• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेंज रोवर ईवोक लैंडमार्क एडिशन लॉन्च, कीमत 50.20 लाख रूपए

    ईवोक लैंडमार्क एडिशन को एसई वेरिएंट पर तैयार किया गया है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On जनवरी 18, 2018 12:01 ist
    info icon
    published onJan 18, 2018 12:01 IST
    last updated onJan 18, 2018 12:01 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी रेंज रोवर ईवोक का लैंडमार्क एडिशन लॉन्च किया है। , इसकी कीमत 50.20 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। रेग्यूलर वेरिएंट की तुलना में यह करीब 25,000 रूपए सस्ती है।

    ईवोक लैंडमार्क एडिशन के डिजायन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं। इसकी फ्रंट ग्रिल, बॉडी किट और फ्रंट फेंडर में बदलाव देखा जा सकता है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां टेलगेट पर लैंडमार्क बैजिंग दी गई है। राइडिंग के लिए इस में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, इन पर ग्लॉसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। रूफ पर ग्रे फिनिशिंग दी गई है।

    केबिन का डिजायन लगभग पहले जैसा है। इसके डैशबोर्ड पर डार्क स्टेन एल्यूमिनियम फिनिशिंग दी गई है। सीटों पर इबोनी लैदर, लाइट लूनर स्टीचिंग के साथ दी गई है। इस में वाईफाई हॉटस्पॉट, प्रो सर्विसेस, की-लैस एंट्री और पावर ऑपरेट टेलगेट स्टैंडर्ड दिया गया है।

    ईवोक लैंडमार्क एडिशन में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 180 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    यह भी पढें : भारत में लॉन्च हुई रेंज रोवर वेलार, कीमत 78.83 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर एवोक 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है