• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रोल्स रॉयस डॉन लॉन्च, कीमत 6.25 करोड़ रूपए

    लग्ज़री कारों की बादशाह मानी जाने वाली रोल्स रॉयस ने आज भारत में अपनी खास पेशकश डॉन को लॉन्च कर दिया है। कार की शुरूआती कीमत 6.25 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on जून 24, 2016 13:30 ist
    info icon
    published onJun 24, 2016 11:58 IST
    last updated onJun 24, 2016 13:30 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय सुपर लग्ज़री कार फैंस और लग्ज़री कारों की बादशाह रोल्स रॉयस के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही खास है। वजह है इसकी कन्वर्टेबल कार डॉन, जिसे आज भारत में लॉन्च किया गया है। कार की शुरूआती कीमत 6.25 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है।

    बाकी रोल्स रॉयस की तरह डॉन भी ऑर्डर पर तैयार होकर आएगी। हर डॉन दूसरी डॉन से अलग होगी। रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉपहैड कूपे के बाद डॉन दूसरी कार है जो कन्वर्टेबल या सॉफ्ट टॉप में मौजूद है। रोल्स रॉयस कारों की सबसे बड़ी खासियत है शांत केबिन। कंपनी का दावा है कि फैब्रिक से बनी रूफ को बंद करने के बाद इसके अंदर बिल्कुल भी शोर नहीं आएगा। कन्वर्टेबल कारों में यह सबसे शांत कार है।

    डॉन की फैब्रिक रूफ को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला जा सकता है। इसे खुलने-बंद होने में 22 सेकंड लगते हैं। कार की बॉडी को मिडनाइट सफायर ब्लू कलर दिया गया है और इंटीरियर में औरेंज शेड का इस्तेमाल हुआ है। इसका इंटीरियर काफी स्मूद है। यहां उच्च क्वालिटी की लकड़ी, लैदर और एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। केबिन को कई तरह से कस्टमाइज़ किया जा सकता है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डॉन में 6.6 लीटर का वी-12 इंजन लगा है। जो 570 पीएस की पावर और 780 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। यह इंजन 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.9 सेकंड में पा लेती है।

    डॉन को रोल्स रॉयस ने पिछले साल सितंबर में दुनिया के सामने पेश किया था। यह सुपर लग्ज़री कार अब तक आई बाकी रोल्स रॉयस कारों में सबसे अलग है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    रोल्स-रॉयस डॉन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है