• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होण्डा अमेज़ : होण्डा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

    जापान की अग्रणी वाहन निर्माता कम्पनी होण्डा ने सितम्बर, 2015 का अपने सेल्स फिगर (बिक्री आंकड़े) जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी की पिछले महिने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब होण्डा अमेज़ को गया है। सितम्बर में होण्डा अमेज़ की 6,577 यूनिट बेची गई है जिसने होण्डा सिटी, जैज़ और मोबिलियो को पीछे छोड़ा है। 

    मनीष
    मनीष
    published on अक्टूबर 09, 2015 17:11 ist
    info icon
    published onOct 09, 2015 17:11 IST
    last updated onOct 09, 2015 17:11 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    जापान की अग्रणी वाहन निर्माता कम्पनी होण्डा ने सितम्बर, 2015 का अपने सेल्स फिगर (बिक्री आंकड़े) जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी की पिछले महिने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब होण्डा अमेज़ को गया है। सितम्बर में होण्डा अमेज़ की 6,577 यूनिट बेची गई है जिसने होण्डा सिटी, जैज़ और मोबिलियो को पीछे छोड़ा है।

     

    होण्डा ने सितम्बर में होण्डा सिटी : 5,702 यूनिट, जैज़ : 4,762, ब्रियो : 759, मोबिलियो : 643 और सीआर-वी : 66 यूनिट कारें बेची हैं। वहीं बात करें अगस्त, 2015 की तो यह खिताब होण्डा जैज़ को दिया गया था। आपको बता दें कि देश में मारूति सुजु़की, हुडंई और टाटा के बाद होण्डा चौथी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। 

    अधिक पढ़ें : होण्डा जैज़ - होण्डा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार (अगस्त रिपोर्ट)

    कम्पनी के कुल बिक्री आंकड़ों पर एक नजर डालें तो सितम्बर, 2015 में होण्डा ने कुल 19,291 कारें बेची हैं जिसमें एक्सपोर्ट सेल्स भी शामिल है। वहीं तुलना करें पिछले साल से तो कंपनी ने पिछले साल सितम्बर, 2014 में कुल 15,395 यूनिट कारें बेची थी। इस आंकड़ों के अनुसार कंपनी की कुल बिक्री में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

    अधिक पढ़ें : होण्डा इण्डिया ने खराबी के चलते फिर से वापस मंगवाई 2.23 लाख कारें, जांचे अपना माॅडल

    भारतीय बाजार में होण्डा की उपस्थिति की बात करें तो देश में होण्डा ने सितम्बर, 2015 में कुल 18,509 यूनिट कारें बेची है, जो पिछले साल सितम्बर, 2014 की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक हैं। दूसरी ओर, पिछले साल सितम्बर, 2014 में बेचे गए 380 यूनिट के मुकाबले सितम्बर, 2015 में 782 यूनिट कारें बेची गई हैं, जो 106 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज कराती है। 

    अधिक पढ़ें : होण्डा ने अनविल्ड किया 2016-अकाॅर्ड का फेसलिफ्ट वर्जन

    जानें : होण्डा अमेज की कीमत

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है