• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर से मर्सिडीज़ की सभी कारों में मिलेगा पेट्रोल इंजन का विकल्प

    दिल्ली-एनसीआर में डीज़ल बैन के कारण बिक्री में गिरावट झेल रही मर्सिडीज़ ने वापस पेट्रोल इंजनों की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में मौजूद करीब-करीब हर मॉडल का पेट्रोल वर्जन भी उतारा जाएगा।

    tdk
    tdk
    Published On जुलाई 26, 2016 18:17 ist
    info icon
    published onJul 26, 2016 17:59 IST
    last updated onJul 26, 2016 18:17 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    दिल्ली-एनसीआर में डीज़ल बैन के कारण बिक्री में गिरावट झेल रही जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज़ ने वापस पेट्रोल इंजनों की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में मौजूद करीब-करीब हर मॉडल का पेट्रोल वर्जन भी उतारा जाएगा।

    हालांकि बदलते ट्रेंड में डीज़ल से पेट्रोल की ओर मुड़ने वाली कंपनियों में मर्सिडीज़ पहली कंपनी नहीं है। मर्सिडीज़ के अलावा अन्य कंपनियां भी मौजूदा डीज़ल कारों के पेट्रोल वेरिएंट लाने पर काम कर रही हैं।

    ऑटोकार इंडिया से बातचीत के दौरान भारत में कंपनी के सीईओ और एमडी रोनाल्ड फॉल्गर ने बताया कि सितंबर से कंपनी का हर मॉडल पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। वैसे सीएलएस, जीएलई और जीएलएस को छोड़ दिया जाए तो कई मॉडल पेट्रोल इंजन के साथ पहले से उपलब्ध हैं। बचे हुए मॉडलों को 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 333 पीएस की ताकत और 480 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन को एस-400 में भी दिया गया है।

    फिलहाल जीएलई और जीएलएस एसयूवी में 3.0 लीटर का वी6 डीज़ल इंजन लगा है। जो 258 पीएस की ताकत और 640 एनएम का टॉर्क देता है। जीएलई 250डी में 2.1 लीटर का छोटा डीज़ल इंजन भी मौजूद है। यह 204 पीएस की ताकत और 500 एनएम का टॉर्क देता है। यही इंजन सीएलएस 250डी में भी दिया गया है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    मर्सिडीज जीएलएस 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है