English | हिंदी
रेनो कैप्चर के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये
रेनो कैप्चर में डस्टर वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं
38 Views
- Write a कमेंट
रेनो ने अपनी प्रीमियम एसयूवी कैप्चर को भारत में लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 9.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इस में रेनो डस्टर वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा।
रेनो कैप्चर को कंपनी प्रीमियम एसयूवी के तौर पर प्रोटेक्ट करती आई है, लिहाजा इस में डस्टर की तुलना में कई अच्छे फीचर दिए गए हैं। रेनो कैप्चर के किस वेरिएंट में कौन से फीचर मिलेंगे, ये जानेंगे यहां...
रेनो कैप्चर आरएक्सई
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पोलन फिल्टर के साथ
- रियर एसी वेंट
- इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बाहरी शीशे
- ऑल पावर विंडो
- पुश बटन स्टार्ट
- रियर वाइपर और वाशर
- रिमोट सेंट्रल लॉकिंग कार्ड
- ड्राइवर आर्मरेस्ट और रियर आर्मरेस्ट, कप होल्डर के साथ
- आगे की तरफ 12 वॉट का पावर सॉकेट
- इंफिनिटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- ड्राइवर साइड ऑटो अप/डाउन विंडो, एंटी-पिंच फीचर के साथ
- 2-डिन ऑडियो सिस्टम, एमपी3, एफएम, एएम, ब्लूटूथ, यूएसबी और ऑक्स-इन कनेक्टिविटी के साथ
- फ्रंट और रियर स्पीकर्स
- प्रोजेक्टर एलईडी हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलइडी लाइटों के साथ
- ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग
- 16 इंच के स्टील व्हील (डीज़ल वेरिएंट में 17 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।)
- हाइट एडजस्टेबल सीट बेल्ट
- इंपेक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक
- आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर
रेनो कैप्चर आरएक्सएल
- क्रूज़ कंट्रोल, स्पीड लिमिटर के साथ
- ईको-ड्राइविंग मोड
- 7-इंच यूएलसी 3.0 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, एमपी3, यूएसबी, ऑक्स-इन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ
- फ्रंट और रियर स्पीकर के साथ 2 ट्विटर्स
- 16 इंच के गेमस्टोन अलॉय व्हील
- क्रोम साइड क्लेडिंग और एग्जॉस्ट टिप्स
- रियर पार्किंग सेंसर
रेनो कैप्चर आरएक्सटी
- कूल्ड ग्लोवबॉक्स, इलुमिनेशन के साथ
- फ्रंट सीट बेक पॉकेट
- लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील
- पावर फोल्डेबल बाहरी शीशे
- एलईडी केबिन लैंप्स
- 7.0 इंच टचस्क्रीन, नेविगेशन के साथ
- प्रोजेक्टर लैंप्स, क्रोम बैज़ल के साथ
- फोलो-मी-होम हैडलैंप्स
- 17 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील (केवल पेट्रोल वेरिएंट में)
- एलईडी फॉग लैंप्स
- स्मार्ट एक्सेस कार्ड
- रियर पार्किंग कैमरा, गाइडलाइन के साथ
- ऑटो हैडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर के साथ
रेनो कैप्चर प्लेटिन
- स्पार्कल फुल एलईडी हैडलैंप्स

- फ्लोटिंग इंडिकेटर्स
- व्हाइट डोर पैड्स, गोल्ड स्टिचिंग के साथ

- लैदर वाला गियर नोब
- स्टीयरिंग व्हील और फेंडर पर प्लेटिन बैजिंग
- साइड एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
- हिल स्टार्ट असिस्ट
कद-काठी
- लंबाई: 4329 एमएम
- चौड़ाई: 1813 एमएम
- ऊंचाई: 1619 एमएम
- व्हीलबेस: 2673 एमएम
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 210 एमएम
- सीटिंग कैपेसिटी: 5 पैसेंजर
- बूट स्पेस: 392 लीटर

इंजन और परफॉर्मेंस
| पेट्रोल | डीज़ल | |
| इंजन क्षमता | 1.5 लीटर एच4के | 1.5 लीटर के9के डीसीआई |
| पावर | 106 पीएस | 110 पीएस |
| टॉर्क | 142 एनएम | 240 एनएम |
| गियरबॉक्स | 5-स्पीड मैनुअल | 6-स्पीड मैनुअल |
| माइलेज | 13.87 किमी प्रति लीटर | 20.37 किमी प्रति लीटर |
| ड्राइव | फ्रंट-व्हील-ड्राइव | फ्रंट-व्हील-ड्राइव |
was this article helpful ?
<p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें














