• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एक्ससी60 को इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश करेगी ये लग्जरी कारमेकर

    स्वीडन की कंपनी वोल्वो ने 2025 ​तक अपने आधे लाइनअप का इलेक्ट्रिफिकेशन करने का लक्षय रखा है। वहीं 2030 तक कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में केवल इलेक्ट्रिक कारें ही होंगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 22, 2021 17:23 ist
    info icon
    published onJun 22, 2021 17:23 IST
    last updated onJun 22, 2021 17:23 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    दुनिया की जानी मानी लग्जरी कारमेकर वोल्वो ने स्वीडिश बैट्री कंपनी नॉर्थवोल्ट के साथ 50:50 की पार्टनरशिप के तहत वोल्वो और पोलस्टार की कारों में सस्टेनेबल बैट्री देने के लिए हाथ मिलाया है। इस जॉइन्ट वेंचर के तहत तैयार होने वाली पहली कार वोल्वो एक्ससी60 इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। 

    इस जॉइन्ट वेंचर के तहत स्वीडन में एक रिचर्स एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा जहां दोनों कंपनियां बैट्रियां तैयार करने के लिए अपने अपने अनुभवों को आपस में शेयर करेंगी। इस फैक्ट्री की शुरूआत 2022 तक कर दी जाएगी। वहीं 2026 तक कंपनी यूरोप में एक बैट्री मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी शुरू करने पर विचार कर रही है जहां हर साल 50 जीडब्ल्यूएच बैट्रियां तैयार करने का लक्षय रखा गया है। इसी दौरान वोल्वो की ओर से 2024 तक नॉर्थवोल्ट कंपनी से बैट्रिया सोर्स की जाएगी। 

    बैट्रियां विकसित करने से वोल्वो की ओर से तैयार की जाने वाली फ्यूचर इलेक्ट्रिक कारों के काम को रफ्तार मिलेगी।  

    जैसा कि हमनें आपको पहले भी बताया वोल्वो की पहली इलेक्ट्रिक कार एक्ससी60 एसयूवी होगी और 2009 में लॉन्च हुई ये एसयूवी इंटरनेशनल मार्केट में काफी पॉपुलर भी है जिसे 2017 में जनरेशन अपडेट दिया गया था। एक महीने पहले ही वोल्वो एक्ससी60 के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया गया है और हमारा मानना है कि वोल्वो एक्ससी60 का ये आखिरी आईसी इंजन वर्जन है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी60 2012-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on वोल्वो एक्ससी60 2012-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है