बीएमडब्ल्यू एक्स1 का न्यू जनरेशन मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 45.9 लाख रुपये से शुरू
भारत में ही असेंबल होने वाली इस कार को दो ट्रिम्स: एसड्राइव 18आई एक्सलाइन और एसड्राइव 18डी एम स्पोर्ट में पेश किया गया है।
- Write a कमेंट
दो वेरिएंट: एसड्राइव 18आई एक्सलाइन और एसड्राइव 18डी एम स्पोर्ट में उतारी गई है ये कार

ग्लोबल डेब्यू के 6 महीने के बाद बीएमडब्ल्यू एक्स1 का न्यू जनरेशन मॉडल आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
इसकी वेरिएंट अनुसार कीमत इस प्रकार से है:
| वेरिएंट |
कीमत (एक्सशोरूम) |
| एसड्राइव 18आई एक्सलाइन |
45.9 लाख रुपये |
| एसड्राइव 18डी एम स्पोर्ट |
47.9 लाख रुपये |
लुक्स में क्या कुछ हुए बदलाव?
जनरेशन अपडेट मिलने के बावजूद भी नई बीएमडब्ल्यू एक्स1 अपने पिछले मॉडल से कोई ज्यादा अलग नहीं आ रही है। बल्कि बीएमडब्ल्यू की ये एंट्री लेवल कार कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद दूसरी बड़ी कारों का एक अपडेटेड वर्जन जैसी लग रही है। बीएमडब्ल्यू ने इसमें नई एलईडी हेडलाइट्स, बड़ी क्रोम ग्रिल और बंपर पर क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: नई बीएमडब्ल्यू एक्स7 भारत में हुई लॉन्च

इसके साइड प्रोफाइल में इसकी उंचाई पहले से ज्यादा नजर आ रही है और इसमेंं स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है। अब इसमें सेपरेट रियर क्वार्टर ग्लास पैनल्स नजर नहीं आएगा और अब इसमें बॉडी साइड क्लैडिंग में स्किड प्लेट्स दी गई है। जहां बीएमडब्ल्यू एक्स1 के ग्लोबल मॉडल में 17 इंच के अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं और 21 इंच के अलॉय व्हील्स का भी ऑप्शन दिया गया है। वहीं इसके इंडियन मॉडल में केवल 18 इंच के अलॉय व्हील्स का ही ऑप्शन दिया गया है। इसके बैक पोर्शन में रेक्ड विंडशील्ड,हॉरिजॉन्टल पोजिशन की गई एल शेप्ड एलईडी टेललाइट्स और दमदार बंपर दिया गया है जिसमें फॉक्स स्किड प्लेट भी लगी है।
नया केबिन एक्सपीरियंस

नई एक्स1 के केबिन को सबसे ज्यादा अपडेट किया गया है जिसमें बीएमडब्ल्यू का लेटेस्ट कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप दिया गया है। बीएमडब्ल्यू ने इसमें पूरे केबिन की चौड़ाई के बराबर स्लीक एसी वेंट्स दिए हैं और इस एसयूवी में फ्लोटिंग सेंटर कंसोल भी दिया गया है। इसमें कई सारे कंट्रोल्स वॉइस कंट्रोल इनेब्ल्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम में ही दिए गए हैं जिससे इंटीरियर थोड़ा खुला खुला नजर आ रहा है। इस एसयूवी में 10.25 इंच की ड्राइवर डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम 8 से चलने वाला 10.7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
फीचर्स

नई एक्स1 में पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, एक ऑप्शनल 205वॉट 12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, और मेमोरी और मसाज फंक्शन वाली इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स दी गई है। स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर इस कार में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और बीएमडब्ल्यू का नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा एक्स1 में पार्क असिस्ट और रिवर्सिंग कैमरा के साथ क्ररूज कंट्रोल के साथ ब्रेक फंक्शन और फ्रंट कॉलिजन वॉर्निंग जैसी ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

थर्ड जनरेशन बीएमडब्ल्यू एक्स1 में पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस रखे गए हैं। इनके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार से है:
| स्पेसिफिकेशन |
1.5-लीटर पेट्रोल |
2-लीटर डीजल |
| पावर |
136 पीएस |
150 पीएस |
| टॉर्क |
230 एनएम |
360 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
7-स्पीड डीसीटी |
7-स्पीड डीसीटी |
| 0-100 किमी/घंटे |
9.2 सेकंड्स |
8.9 सेकंड्स |
इन कारों से है मुकाबला

बीएमडब्ल्यू की इस एंट्री लेवल एसयूवी का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलए,वोल्वो एक्ससी40 और ऑडी क्यू3 से है।















