• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पोर्श ई-क्रॉस टूरिस्मो कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा

    सिंगल चार्ज में यह 480 किमी का सफर तय करेगी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 12, 2018 13:19 ist
    info icon
    published onMar 12, 2018 13:19 IST
    last updated onMar 12, 2018 13:19 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    Porsche E Cross Turismo Concept

    पोर्श ने जिनेवा मोटर शो-2018 में ई-क्रॉस टूरिस्मो कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। इसे पहली बार फ्रैंकफर्ट मोटर शो-2015 में पेश किया गया था। कंपनी का कहना है कि यह ऑल-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होगी।

    Porsche E Cross Turismo Concept

    इसका डिजायन मिशन ई-कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। आगे की तरफ मैट्रिक्स एलईडी हैडलैंप्स और वर्टिकल एयर वेंट्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां विंड स्क्रीन के ऊपर की तरफ स्पॉइलर दिया गया है। बूट लिड पर लाइट दी गई है, जो कार के एक सिरे से शुरू होकर दूसरे सिरे तक जाती है। लाइट के साथ पोर्श का लोगो दिया गया है। रूफलाइन का डिजायन पोर्श पैनामेरा की याद दिलाता है। ऑफ-रोडिंग कार वाला अहसास लाने के लिए इस में ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और चौड़े व्हील आर्च दिए गए हैं। इस में 20 इंच के व्हील लगे हैं।

    Porsche E Cross Turismo Concept

    ई-क्रॉस टूरिस्मो का केबिन भी काफी दमदार है। इस में फ्री-स्टेंडिंग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थ्री सर्कुलर डिजिटल डिस्प्ले के साथ दिया गया है। डैशबोर्ड पर होरिजोंटल टीएफटी इंफोटेंमेंट स्क्रीन लगी है। केबिन को व्यवस्थित रखने के लिए इस में बटन के बजाय टच कंट्रोल दिए गए हैं। कॉन्सेप्ट में आई-ट्रेकिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

    Porsche E Cross Turismo Concept

    इन सब के अलावा ई-क्रॉस टूरिस्मो के कॉन्सेप्ट में स्मार्ट केबिन भी दिया गया है, जो ड्राइवर की जरूरत के हिसाब से व्हीकल की सेटिंग के लेकर क्लाइमेट कंट्रोल तक को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर लेता है।

    Porsche E Cross Turismo Concept

    मिशन ई-कॉन्सेप्ट की तरह ई-क्रॉस टूरिस्मो में भी परमानेंट सिंकरोनॉमस मोटर आएगी, जो 600 पीएस की पावर देगी। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 3.5 सेकंड से भी कम समय लगेगा। कंपनी का दावा है कि एक सिंगल चार्ज में यह करीब 480 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस मामले में यह जगुआर आई-पेस (489 किमी) और टेस्ला मॉडल एक्स (472 किमी) को टक्कर देगी।

    ई-क्रॉस टूरिस्मो के प्रोडक्शन मॉडल को कब तक पेश किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे मिशन ई के बाद पेश किया जाएगा। मिशन ई का प्रोडक्शन मॉडल 2020 तक आएगा।

    यह भी पढें : जगुआर की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है