• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 एएक्स7 स्मार्ट वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च, फीचर्स हुए लीक

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की कुछ नई जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है जिनके अनुसार जल्द ही कंपनी इसका नया एएक्स7 स्मार्ट (एस) वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। इसे एएक्स7 एल वेरिएंट से नीचे पोजिशन किया जाएगा और इसमें कुछ फीचर्स की कटौती भी होगी। इस वेरिएंट की चॉइस उन ग्राहकों को दी जाएगी जो इसके टॉप मॉडल एएक्स7 एल को बुक करा चुके हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 03, 2021 16:49 ist
    info icon
    published onDec 03, 2021 16:47 IST
    last updated onDec 03, 2021 16:49 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    • नया एएक्स7 एस वेरिएंट एएक्स7 एल से 80,000 रुपये तक सस्ता हो सकता है।
    • इसमें एडीएएस, नी एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, स्मार्ट डोर हैंडल और वायलेस चार्जर नहीं मिलेंगे जो एएक्स7 एल में दिए गए हैं। 
    • इस वेरिएंट में ड्यूल 10.25 इंच डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हाई-बीम असिस्ट जैसे फीचर दिए जाएंगे।
    • इसमें 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग और सोनी 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर दिए जाएंगे जिनका एएक्स7 में अभाव है।
    • रेगुलर वाले 200पीएस 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 155पीएस/185पीएस 2.2 लीटर डीजल इंजन की चॉइस इसमें मिलेगी।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की कुछ नई जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है जिनके अनुसार जल्द ही कंपनी इसका नया एएक्स7 स्मार्ट (एस) वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। इसे एएक्स7 एल वेरिएंट से नीचे पोजिशन किया जाएगा और इसमें कुछ फीचर्स की कटौती भी होगी। इस वेरिएंट की चॉइस उन ग्राहकों को दी जाएगी जो इसके टॉप मॉडल एएक्स7 एल को बुक करा चुके हैं।

    लीक हुई जानकारी के अनुसार नए एएक्स7 एस में एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम), ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, नी एयरबैग, ड्राइव मोड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस चार्जर, स्मार्ट डोर हैंडल, टेलिस्कॉपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट और ड्राइवर ड्रोसीनेस डिटेक्शन जैसे फीचर का अभाव रहेगा जो इसके टॉप मॉडल एएक्स7 एल में दिए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके टॉप मॉडल में दिए गए एडीएएस पैकेज में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, पायलट असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लैन-कीप असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं।

    एएक्स7 एस में ड्यूल 10.25 इंच स्क्रीन (एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले), कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, छह एयरबैग, हाई-बीम असिस्ट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मैमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप्स व वाइपर्स, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे।

    इसकी ऑफिशियल डिटेल तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन हमारा मानना है कि कंपनी इसमें सोनी 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटरिंग जैसे फीचर जरूर दे सकती है जिनका एएक्स7 वेरिएंट में अभाव है।

    इस समय ज्यादा इसकी डिमांड और सेमीकंडक्टर की कमी के चलते महिंद्रा एक्सयूवी700 पर सात महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अगर आप एएक्स7 एल के बजाय एएक्स7 एस वेरिएंट को चुनते हैं तो हो सकता है कि आपको इसकी डिलीवरी थोड़ी जल्दी मिल जाए। इस वेरिएंट की जल्दी डिलीवरी मिलने की वजह ये है कि इसमें फीचर्स कटौती के चलते कम चिप और सेमीकंडक्टर की जरूरत रहेगी जिससे इसका प्रोडक्शन तेजी से हो सकेगा। यह नया वेरिएंट एएक्स7 एल से करीब 80,000 रुपये तक सस्ता हो सकता है।

    यहां देखिए इनका प्राइस कंपेरिजनः

    एक्सयूवी700 एएक्स7 एल प्राइस

    एक्सयूवी700 एएक्स7 एस प्राइस (संभावित)

    एक्सयूवी700 एएक्स7 प्राइस

    एएक्स7 एल डीजल-एमटी : 20.29 लाख रुपये

    एएक्स7 एस डीजल-एमटी : 19.49 लाख रुपये*

    एएक्स7 डीजल-एमटी : 18.59 लाख रुपये

    एएक्स7 एल पेट्रोल-एटी : 21.29 लाख रुपये

    एएक्स7 एस पेट्रोल-एटी : 20.49 लाख रुपये

    एएक्स7 पेट्रोल-एटी : 19.59 लाख रुपये

    एएक्स7 एल डीजल-एटी : 21.88 लाख रुपये

    एएक्स7 एस डीजल-एटी : 21.08 लाख रुपये 

    एएक्स7 डीजल-एटी : 20.19 लाख रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    अब देखना ये है कि कंपनी इस नए वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन देती है या नहीं। यह इसके टॉप मॉडल एएक्स7 लग्जरी वेरिएंट में ऑप्शनल मिलता है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी700 में मिलते हैं ये 10 खास फीचर्स जो आपको एमजी एस्टर में नहीं आएंगे नज़र

    वर्तमान में महिंद्रा एक्सयूवी700 की प्राइस 12.49 लाख से 22.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का कंपेरिजन हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस, किया केरेंस और टाटा सफारी से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है