• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का हुआ उद्घाटन, अब केवल 3.5 घंटे में दिल्ली से जयपुर का तय कर सकेंगे सफर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पहले फेज़ दिल्ली से दौसा खंड का उद्घाटन कर दिया है। यह खंड अलवर और गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड के जरिए दिल्ली से जयपुर या जयपुर से दिल्ली ट्रेवल करने वाले यात्रियों के लिए अब खुल गया है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 13, 2023 12:30 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2023 12:30 IST
    last updated onFeb 13, 2023 12:30 IST
    743 Views
    • Write a कमेंट

    यह एक्सप्रेसवे अलवर जिले और सरिस्का टाइगर रिजर्व से होकर भी गुजरेगा। 

    Delhi-Dausa Expressway

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पहले फेज़ दिल्ली से दौसा खंड का उद्घाटन कर दिया है। यह खंड अलवर और गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड के जरिए दिल्ली से जयपुर या जयपुर से दिल्ली ट्रेवल करने वाले यात्रियों के लिए अब खुल गया है। 

    246 किलोमीटर का यह खंड देश की राजधानी दिल्ली को दौसा से जोड़ता है जो कि जयपुर शहर से लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित है। वर्तमान में यात्रियों को दिल्ली से जयपुर की दूरी तय करने में लगभग 5-6 घंटे लगते हैं जो अब घटकर 3.5 से 4 घंटे हो जाएंगे। 

    Mumbai-Delhi Expressway

    इस एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट 120 किलोमीटर/घंटे तय की गई है और इस हाइवे पर चार-लेन (हर साइड पर) दी गई हैं जिससे ड्राइवर को अच्छा ड्राइविंग एक्सपीरिएंस मिल सकेगा। वर्तमान में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे कई छोटे शहरों और गांवों से होकर गुजरता है जिससे अकसर कार की स्पीड कम हो जाती है।  

    दिल्ली-दौसा फेज़ 1 राजस्थान और हरियाणा के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। सरिस्का टाइगर रिजर्व इस एक्सप्रेसवे के बीच में पड़ेगा, जबकि केवलादेव नेशनल पार्क और रणथंभौर नेशनल पार्क अब दिल्ली से जल्दी कनेक्ट होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे पर ग्रामीण हाट भी विकसित किए जा रहे हैं जो स्थानीय कारीगरों को अपने अलग-अलग आइटम्स बेचने में मदद करेंगे।

    Mumbai-Delhi Expresswway

    यह खंड मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे का ही हिस्सा है जो इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। इससे इन दोनों मेट्रो शहरों का ट्रेवल टाइम आधा हो जाएगा। वर्तमान में मुंबई से दिल्ली के बीच की 1,500 किलोमीटर की दूरी तय करने में 24 घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है। यह नया एक्सप्रेसवे तैयार हो जाने से 1,500 किलोमीटर की दूरी घटकर 1,350 किलोमीटर हो जाएगी जिससे मुंबई से दिल्ली पहुंचने में केवल 12 घंटे ही लगेंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टोल राशि 65 पैसा प्रति किलोमीटर रखी जाएगी यानि कि अब दिल्ली से दौसा पहुंचने में आपके करीब 160 रुपए ही लगेंगे।   

    यह भी पढ़ें : जानिए मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जुड़ी सात महत्वपूर्ण बातें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है