• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च हो रही है शानदार रोल्स रॉयस डॉन

    लग्ज़री कारों की बादशाह मानी जाने वाली रोल्स रॉयस 24 जून यानि कल भारत में अपनी खास पेशकश डॉन को लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत चार करोड़ रूपए के आस-पास रहेगी। 

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on जून 23, 2016 17:05 ist
    info icon
    published onJun 23, 2016 17:04 IST
    last updated onJun 23, 2016 17:05 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    लग्ज़री कारों की बादशाह मानी जाने वाली रोल्स रॉयस 24 जून यानि कल भारत में अपनी खास पेशकश डॉन को लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत चार करोड़ रूपए के आस-पास रहेगी। डॉन, कन्वर्टेबल यानी सॉफ्ट टॉप (जिसकी छत को खोला जा सके) लग्जरी कार है। हाल ही में कंपनी ने भारत में इसके एक मॉडल को इंपोर्ट भी किया था। तभी से कयास लग रहे थे कि जल्द ही इसे यहां लॉन्च किया जा सकता है।

    बाकी रोल्स रॉयस की तरह डॉन भी ऑर्डर पर तैयार होकर आएगी। हर डॉन दूसरी डॉन से अलग होगी। रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉपहैड कूपे के बाद डॉन दूसरी कार है जो कन्वर्टेबल या सॉफ्ट टॉप में मौजूद है। रोल्स रॉयस कारों की सबसे बड़ी खासियत है शांत केबिन। कंपनी का दावा है कि फैब्रिक से बनी रूफ को बंद करने के बाद इसके अंदर बिल्कुल भी शोर नहीं आएगा। कन्वर्टेबल कारों में यह सबसे शांत कार है।

    डॉन की फैब्रिक रूफ को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला जा सकता है। इसे खुलने-बंद होने में 22 सेकंड लगते हैं। कंपनी ने इस कार की रूफ को ‘कासकैडिंग वॉटरफॉल’ डिजायन में बनाया है, जिससे यह कार की डिजायन के साथ अच्छी तरह घुल मिल जाती है। कार की बॉडी को मिडनाइट सफायर ब्लू कलर दिया गया है और इंटीरियर में औरेंज शेड का इस्तेमाल हुआ है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डॉन में 6.6 लीटर का वी-12 इंजन लगा है। जो 570 पीएस की पावर और 780 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। यह इंजन 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.9 सेकंड में पा लेती है।

    डॉन को रोल्स रॉयस ने पिछले साल सितंबर में दुनिया के सामने पेश किया था। यह सुपर लग्ज़री कार अब तक की रोल्स रॉयस कारों में सबसे अलग है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    रोल्स-रॉयस डॉन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है