• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा सीआर-वी के इंजन से जुड़ी जानकारी आई सामने

    नई सीआर-वी को अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा

    जगदेव
    जगदेव
    Published On अगस्त 09, 2018 18:38 ist
    info icon
    published onAug 09, 2018 18:32 IST
    last updated onAug 09, 2018 18:38 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    New 2018 Honda CR-V India Launch In October; Engine Details Revealed

    होंडा ने पांचवी जनरेशन की सीआर-वी के इंजन से जुड़ी जानकारियां साझा की है। नई सीआर-वी को अक्टूबर 2018 में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला स्कोडा कोडिएक और हुंडई ट्यूसॉन से होगा। इसकी कीमत 27 लाख रूपए से 30 लाख रूपए के बीच हो सकती है। भारत में इसे लोकली एसेंबल करके बेचा जाएगा।

    New 2018 Honda CR-V India Launch In October; Engine Details Revealed

    नई होंडा सीआर-वी में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। डीज़ल वेरिएंट अंतरराष्ट्रीय मॉडल वाला 1.6 लीटर इंजन आएगा। अंतराराष्ट्रीय मॉडल में यह इंजन 160 पीएस की पावर देता है। भारत में 120 पीएस वर्जन को पेश किया जाएगा। यह ऑल-व्हील-ड्राइव और टू-व्हील-ड्राइव दोनों अवतार में आएगी। इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। डीज़ल इंजन वाली सीआर-वी 7-सीटर लेआउट में आएगी।

    New 2018 Honda CR-V India Launch In October; Engine Details Revealed

    पेट्रोल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 2.0 लीटर इंजन मिलेगा, जो 154 पीएस की पावर देगा। मौजूदा सीआर-वी के पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। जबकि नई सीआर-वी पेट्रोल में केवल सीवीटी गियरबॉक्स मिलेगा, जो अगले पहियों पर पावर सप्लाई देगा। पेट्रोल वर्जन में पांच पैसेंजर बैठ सकेंगे।

    यह भी पढें : मिलिये होंडा की नई सीआर-वी से...

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Honda CR-V 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है