर ज्यादा रिच केबिन एक्सपीरियंस के लिए प्रीमियम से पर्सनलाइज्ड लग्जरी पर अपग्रेड कर सकते हैं। इसमें आगे वाली दोनों सीटों के बीच में एंटरटेनमेंट यूनिट को फिट किया गया है। आई लाउंज में व्हाइट अपहोल्स्ट्री दी गई है जबकि क्लब-एम में रेड ब्राउन कलर की अपहोल्स्ट्री दी गई है। 

    डीसी2 इंटीरियर पैकेज की प्राइस कस्टमर की इन्कवायरी पर बेस्ड है कि उन्हें इस पैकेज में क्या क्या फीचर्स चाहिए।

    यह भी पढ़ें: आपको कोरोना से बचाएगा एमजी हेक्टर और जेडएस ईवी में मिलने जा रहा ये खास फीचर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    2 कमेंट्स
    1
    H
    henry hartmann
    May 18, 2020, 8:56:36 AM

    no wonder why it is in the top Toyota SUVs in the Philippines lah!

      जवाब
      Write a Reply
      1
      I
      ibu ibu
      Apr 27, 2020, 2:18:52 AM

      AWESOME: This is super sweet, Cool!

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है