• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मुंबई,पुणे और जयपुर में पेट्रोल के दामों ने मारा शतक

    सरकार ने बेतहाशा बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों से दिया है। इसके अलावा इसपर वैट और एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ाई जा रही है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 02, 2021 13:28 ist
    info icon
    published onJun 02, 2021 12:07 IST
    last updated onJun 02, 2021 13:28 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है। हाल ही में मुंबई में भी इसकी कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंची है जो अब बेहत चिंता का विषय है। चलिए डालिए नजर देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के क्या हैं दाम

    शहर 

    कीमत 1 जून 2021 (प्रति लीटर)

    कीमत 1 जून 2020 (प्रति लीटर)

    दिल्ली

    94.49 रुपये

    71.26 रुपये

    मुंबई

    100.72 रुपये

    78.32 रुपये

    बैंगलोर

    97.64 रुपये

    73.55 रुपये

    पुणे

    100.68 रुपये

    78.57 रुपये

    कोलकाता

    94.50 रुपये

    73.30 रुपये

    हैदराबाद

    98.20 रुपये

    73.97 रुपये

    चेन्नई

    95.99 रुपये

    75.54 रुपये

    जयपुर

    101.02 रुपये

    78.54 रुपये

    अहमदाबाद

    91.50 रुपये

    67.06 रुपये

    पिछले साल पेट्रोल के दामों में करीब 25 प्रतिशत बढ़ हैं। या यूं कहें तो इसके दामों में 22 से लेकर 24 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। देश के दूसरे शहरों के मुकाबले जयपुर और पुणे जैसे शहरों में तेल के दाम सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वैसे भारत के अन्य शहरों में भी पेट्रोल की कीमतें 90 से 100 रुपये प्रति लीटर के बीच ही चल रही है और जल्द ही इनमें 100 रुपये का आंकड़ा पार करने के अनुमान है। 

    बढ़ते पेट्रोल के दामों पर आपकी जेब पर इसका कितना बुरा असर पड़ेगा इसका उदाहरण हमनें यहां 1.2 लीटर इंजन से लैस मारुति सुजुकी वैगन आर के जरिए दिया है जिसे आप यूं समझ सकते हैं। 

    मारुति वैगन आर ईंधन टैंक क्षमता

    35 लीटर

    दिल्ली में वर्तमान पेट्रोल की कीमत

    94.49 रुपये

    फुल टैंक प्राइस

    3,307 रुपये

    2020 में पेट्रोल की कीमत

    71.26 रुपये/किमी

    फुल टैंक प्राइस

    2,494 रुपये

    दावाकृ​त फ्यूल एफिशिएंसी

    21.5 किमी/प्रति लीटर

    वर्तमान पेट्रोल की कीमत प्रति किलोमीटर

    4.38 रुपये

    2020 पेट्रोल की कीमत प्रति किलोमीटर

    3.31 रुपये

    अपकमिंग पेट्रोल कारें2020 के मुकाबले अब आपको वैगन आर का फ्यूल टैंक फुल कराने में 1200 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। इसकी प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट में भी अब इजाफा हो गया है। 

     

    एलिमेंट्स

    पेट्रोल प्राइस (प्रति लीटर)

    डीलर्स से चार्ज की जाने वाली प्राइस

    34.58 रुपये

    एक्साइज ड्यूटी

    32.90 रुपये

    डीलर कमिशन (औसतन)

    3.77 रुपये

    (उदाहरण 16 मई को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत के अनुसार)

    जैसा कि आप उपर देख ही सकते हैं कि फ्यूल की रीटेल प्राइस इसकी बेस प्राइस से तीन गुना ज्यादा है। ऐसा राज्य सरकारों द्वारा अपना राजस्व बढ़ाने के लिए पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स और एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के कारण हो रहा है।

    पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मामलातों के केबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस साल की शुरूआत में कहा था कि इंटरनेशनल फ्यूल प्रोडक्शन कम होने से क्रूड ऑइल की कीमतें बढ़ रही है। जहां प्रोडक्शन घट रहा है तो वहीं इसकी मांग बढ़ रही है और मार्केट में क्रूड ऑइल के बैरल कम पहुंच रहे हैंं। 

    दूसरी तरफ देश में डीजल की कीमतें भी आसमान छू रही है और पेट्रोल एवं डीजल के दामों में कोई बड़ा अंतर नहीं रह गया है। 

    पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए अब ऑटो मैन्युफैक्चरर्स का ध्यान इलेक्ट्रिक और सीएनजी सेगमेंट की तरफ है। फिलहला सीएनजी की प्राइस 50 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है और ये पेट्रोल डीजल के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत सस्ता है। हालांकि देश में केवल मारुति और हुंडई ही अभी सीएनजी किट वाली कारों का प्रोडक्शन कर रही है। 

    यह भी पढ़ें: ये हैं भारत में उपलब्ध टॉप सीएनजी कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है