जल्द भारत से निर्यात होंगी स्कोडा की कारें
फॉक्सवेगन ग्रुप भारत में अपने संयुक्त मार्केट शेयर को बढ़ाने की योजना बना रहा है
- Write a कमेंट

फॉक्सवेगन ग्रुप 2025 तक भारत में अपने संयुक्त मार्केट शेयर को पांच प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी ने भारत में बनी कारों को एक्सपोर्ट करने की भी योजना बनाई है।

फॉक्सवेगन ग्रुप ने घोषणा की थी कि उसकी सहायक कंपनी स्कोडा जल्द ही यहां एमक्यूबी ए0-प्लेटफार्म बनी कारें तैयार करेगी। इस प्लेटफार्म पर सबसे पहले स्काला को तैयार किया जाएगा। स्कोडा स्काला को 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। स्कोडा ने हाल ही में स्काला के केबिन के स्केच भी जारी किए थे। इसे 6 दिसंबर 2018 को दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। कंपनी औरंगाबाद (महाराष्ट्र) प्लांट में बनी एमक्यूबी कारों को विदेशों में एक्सपोर्ट करेगी।
फॉक्सवेगन की जल्द लॉन्च होने वाली टी-क्रॉस एसयूवी को भी एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसे 2020 के अंत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। टी-क्रॉस एसयूवी को भी भारत से अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।
भारत में फॉक्सवेगन कारों के उत्पादन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इनकी कीमतें पहले से किफायती होंगी, इससे कंपनी मार्केट में अपनी पकड़ ज्यादा मजबूत कर पाएगी।
यह भी पढें : अप्रैल 2019 तक आएगी महिन्द्रा की ये शानदार कार














