• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी 2017 में लॉन्च हो सकती है फेसलिफ्ट टाटा जेनन

    टाटा के लाइफस्टाइल पिकअप जेनन को लम्बे अरसे से बदलाव की दरकार है। सूत्रों से पता चला है कि टाटा जल्द ही इसका नया अवतार पेश करने वाली है। चर्चाएं हैं फेसलिफ्ट जेनन को जनवरी 2017 में लॉन्च किया जाएगा।

    tdk
    tdk
    Published On नवंबर 16, 2016 13:23 ist
    info icon
    published onNov 16, 2016 13:23 IST
    last updated onNov 16, 2016 13:23 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा के लाइफस्टाइल पिकअप जेनन को लम्बे अरसे से बदलाव की दरकार है। सूत्रों से पता चला है कि टाटा जल्द ही इसका नया अवतार पेश करने वाली है। चर्चाएं हैं फेसलिफ्ट जेनन को जनवरी 2017 में लॉन्च किया जाएगा। शुरूआत में इसे सिंगल-केबिन वेरिएंट में उतारा जा सकता है, इसकी कीमत 8 लाख रूपए के आसपास रहने की संभावना है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस और महिन्द्रा स्कॉर्पियो गेटवे फेसलिफ्ट से होगा।

    टाटा की जेनन फेसलिफ्ट को कुछ समय पहले ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। उस दौरान इसके डिजायन में ज्यादा बदलाव नज़र नहीं आए थे। संभावना है अहम बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलेगा। अटकलें हैं कि नई जेनन में मौजूदा वर्जन वाला 2.2 लीटर का डीज़ल इंजन कुछ बदलाव के साथ मिलेगा। नई ज़ेनन की ताकत 156 पीएस और टॉर्क 400 एनएम हो सकता है। चर्चाएं यह भी हैं कि इसमें टाटा हैक्सा की तरह 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    डिजायन में बदलाव की बात करें तो इसके आगे की तरफ नई ग्रिल के साथ सिंगल, बॉडी-कलर स्लेट और नया बम्पर दिया जा सकता है।

    मौजूदा ज़ेनन की बात करें तो डबल केबिन 4X2 मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 9.96 लाख रूपए है और डबल केबिन 4X4 के दाम 11 लाख रूपए हैं।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    टाटा जेनन एक्सटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है