• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वित्त मंत्री के सामने हाइब्रिड कारों पर जीएसटी घटाने का प्रस्ताव रखेंगे नितिन गडकरी

    वर्तमान में हाइब्रिड कारों पर 28% की दर से जीएसटी लगाई जा रही है। इसके अलावा 15% सेस के रूप में भी वसूले जाते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 05, 2019 16:48 ist
    info icon
    published onSep 05, 2019 16:48 IST
    last updated onSep 05, 2019 16:48 IST
    631 Views
    • Write a कमेंट

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्रालय के सामने हाइब्रिड कारों पर जीएसटी की दर कम करने का प्रस्ताव रखने की बात कही है। उन्होनें यह जानकारी नई दिल्ली में आयोजित हुए सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स “सियाम” के 59वे वार्षिक सम्मेलन में दी। 

    हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने इलेक्ट्रिक कारों पर जीएसटी की दरों को 12 के बजाए 5% कर दिया है। ऐसे में देश की सबसे लॉन्ग रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार हुंडई कोना की कीमत 1 लाख रुपये तक कम हो गई है। 

    ऐसे में कुल मिलाकर हाइब्रिड कारों पर 43% तक का टैक्स लग जाता है। गडकरी ने कहा है कि वो देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने हाइब्रिड कारों 5% तक जीएसटी घटाने का पक्ष रखेंगे।

    भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में हुंडई कोना सबसे लंबी दूरी तय करने वाली कार के रूप में मौजूद है। देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी होने से ग्राहकों के बीच ये कार लोकप्रिय नहीं हो पा रही है। वैसे 2020 तक भारतीय बाज़ार में काफी इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च होने की पूरी संभावना है। मगर,कंपनियों के सामने बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या का फिलहाल कोई हल मौजूद नहीं है। 

    भारतीय बाज़ार में टोयोटा कैमरी से लेकर वोल्वो एक्सी90 जैसी हाइब्रिड कारें मौजूद हैं। यदि सरकार इन कारों पर जीएसटी की दर को कम कर देती है तो इन कारों की बिक्री को काफी बढ़ावा मिलेगा और कंपनियां बाज़ार में नई हाइब्रिड कारें भी उतार सकती हैं। 

    हाइब्रिड कारों के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा उठाए जाने वाले इस कदम को जरूरी और अच्छा दोनों कहा जा सकता है। जब तक देश में बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्क्चर की समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल जाता,तब तक ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कारों से जीएसटी की दर घटाने के बाद इनकी बिक्री को बढ़ावा देने का काम किया जा सकता है। मगर इसमें सरकारी इच्छाशक्ति महत्वपूर्ण साबित होगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    J
    joy roychowdhury
    Sep 5, 2019, 9:10:34 PM

    Lol whats the point of having GST when you have CESS on top of it ? Lol Maha chors sitting and running economy of India

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है